पर्यटन

Hill Station: ये है भारत का सबसे छोटा हिल स्टेशन, कार ले जाने पर लगता है तगड़ा जुर्माना, जानिए क्या है वजह

Hill Station: माथेरान हिल स्टेशन मुंबई से 100 किमी दूर स्थित है। बता दें, यहां किसी भी ऑटोमोबाइल को ले जाने पर सख्त पाबंदी है। यहां आप कोई वाहन नहीं ले जा सकते, हां अगर आप जाना चाहते हैं, तो आपको या तो पैदल चलना होगा या फिर घुड़सवारी करनी होगी।

Hill Station: हरे-भरे हिल स्टेशन से बढ़कर किसी स्वर्ग की तरह नजर आता है माथेरान

अक्सर लोग अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ गाड़ी में घूमना पसंद करते हैं। किसी भी ट्रिप पर जाना हो या हैंगऑउट करने के लिए दोस्तों के साथ निकलना हो, ज्यादातर आप गाड़ी का ही ऑप्शन चुनते होंगे। लेकिन अगर हम आपसे कहें भारत में एक ऐसी जगह है जहां आपके गाड़ी ले जाने पर बहुत बड़ा जुर्माना लग सकता है, तब आप क्या कहेंगे? जी हां, देश का एक ऐसा शहर है जहां गाड़ी ले जाने पर सख्त पाबंदी है। यहां जाने के लिए आपको पैदल जाना पड़ेगा या फिर यहां मौजूद घुड़सवारी को ऑप्शन में लेकर इस जगह पर घूमना-फिरना कर सकते हैं। चलिए आपको इस अनोखे शहर के बारे में बताते हैं।

इस जगह का नाम माथेरान है, जो महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में स्थित है। ये देश का सबसे छोटा हिल स्टेशन माना जाता है। लेकिन आपको जानकर हैरत होगी कि ये एशिया की एकमात्र ऐसी जगह है, जो पूरी तरह से ऑटोमोबाइल-फ्री हिल स्टेशन है। यहां कोई भी कार या ऑटो लेकर नहीं जा सकता है। पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए सरकार ने इसे संवेदनशील क्षेत्र घोषित कर दिया है। यही वजह है कि कोई भी इस हिल स्टेशन पर कार लेकर नहीं जा सकता है।

स्वर्ग की तरह नजर आता है हिल स्टेशन

माथेरान एक हरे-भरे हिल स्टेशन से बढ़कर किसी स्वर्ग की तरह नजर आता है। अगर आप ये सोच रहे हैं कि फिर यहां लोग कैसे आते हैं या लोग यहां यातायात के लिए किस चीज का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको बता दें कि यहां आने-जाने के लिए लोग घुड़सवारी करते हैं। इतना ही नहीं यहां पर तेज आवाज करना भी मना है। हॉर्न जैसी चीजें बजाने पर पूरी तरह रोक लगाई गई है। यह जगह समुद्र तल से करीब 2600 फीट की ऊंचाई पर मौजूद है।

Read More:- Travel: वीकेंड में बनाएं इन जगहों पर घूमने का प्लान, सस्ते में देख लेंगे सब कुछ

मुंबई से 100 किमी दूर

इस हिल स्टेशन पर घूमने के लिए बहुत सी जगहें हैं। ये मुंबई से मात्र 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस स्टेशन तक जाने के लिए कुछ किलोमीटर पहले ही कार से उतरना पड़ता है। इसके बाद आगे जाने के लिए लोग घोड़ों की मदद लेते हैं। यहां के लुइसा पॉइंट पर आप ट्रैकिंग करते हुए 1.5 किलोमीटर का रास्ता तय कर सकते हैं। चार्लोट झील माथेरान के सबसे शानदार आकर्षण केंद्रों में से एक है, जो आपको प्रकृति की गोद में शांति की अनुभूति करा सकता है।

वेन‍िस और गिएथूर्न में भी कार में रोक

आपको बता दें कि माथेरान के अलावा वेनिस इटली का वो शहर है, जहां कार चलाने की अनुमति नहीं है। इस शहर में कोई सड़क नहीं है। लोग आने-जाने के लिए गोंडाला का उपयोग करते हैं, जो एक नाव जैसी दिखती है। इसके अलावा गिएथूर्न में भी कार चलाने की इजाजत नहीं है। यह डच प्रांत ओवरिजस्सेल में बसा एक छोटा लेकिन विचित्र सा गांव है। कहीं भी आने जाने के लिए बिना हॉर्न बजाए नाव का उपयोग किया जाता है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

माथेरान कैसे पहुंचे

फ्लाइट से माथेरान: माथेरान का पास का हवाई अड्डा छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, मुंबई है। आप मुंबई के लिए फ्लाइट ले सकते हैं जो भारत के सभी प्रमुख शहरों से अच्छी तरह से कनेक्टेड है और फिर सड़क या रेल मार्ग से माथेरान की यात्रा कर सकते हैं। पर्यटक पुणे हवाई अड्डे से भी यात्रा कर सकते हैं।

सड़क मार्ग से: मुंबई-पुणे राजमार्ग माथेरान को इन प्रमुख शहरों से कनेक्ट करता है। माथेरान पहुंचने के लिए मुंबई, पुणे और पनवेल से नियमित राज्य परिवहन बसें उपलब्ध हैं। हालांकि, बसों को केवल नेरल तक ही अनुमति है। नेरल तक बसें ली जा सकती हैं।

ट्रेन से: माथेरान में एक रेलवे स्टेशन है जो नेरल जंक्शन से टॉय ट्रेन के माध्यम से और कर्जत जंक्शन से स्थानीय ट्रेन के माध्यम से कनेक्टेड है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button