विज्ञान

Chandrayaan 3 Live: चंद्रयान-3 की लैंडिग ऐसे देखें लाइव, सफल लैंडिंग के लिए इंदौर में हो रही हैं पूजा- अर्चना

चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की लैंडिंग आज शाम 6:04 बजे लाइव प्रसारित की जाएगी। चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की चांद पर लैंडिंग को इसरो की ऑफिशियल वेबसाइट से देख सकते हैं। इसके अलावा, मोबाइल पर यूट्यूब की मदद से भी लाइव प्रसारण देखा जा सकेगा।

Chandrayaan 3 Live: यहां से देख सकेगें चंद्रयान की सफल लैंडिंग, मुफ्त देखने को मिलेगा ये पल

Chandrayaan 3 Live: आज पूरी दुनिया की निगाहें भारत के चंद्रयान-3 पर टिकी होंगी। भारत के चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने जा रहा है। विक्रम लैंडर की लैंडिंग के बाद भारत विश्व का पहला ऐसा देश होगा जो चांद के इस हिस्से पर उतरेगा।

चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग के लिए पूजा- अर्चना

इसरो द्वारा भेजे चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए इंदौर के मंदिरों में हवन पूजन शुरू हो चुका है। इंदौरी भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि चंद्रयान 3 की लैंडिंग शाम को 6 बजे सफलतापूर्वक पूरी हो और भारत का नाम एक बार फिर विश्वपटल पर छा जाए।

चंद्रयान-3 की लैंडिग ऐसे देखें लाइव

चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की लैंडिंग आज शाम 6:04 बजे लाइव प्रसारित की जाएगी। चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की चांद पर लैंडिंग को इसरो की ऑफिशियल वेबसाइट से देख सकते हैं। इसके अलावा, मोबाइल पर यूट्यूब की मदद से भी लाइव प्रसारण देखा जा सकेगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ISRO | Indian Space Research Org. (@isro.in)

इंदौर के लोग यहां से देख सकेगें चंद्रयान की सफल लैंडिंग

इंदौर के लोगों में भारत द्वारा चंद्रमा पर भेजे गए चंद्रयान 3 के लिए जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। एक ओर जहां लोग सोशल मीडिया पर लगातार इसके लिए पोस्ट कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों ने इसकी सफलता के लिए बैनर, पोस्टर भी छपवा लिए हैं। शहर के लोग शाम 5 बजे राजवाड़ा पर इकट्ठे होने की तैयारी कर रहे हैं ताकि सब मिलकर एक साथ चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग देख सकें।

Read more: Chandrayaan 3 : चंद्रमा की तरफ तेजी से बढ़ता चंद्रयान-3,सामने आया इसरो का बड़ा बयान

मुफ्त देखने को मिलेगा ये पल

आपको बता दें कि टीवी पर चंद्रयान-3 की लेंडिंग देखने की बजाय बड़े से प्रोजेक्टर पर लाइव देख सकते हैं, वो भी फ्री। जी हां, इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने का मौका पटना स्थित श्रीकृष्ण विज्ञान केंद्र देने जा रहा है। श्रीकृष्ण विज्ञान केंद्र में लोग चंद्रयान-3 के चांद पर उतरने के पल को प्रोजेक्टर के माध्यम से करीब से देख सकेंगे। इसके लिए विद्यार्थियों के साथ आम लोगों को भी मुफ्त में प्रवेश मिलेगा।

इसके अलावा यहां भी देख सकते हैं

इसके अलावा पटना स्मार्ट सिटी गांधी मैदान में भी चंद्रयान-3 की लाइव लैंडिंग दिखाई जाएगी। स्मार्ट सिटी के विशालकाय पर्दे (मेगा स्क्रीन) पर इसे दिखाया जाएगा। इस विशालकाय पर्दे पर पांच हजार लोग एक साथ खुले मैदान में देख सकेंगे। गांधी मैदान में गेट नंबर तीन और चार के पास कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां से लाइव प्रसारण को नियंत्रित किया जाएगा।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com 

Back to top button