पॉलिटिक्स

शत्रुघ्न सिन्हा ने कही ‘दिल की बात’

भाजपा में अपने बागी तेवरों से सुर्खियों में रहने वाले सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने अब एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी पर अपना निशाना साधा है। कोलकाता में हो रहे एक साहित्य उत्सव में सिन्हा ने कहा की वह पीएम की मन की बात नहीं करते बल्कि “दिल की बात” करते है। उनके इस बयान से पार्टी में खल-बली सी मची हुई है।

shatrughansinha

आपको बता दें की सिन्हा बिहार के पटना साहिब से भाजपा सांसद है और बॉलीवुड में यह अभिनेता ‘शॉटगन’ के रूप में मशहूर है। उन्हें पार्टी लाइन के खिलाफ और विरोधी नितीश के करीब बोलने के लिए भी जाना जाता है। एपीजे कोलकाता साहित्योत्सव में सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में, मोदी के विशेष रेडियो कार्यक्रम मन की बात पर टिप्पणी करते हुए सिन्हा ने कहा की वे मन की बात नहीं करते। यह तो कोई (पीएम मोदी) और करता है। उन्होंने कहा की में तो बस “दिल की बात” करता हूँ।

साथ ही सिन्हा ने यह भी कहा की ‘मैं जो महसूस करता हूँ, वही बोल देता हूँ। हालांकि ऐसा करना कभी-कभी मुझे काफी महंगा भी पढ़ जाता है। लेकिन “दिल की बात” उन्हें दूसरे नेताओं से अलग बना देती है।’

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button