पर्यटन

Travel: वीकेंड में बनाएं इन जगहों पर घूमने का प्लान, सस्ते में देख लेंगे सब कुछ

Travel: अगर आपकी शनिवार और रविवार को छुट्टी है तो कहीं घूमने निकल जाएं। कुछ लोग बजट के चलते अपने प्लान को कैंसिल कर देते हैं। लेकिन इस आर्टिकल में हम आपको देश की उन जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप कम बजट में घूम सकते हैं।

Travel: घूमने के लिए खास हैं ये जगहें, आज ही बना लें प्लान

अप्रैल साल का एक ऐसा महीना है, जब देश के कई हिस्सों से लोग गर्मी का मजा लेने के लिए आते हैं। गर्मियां आते ही पहाड़ी जगहों को सबसे ज्यादा याद किया जाता है। जैसे ही छुट्टियां पड़ती हैं या लॉन्ग वीकेंड आता है, लोग बस घूमने-फिरने के लिए निकल पड़ते हैं। अप्रैल एक ऐसा महीना है, जिसमें तापमान 30 डिग्री के आसपास रहता है और गर्मी भी ज्यादा नहीं पड़ती। अगर आप भी अप्रैल में घूमने की तैयारी में हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसी जगह बताने वाले हैं, जहां मजा तो डबल आएगा ही, लेकिन गर्मी में प्रकृति की खूबसूरती अलग ही देखने को मिलेगी। अगर आपकी शनिवार और रविवार को छुट्टी है तो कहीं घूमने निकल जाएं। कुछ लोग बजट के चलते अपने प्लान को कैंसिल कर देते हैं। लेकिन इस आर्टिकल में हम आपको देश की उन जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप कम बजट में घूम सकते हैं।

मुक्तेश्वर

अगर आपके पास सिर्फ दो छुट्टियां हैं और बजट भी कम है तो मुक्तेश्वर का प्लान बना सकते हैं। ये उत्तराखंड के नैनीताल में है। मुक्तेश्वर अपनी एडेवेंचर एक्टिविटीज के लिए फेमस है। यहां आकर लोग रैपलिंग, रॉक क्लाइम्बिंग और ट्रेकिंग जैसी स्पोर्ट्स एक्टिविटीज का मजा ले सकते हैं।

Read More:- April Honeymoon Destination: अप्रैल में हनीमून मनाने का है प्लान? तो इन जगहों को करें एक्सप्लोर, मौसम होता है सबसे अच्छा

पालमपुर

पालमपुर भी हिमाचल प्रदेश का खूबसूरत डेस्टिनेशन है। यहां आप बजट में घूमने जा सकते हैं। दो दिन में आप इस जगह को आसानी से एक्सप्लोर कर सकते हैं। अगर आप चाय के बागान देखना चाहते हैं तो पालमपुर में आपको ये नजारा भी देखने को मिल जाएगा। ट्रेकिंग के शौकीन लोग तो करेरी झील घूमने जा सकते हैं।

गोशाल

शिमला-मनाली तो लॉन्ग वीकेंड में सबसे ज्यादा भरे रहते हैं। यही वजह है कि यहां का खान-पान और होटल सबसे महंगे मिलते हैं। ऐसे में आप मनाली के पास स्थित गोशाल गांव की ओर निकल जाएं। ये ओल्ड मनाली से सिर्फ 4 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां की खूबसूरती और हिमाचल की संस्कृति को करीब से देख सकते हैं।

Read More:- April Travel Destination: अप्रैल में कहां घूमें? कंफ्यूजन है तो यहां जानें टॉप डेस्टिनेशंस, देखने को मिलेगा खूबसूरत नजारा

टिहरी

उत्तराखंड में धनौल्टी से कुछ घंटों का और सफर कर आप टिहरी जा सकते हैं। यहां दोस्तों के साथ जाने से आप मौज मस्ती कर सकते हैं। इसके अलावा, यहां आप कई सारी एक्टीविटीज का मजा ले सकते हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join

पहलगाम

किसी ठंडी पर घूमने की बात आती है, तो जम्मू कश्मीर का जिक्र ना हो, ऐसा कैसे हो सकता है। गर्मियों के मौसम में यहां का तापमान 10°C से 25°C के बीच रहता है। इसलिए अप्रैल का महीना घूमने के लिए अच्छा है। यहां मौजूद हरियाली झील-झरने और नजारे आपको चंद मिनटों में दीवाना बना देंगे।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button