खेल

Neeraj Chopra : शुरुआती तीन में से दो प्रयास फाउल फिर भी दूसरे स्थान पर पहुंचे नीरज चोपड़ा

नीरज चोपड़ा आखिरी प्रयास में उन्होंने इस प्रतियोगिता में अपना सबसे बेहतर थ्रो किया और 85.71 मीटर की दूरी तय की।

Neeraj Chopra : नीरज चोपड़ा ने फिर रचा इतिहास, दूसरे स्थान पर रहकर डायमंड लीग के फाइनल में बनाई जगह   


भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर कमाल किया है। ज्यूरिख डायमंड लीग में उन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया है और अमेरिका में होने वाले डायमंड लीग फाइनल में अपनी जगह बना ली है।

नीरज चोपड़ा चोट से भी परेशान –

नीरज चोपड़ा ने ज्यूरिक में कुछ खास शुरुआत नहीं हो पाई थी। वह चोट से भी परेशान थे, लेकिन आखिरी प्रयास में उन्होंने 85 मीटर का आंकड़ा को पार कर लिया और दूसरे स्थान पर रहकर डायमंड लीग के फाइनल में जगह बना ली है। विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के लिए नीरज ने पूरा दमखम लगाया था। इस दौरान वह थोड़े चोटिल भी हो गए थे। इसी वजह से ज्यूरिख में वह पूरी तरह लय में नहीं उतर पाए थे। इसके बावजूद वह दूसरे स्थान पर रहे और शीर्ष स्थान हासिल करने से 15 सेंटीमीटर से चूक गए।

Read more: Neeraj Chopra Gold Medal : नीरज चोपड़ा ने ठुकराई महिला फैन की मांग, फिर भी जीत लिया सबका दिल

नीरज चोपड़ा का अपना सबसे बेहतर थ्रो –

प्रतियोगिता से पहले नीरज चोपड़ा ने कहा कि विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के बाद उन्हें पीठ और कंधे में थोड़ा दर्द महसूस हो रहा था। ऐसे में नीरज ने ज्यूरिक में धीमी शुरुआत की। उनका पहला थ्रो 80.79 मीटर का रहा। पहले राउंड के बाद वह दूसरे स्थान पर थे। लिथुआनिया के एडिस मातुसेविशियस ने पहले राउंड में 81.62 मीटर का थ्रो किया और वह पहले स्थान पर थे। नीरज के अगले दो प्रयास फाउल रहे और पांचवें स्थान पर खिसक गए। वहीं, दूसरे राउंड में 84.75 मीटर का थ्रो करने वाले जर्मनी के जूलियन वेबर शीर्ष पर बने रहे। नीरज चोपड़ा ने अपने चौथे प्रयास में 85.22 मीटर का थ्रो किया और दूसरे स्थान पर आ गए। वहीं, जाकुब वादलेच ने चौथे प्रयास में 85.86 मीटर का थ्रो किया और शीर्ष पर बने रहे। नीरज का पांचवां प्रयास भी फाउल रहा। आखिरी प्रयास में उन्होंने इस प्रतियोगिता में अपना सबसे बेहतर थ्रो किया और 85.71 मीटर की दूरी तय की। अब वह 17 सितंबर को अमेरिका के युजीन में होने वाले फाइनल में भाग लेंगे। यहां उनसे स्वर्ण पदक की उम्मीद होगी।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com 

Back to top button