विज्ञान

who invented fan: जानिए कैसे हुआ था पंखे का आविष्कार, जानें कौन थे शूयलर स्काट व्हीलर

बढ़ते तापमान और बढ़ती गर्मी के बीच आप पंखे की हवा का आनंद ले ही रहे होंगे। टेबल फैन से लेकर सीलिंग फैन की हवा इस समय राहत दे रही होगी, क्या आपको मालूम है कि इसको बनाया किसने है और कब।

who invented fan: जानिए क्या है पंखे की कहानी, कैसे हुआ इसका जन्म


who invented fan: गर्मी आते ही हर घर में बिजली पंखे चलना शुरू हो जाते हैं। बिजली का स्विच आन करिए और पंखा तेजी से हवा फेंकने लगता है। तपती गर्मी के बीच ये पंखा कितनी राहत देता है, ये तो हम सभी जानते हैं लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि 138 साल पहले ये पंखा किसने बनाया था। जब तक इस पंखे का आविष्कार नहीं हुआ था तब तक लोग गर्मी भगाने के लिए अलग अलग तरीकों का इस्तेमाल करते थे। ज्यादातर देशों में हाथ के पंखे को चलाकर हवा ली जाती थी। कुछ जगहों पर छतों पर मोटी चादर जैसी चीज छत से लगाकर उसे रस्सी से आगे पीछे करके हवा पैदा करते थे। कुछ लोग कमरों में पानी डालकर तापमान को कम रखने की कोशिश करते थे। हालांकि ये सभी तरीके मेहनत वाले थे।

किसने बनाया पहला बिजली पंखा

दुनिया का पहला बिजली पंखा अमेरिकी इंजीनियर और आविष्कारक शूयलर स्काट व्हीलर ने 1886 में बनाया था। 1882 में व्हीलर को बिजली की क्षमता का अहसास हुआ। उन्होंने अमेरिका के बेहतरीन आविष्कारकों में एक बनने की अपनी यात्रा शुरू की। उनके द्वारा विकसित पहले बिजली के पंखे में केवल दो ब्लेड थे, इसमें एक बेहद खतरनाक खुली मोटर का उपयोग किया गया था। ये पंखा तब डायरेक्ट करंट (डीसी) से चलता था। इसे पीतल का बनाया गया था। इसे तब “बज़ फैन” के नाम से जाना जाता था। संयुक्त राज्य अमेरिका पेटेंट कार्यालय ने 24 फरवरी, 1885 को आधिकारिक तौर पर उनके आविष्कार को मंजूरी दे दी।

ये ट्रेड चेंजर आविष्कार था

स्काट व्हीलर का ये पंखा बहुत तेजी से लोकप्रिय हुआ। बाद में अमेरिकी इलेक्ट्रिक मोटर कंपनी क्रॉकर एंड कर्टिस इसे बेचने लगी। लेकिन ये आविष्कार दुनिया को बदलने वाले आविष्कारों में शामिल था। इसी के आधार पर फिर सीलिंग फैन और कई तरह के फैन बनाए गए। काफी हद तक एयर कंडीशनर का आविष्कार भी इसी पंखे को आधार बनाकर किया गया।

शुरुआती पंखा बहुत महंगा और जोखिम भरा भी था

डॉ. शूयलर स्काट व्हीलर ने जब ये पंखा बनाया तो सभी को खूब पसंद आया और दुनिया में फैलता चला गया। हालांकि ये इसलिए खतरनाक भी इसलिए था क्योंकि ब्लेड के चारों पर पिंजरा नहीं बनाया गया था। बाद में इसमें बहुत बदलाव हुए। हालांकि शुरुआती पंखा इतना महंगा था कि हर कोई इसको खरीद नहीं सकता था। ये तब अमीरों के घरों में ही होता था।

कौन थे शूयलर स्काट व्हीलर

शूयलर स्काट व्हीलर अमेरिकी इलेक्ट्रिकल इंजीनियर और निर्माता थे, जिन्होंने बिजली के पंखे, इलेक्ट्रिक एलिवेटर डिजाइन और इलेक्ट्रिक फायर इंजन का आविष्कार किया। वह इलेक्ट्रिक मोटर उद्योग के शुरुआती विकास से जुड़े थे। वैसे उन्होंने अपना करियर सहायक इलेक्ट्रिशियन के तौर पर शुरू किया था लेकिन अपने टैलेंट के चलते इंजीनियर बने। बाद में उन्होंने कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर बड़े पदों पर काम किया। जैसी इलैक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का इस्तेमाल अब किया जाता है, उसका बहुत शुरुआती संस्करण व्हीलर ने तैयार किया था।

पहला पंखा

मिस्रवासियों ने 4,000 ईसा पूर्व में पहले पंखे का आविष्कार किया था, जिसमें पंखा चलाने के लिए ताड़ के पत्तों का उपयोग किया जाता था।

Read More: इन सोशल मीडिया ऐप की वजह से मंडराया रहा खतरा, स्मार्टफोन यूजर रहें सावधान: Facebook Alert

पहला छत पंखा

फिलिप डाइहल ने 1887 में पहले विद्युत चालित सीलिंग पंखे का आविष्कार किया, जिसमें सिलाई मशीन की मोटर पर ब्लेड लगाए गए और इसे छत से जोड़ा गया।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button