खेल

Neeraj Chopra Gold Medal : नीरज चोपड़ा ने ठुकराई महिला फैन की मांग, फिर भी जीत लिया सबका दिल

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के बाद नीरज चोपड़ा भारतीय झंडे पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया। महिला की टी शर्ट में बांह पर ऑटोग्राफ दिया।

Neeraj Chopra Gold Medal :  ‘वाह नहीं साइन कर सकता’ राष्ट्रीय ध्वज के प्रति नीरज चोपड़ा ने दिखाया सम्मान,हंगेरियन महिला ने तिरंगे पर मांगा उनका ऑटोग्राफ


विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के बाद नीरज चोपड़ा ने तिरंगे का सम्मान कर सभी का दिल जीत लिया है।

नीरज चोपड़ा को मिला है स्वर्ण पदक –

नीरज चोपड़ा ने बुडापेस्ट में आयोजित प्रतियोगिता में 88.17 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय हैं। विश्व चैंपियनशिप में 2022 में रजत पदक हासिल करने वाले नीरज का इस प्रतियोगिता में यह दूसरा पदक था। ऐतिहासिक पदक जीतने के बाद नीरज ने तिरंगा लेकर फोटो के लिए पोज किया। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान के एथलीट अरशद नदीम को भी अपने साथ बुला लिया और उनके इस काम की भी जमकर तारीफ हुई। अब तिरंगे के प्रति सम्मान दिखाकर इन दिनों चर्चा में हैं।

Read more: Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी बधाई

 महिला फैन ने मांगे ऑटोग्राफ –

नीरज चोपड़ा के स्वर्ण पदक जीतने के बाद हंगरी की एक फैन उनके पास पहुंची थी। यह फैन बहुत अच्छी हिंदी बोल रही थी। और नीरज चोपड़ा से ऑटोग्राफ मांगा था। नीरज तुरंत ऑटोग्राफ देने के  लिए तैयार हो गए।  लेकिन जब महिला फैन ने ऑटोग्राफ के लिए तिरंगा को आगे बढ़ाया तो नीरज ने भारतीय झंडे पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया। इसके बाद उन्होंने महिला की टी शर्ट में बांह पर ऑटोग्राफ दिया। तिरंगे के प्रति नीरज के इस सम्मान को देखकर न सभी का दिल जीत लिया है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com 

Back to top button