धार्मिक

Dakshineswar Kali Mandir: भारत के इस मंदिर में होती है खंडित मूर्ति की पूजा, जानें क्या है इसके पीछे का रहस्य

Dakshineswar Kali Mandir: हिंदू धर्म में मंदिरों की परंपरा प्राचीन है। भारत अध्यात्म, संस्कृति, धर्म, भक्ति का देश है। यहां स्थित प्राचीन मंदिर समय से पूजा-स्थल रूप मंदिर का विशेष महत्व है। देश में लाखों-करोड़ों मंदिर हैं। भारत में बने इन मंदिरों में कई ऐसे मंदिर भी शामिल हैं, जो आज भी रहस्यमय बने हुए हैं। आज भी उसका रहस्य लोगों के लिए अनसुलझी पहेली सी है।

Dakshineswar Kali Mandir: दक्षिणेश्वर मंदिर में स्थापित है भगवान श्रीकृष्ण की खंडित प्रतिमा

हिंदू धर्म में मंदिरों की परंपरा प्राचीन है। भारत अध्यात्म, संस्कृति, धर्म, भक्ति का देश है। यहां स्थित प्राचीन मंदिर समय से पूजा-स्थल रूप मंदिर का विशेष महत्व है। देश में लाखों-करोड़ों मंदिर हैं। भारत में बने इन मंदिरों में कई ऐसे मंदिर भी शामिल हैं, जो आज भी रहस्यमय बने हुए हैं। आज भी उसका रहस्य लोगों के लिए अनसुलझी पहेली सी है। आइए हम आपको इस लेख में ऐसे मंदिर के बारे में बताएंगे जहां भगवान श्रीकृष्ण की खंडित प्रतिमा की पूजा की जाती है। इस मंदिर में ऐसा कहा जाता है कि खुदकुशी करने वाले पंडित की जान बचाने खुद मां काली प्रकट हुईं थीं। इस मंदिर को दक्षिणेश्वर काली मंदिर के नाम से जाना जाता है। खंडित प्रतिमा की पूजा करने के पीछे एक कथा है।

Read More:- Chaitra Navratri Date 2024: चैत्र नवरात्रि में घोड़े पर सवार होकर आ रहीं मां दुर्गा, ज्योतिषाचार्य बोले- ये आपदाओं का प्रतीक

क्या है मंदिर को लेकर कथा

एक बार की बात है, मंदिर बनकर तैयार था। जन्माष्टमी के अगले दिन राधा-गोविंद मंदिर में नंदोत्सव की धूम थी। उस दौरान दोपहर के समय आरती और भोग के बाद भगवान श्रीकृष्ण को उनके शयन कक्ष में ले जाते समय प्रतिमा धरती पर गिर गई। जिस कारण से प्रतिमा का पांव टूट गया। सभी के लिए ये अमंगल था। हर कोई इस घटना को अशुभ बताने लगा। ब्राह्मणों की सभा बुलाई गई और उनसे विचार-विमर्श किया गया कि इस खंडित प्रतिमा का क्या किया जाए।

We’re now on WhatsApp. Click to join

ये सुझाव आया पसंद

प्रतिमा को जल में प्रवाहित कर इसके स्थान पर नई प्रतिमा को लाने का फैसला हुआ। रासमणी को ब्राह्मणों का यह सुझाव पसंद नहीं आया। वह रामकृष्ण परमहंस के पास गईं। रामकृष्ण ने कहा कि जब घर में कोई सदस्य विकलांग हो जाता है या फिर माता-पिता में से किसी एक को चोट लग जाती है, तो क्या उन्हें त्याग कर नया सदस्य लाया जाता है? नहीं, बल्कि हम उनकी सेवा करते हैं। तभी रासमणी को परमहंस का यह सुझाव बहुत पसंद आया और फिर उन्होंने निश्चय किया कि मंदिर में श्रीकृष्ण की इसी प्रतिमा की पूजा होगी।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button