भारत

Aditya L-1 Mission: 2 सितम्बर को आदित्य एल-1 मिशन लॉन्च, जानिए क्या होगें इसके फायदे

इसरो ने ट्वीट करके कहा है कि ‘आदित्य एल1 सूर्य का अध्ययन करने वाला पहला अंतरिक्ष आधारित भारतीय मिशन होगा।

Aditya L-1 Mission: इसरो ने ट्विट कर के आदित्य एल – 1 की दी जानकारी


इसरो ने ट्वीट करके कहा है कि ‘आदित्य एल 1 सूर्य का अध्ययन करने वाला पहला अंतरिक्ष आधारित भारतीय मिशन होगा। अंतरिक्ष यान को सूर्य-पृथ्वी प्रणाली के लैग्रेंज बिंदु 1 के चारों ओर एक प्रभामंडल कक्षा में भेजा जाएगा, जो पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर दूर है।”
Aditya L-1 Mission: भगवान ने इस ब्रम्हांड की संरचना काफी सोच समझ कर की है। दिन हो या रात, गर्मी हो या सर्दी, हर मौसम, हर स्थिति को भगवान ने काफी समझदारी से क्रिएट किया है। हम रोज सुबह उठते है और अपना दिनभर का काम करते हैं। सूरज के उगने पर समझ आ जाता है कि अब दिन हो गया है। आपको अपने घर से जो सूरज आसमान में छोटा सा नजर आता है, उसकी गर्मी इसके बाद भी इतनी प्रचंड है। छोटे से दिखने वाले सूरज से जब इतनी गर्मी लगती है तो जरा सोचिये कि स्पेस में जहां ये आग का गोला कई गुना बड़ा है, वहां इसकी गर्मी का क्या हाल होगा?

आदित्य एल-1 मिशन होगा लॉन्च

आपको बता दें कि चंद्रयान-3 की सफलता के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) अब सूर्य के अध्ययन के लिए 2 सितम्बर को आदित्य एल-1 मिशन लॉन्च करने की घोषणा की है।

इसरो ने किया ट्वीट

इसरो ने ट्वीट करके कहा है कि ‘आदित्य एल1 सूर्य का अध्ययन करने वाला पहला अंतरिक्ष आधारित भारतीय मिशन होगा। अंतरिक्ष यान को सूर्य-पृथ्वी प्रणाली के लैग्रेंज बिंदु 1 के चारों ओर एक प्रभामंडल कक्षा में भेजा जाएगा, जो पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर दूर है।”

कितना है तापमान?

सूर्य पर तापमान की बात करें तो यह 10 हजार फारेनहाइट (5,500 डिग्री सेल्सियस) है। यहां पर हो रही न्यूक्लियर रिएक्शंस की वजह से सूर्य के कोर का तापमान 7 मिलियन फारेनहाइट या 15 मिलियन सेल्सियस तक पहुंच जाता है। नासा के मुताबिक, 100 बिलियन टन डायनामाइट के विस्फोट से जितनी गर्मी पैदा होती है, यह तापमान उसके बराबर है।

कब हुआ सूर्य का जन्म?

वैज्ञानिकों के मुताबिक, सूर्य का जन्म लगभग 4.6 अरब साल पहले हुआ था। उनका ऐसा मानना है कि सूर्य और सौर मंडल का बाकी हिस्सा गैस और धूल के एक विशाल गोले से बना है, जिसे सोलर नेब्युला के तौर पर जाना जाता है।
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com 

Back to top button