पर्यटन

Lakshadweep Tourist Places: किसी जन्नत से कम नहीं है भारत का लक्षद्वीप, यहां की इन जगहों पर करें एंजॉय

Lakshadweep Tourist Places: लक्षद्वीप बेहद सुंदर जगह है और यहां के समुद्री तट टूरिस्टों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं...

Lakshadweep Tourist Places: लक्षद्वीप जाने का बना रहे हैं प्लान तो जरूर घूमकर आएं इन जगहों पर

Lakshadweep Tourist Places: लक्षद्वीप में घूमने के लिए अगत्ती द्वीप सबसे खूबसूरत जगह हैं। यह एक रोमांच से भरी हुई जगह है। अगत्ती द्वीप मूंगा भित्तियों की सुंदरता के लिए जाना जाता है। इस द्वीप के सफेद रेत और नीला पानी लोगों को यहां आने के लिए मजबूर कर देता है। आप चाहें तो यहां स्नॉर्कलिंग एक्टिविटी भी कर सकते है। तो चलिए आज हम आपको लक्षद्वीप के उन जगहों के बारे में बताते है, जहां एक बार आपको जरूर जाना चाहिए।

Lakshadweep Tourist Places: मरीन संग्रहालय

कवारत्ती आईलैंड पर बना हुआ मरीन संग्रहालय में आपको समुद्र से जुड़ी हुई कलाकृतियां देखने का मौका मिलता है। इस म्यूजियम की खास बात ये है कि यहां पर आपको ऐसी कई समुद्री मछलियां और पानी के जानवरों की बहुत सारी प्रजातियां देखने को मिलेंगी, जो अब धीरे-धीरे विलुप्त होते जा रही हैं। इसके साथ यहां पर कुछ टूरिस्ट गाइड भी होते हैं, जो उन प्रजातियों के बारे में आपको बारीक जानकारी भी दे सकते हैं।

Read more : Best winter honeymoon destinations: राजस्थान के राजसी विंटर हनीमून डेस्टिनेशन

कावारत्ती द्वीप

कावारत्ती द्वीप कपल्स के बीच अधिक फेमस है। अक्सर नए शादीशुदा जोड़े हनीमून मनाने के लिए इसी द्वीप पर आते हैं। क्योंकि, यहां पर ऐसे कई रोमांटिक प्लेसेज है, जहां काफी आनंद आता है। ये द्वीप नीले पानी, सफेद रेत और हसीन नजारों के लिए बहुत फेमस है। समुद्र के बीच में मौजूद यहां के रिसॉर्ट कपल्स को एक से एक हसीन चीजों की सुविधा देते हैं। इस द्वीप पर कई वाटर बेस्ड एक्टिविटी है, जिसे आप ट्राई कर सकते है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

कल्पेनी द्वीप

कल्पेनी द्वीप चेरियम, पिट्टी और तिलक्कम द्वीप से मिलकर बना है। यह जगह रीफ वाकिंग, स्कूबा डाइविंग, कयाकिंग, स्नोकरलिंग, कैनोइंग और नौकायन सहित अन्य पानी के खेलों के लिए फेमस है। लेकिन इन सभी खेलों का आनंद उठाने के लिए आपको अधिक खर्च करना पड़ेगा।

चिकेन नेक पॉइंट

लक्षद्वीप के सबसे प्रसिद्ध जगह में से एक चिकेन नेक पॉइंट भी है, जहां स्कूबा डाइविंग करके आप रंग-बिरंगे कोरल स्टार फिश, सी-एनिमल और सी क्यूकंबर जैसे समुद्री जीवों को देख सकते हैं। हालांकि, अगर आप स्कूबा डाइविंग करने से डरते हैं, तो आपके लिए यहाँ स्नोर्केलिंग वाला ऑप्शन भी मौजूद है। जिसमें आप समुद्र की सतह पर तैरते हुए उसके अंदर की दुनिया का नजारा देख सकते हैं। इसके साथ ही अगर आपको पानी से डर लगता है, तो आप  ग्लास बॉटम नाव से समुद्र की सैर कर सकते है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com  

Back to top button