विज्ञान

Chandrayaan 3 : पृथ्वी की कक्षा छोड़कर चांद की तरफ चला अपना चंद्रयान, पांच अगस्त का दिन अहम

चंद्रयान-3 का पृथ्वी की कक्षा में चक्कर पूरा करने के बाद अब चांद की तरफ बढ़ रहा है।पांच अगस्त 2023 को चंद्रयान-3 चांद की कक्षा में प्रवेश करेगा।

Chandrayaan 3 : चंद्रयान-3 का पृथ्वी की कक्षा में लॉन्च  हुआ सफल, जानें मिशन से जुड़ी जरूरी जानकारी


चंद्रयान-3 चांद की तरफ –

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ISRO ने मंगलवार को चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान को पृथ्वी की कक्षा से निकलकर सफलतापूर्वक चांद की कक्षा की तरफ रवाना कर दिया है। इसरो ने  कहा कि ‘चंद्रयान-3 ने पृथ्वी की कक्षा का चक्कर पूरा कर लिया है और अब यह चांद की तरफ बढ़ रहा है।’

Read more:- Chandrayaan-3: अंतरिक्ष में भारत की ऐतिहासिक सफलता, चांद की सतह पर भारत

पांच अगस्त का दिन है महत्वपूर्ण – 

इसरो ने बताया कि ISTRAC की सफलतापूर्वक पेरिजी फायरिंग की गई। जिसके बाद ही अंतरिक्ष यान ने चांद की अपनी यात्रा शुरू कर दी है।चंद्रयान-3 का अगला पड़ाव चांद है। पांच अगस्त 2023 को चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान चांद की कक्षा में प्रवेश करेगा। और 16 अगस्त तक अंतरिक्ष यान चांद की कक्षा में चक्कर लगाएगा। 17 अगस्त को चंद्रमा की सतह से 100 किलोमीटर ऊपर प्रोपल्शन मॉड्यूल से लैंडर अलग होगा। और फिर 23 अगस्त को शाम 5.47 बजे चंद्रयान-3 को चांद की सतह पर लैंडिंग होगी।फिर चंद्रयान-3 तह पर भूकंप कैसे आते हैं और साथ ही चंद्रमा की मिट्टी का अध्ययन भी करेगा।

Read more:- Chandrayaan-3: अंतरिक्ष में भारत की ऐतिहासिक सफलता, चांद की सतह पर भारत

चंद्रयान-3 का  लॉन्च –

इसरो ने 14 जुलाई को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से दोपहर दो बजकर 35 मिनट पर  चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान को रवाना किया था। चंद्रयान-3 में लैंडर, रोवर और प्रोपल्शन मॉड्यूल हैं। लैंडर और रोवर चांद के दक्षिण ध्रुव पर उतरेंगे और 14 दिन तक वहां से  प्रयोग किया जाएगा। चांद की भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने मंगलवार को चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान को पृथ्वी की कक्षा से निकलकर सफलतापूर्वक चांद की कक्षा की तरफ रवाना किया है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button