मनोरंजन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : में 6 साल बाद होगी ‘दयाबेन’ की वापसी, असित मोदी ने किया कन्फर्म

तारक मेहता का उल्टा चश्मा’मे दिशा वकानी की वापसी हो रही है।इस शो के निर्माता असित मोदी ने कन्फर्म कर दिया है।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah :छोटे पर्दे पर सभी के चेहरे पर स्माइल लाने वाला शो “तारक मेहता का उल्टा चश्मा” में दिशा वकानी की वापसी


“तारक मेहता का उल्टा चश्मा” शो –

छोटे पर्दे पर सभी के चेहरे पर स्माइल लाने वाला शो “तारक मेहता का उल्टा चश्मा” देश के सबसे चर्चित शो में से एक है। जिसे देखने के लिए दर्शकों को हमेशा इंतजार रहता है। दुनिया में किसी को अपनी अदाकारी से हंसाना सबके बस की बात नहीं होती है। तो इस शो के जितने भी कलाकार हैं वो अपनी अदाकारी से अपने दर्शकों को हंसाकर उन्हें एंटरटेन करते रहते  हैं। इस शो को भारत ही नहीं बल्कि अन्य कई देशों का प्यार मिला है। वहीं, अब फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है।आने वाले कुछ समय में दयाबेन का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी एक बार फिर शो में दिखाई देने वाली है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Disha Vakani (@disha.vakani)

दिशा वकानी मैटरनिटी लीव पर –

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो  में जेठालाल का किरदार दिलीप जोशी ने निभाया है। उन्हें इस शो के माध्यम से दर्शकों को बहुत  प्यार और सम्मान मिला है। उनकी पत्नी दयाबेन का किरदार दिशा वकानी ने निभाया था। जिसने लोगों के दिलों में अपनी अलग ही जगह बनाई थी। दिशा ने साल 2017 में मैटरनिटी छुट्टी ली थी और शो से दूर चली गई थीं। उनकी मैटरनिटी छुट्टी के बाद उन्होंने शो में वापसी नहीं की। शो के 15 साल पूरे होने पर इवेंट का आयोजन किया गया था। असित मोदी ने दर्शकों को सरप्राइज देते हुए कहा है कि शो में  ‘दयाबेन’ की वापसी होने जा रही है।

Read more:- Shocking TMKOC TRP: तारक मेहता का उल्टा चश्मा की गिरती TRP गिरने के पीछे दया बेन का है हाथ

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Disha Vakani (@disha.vakani)

दिशा वकानी का करियर –

दिशा वकानी का जन्म गुजरात में हुआ था। अभिनेत्री ने फिल्म ‘देवदास’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। जिसके बाद वो फिल्म ‘जोधा अकबर’ में काम किया, जिसमें उन्होंने माधवी का रोल प्ले किया था। इसके अलावा वो फिल्म ‘मंगल पांडे: द राइजिंग’ में भी नजर आ चुकी हैं और साल 2008 में तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन के किरदार में नजर आईं थी। जिन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला था। हालांकि, शो से जाने के फैसले से उनके फैंस काफी दुखी हो गए थे और उन्होंने उनके वापस लौटने की उम्मीद खो दी थी लेकिन इस खबर ने उनके चेहरे पर एक बार फिर मुस्कान ला दी है और दर्शक बड़ी बेसब्री से उनके वापस लौटने का इंतजार कर रहे हैं।

Read more:- Rahul Mahajan: राहुल महाजन ने नाताल्या से लिया तलाक का फैसला

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Disha Vakani (@disha.vakani)


अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button