टेक्नॉलॉजी
National technology day: क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस, जाने इसका इतिहास और 2023 का थीम
11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन देश में टैक्नोलॉजी क्रांति आई थी। इस दिन को 1998 के पोखरण परमाणु परीक्षणों और अंतरिक्ष में भारत की तकनीकी प्रगति की वर्षगांठ का प्रतीक माना जाता है।
National technology day: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस का इतिहास
National technology day: हर साल की तरह इस साल भी 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन देश में टैक्नोलॉजी क्रांति आई थी। इस दिन को 1998 के पोखरण परमाणु परीक्षणों और अंतरिक्ष में भारत की तकनीकी प्रगति की वर्षगांठ का प्रतीक माना जाता है। 11 मई 1998 को, भारत ने राजस्थान में भारतीय सेना के पोखरण टेस्ट रेंज में ऑपरेशन शक्ति मिसाइल को सफलतापूर्वक फायर किया था। जो पोखरण में पांच परमाणु परीक्षणों में से पहला था। परीक्षण का नेतृत्व एयरोस्पेस इंजीनियर और दिवंगत पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने किया था। बाद में प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने भारत को एक परमाणु संपन्न देश घोषित किया था। उसके बाद भारत परमाणु क्लब देशों में शामिल होने वाला छठा देश बना गया था। इसलिए, 1999 से 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के रूप में मनाया जाता है।
टेक्नोलॉजी का हमारे जीवन में महत्व
आज के समय में टेक्नोलॉजी का हर किसी के जीवन में खास महत्व है क्योंकि यह न सिर्फ व्यक्ति का विकास करती है, बल्कि देश-दुनिया के विकास में भी अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाती है। इस समय हमें टेक्नोलॉजी ने इस तरह घेर रखा है कि हम अपनी हर जरुरत को पूरा करने के लिए टेक्नोलॉजी पर निर्भर है। इतना ही नहीं इंसान लगातार टेक्नोलॉजी पर निर्भर होता जा रहा है। इसका मुख्य कारण है, टेक्नोलॉजी हमारे हर काम को बेहतर और आसान बनाने में हमारी सहायता करती है। किसी देश या देश के नागरिकों को विकास करने के लिए टेक्नोलॉजी की बहुत ज्यादा जरुरत है।
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस थीम 2023
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस को भारत की केंद्र सरकार, अनुसंधान विभाग एवं संबंधित कार्यालय मिलकर मनाते है। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस को मनाने के लिए हर साल एक नई थीम रखी जाती है, इस साल 2023 की थीम है “एक सतत भविष्य के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी के लिए एक एकीकृत दृष्टिकोण”
Read more: Tecno Spark 10 4G: 50 MP और MediaTek Helio G37 के साथ Techno ने लॉन्च किया अपना ये स्मार्ट फोन
कैसे मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस
1. राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के मौके पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग कार्यक्रमों का आयोजन करता है।
2. राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के मौके पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा कुछ होनहार वैज्ञानिकों को पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।
3. इस दिन भारत के लगभग सभी टेक्निकल कॉलेज में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते है।
4. राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के मौके पर टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में कामयाबी के बारे में लोगों को उजागर किया जाता है।
5. कॉलेजों द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रतियोगिताओं में छात्रों के माता पिता को भी आमंत्रित किया जाता है।
2. राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के मौके पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा कुछ होनहार वैज्ञानिकों को पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।
3. इस दिन भारत के लगभग सभी टेक्निकल कॉलेज में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते है।
4. राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के मौके पर टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में कामयाबी के बारे में लोगों को उजागर किया जाता है।
5. कॉलेजों द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रतियोगिताओं में छात्रों के माता पिता को भी आमंत्रित किया जाता है।
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com