धार्मिक

Week Moon In Kundali: इन लक्षण से जानें कुंडली में कमजोर है चंद्रमा, हर सोमवार 9 कन्याओं को खिलाएं खीर, चंद्रदेव की मिलेगी कृपा

Week Moon In Kundali: चंद्रमा की पूजा शास्त्रों में बहुत ही शुभ मानी गई है। सोमवार के दिन भगवान चंद्र देव की पूजा होती है। ऐसा माना जाता है कि चंद्रमा की पूजा करने से जीवन की सभी मुश्किलें समाप्त हो जाती हैं। साथ ही मानसिक बीमारियों से छुटकारा मिलता है।

Week Moon In Kundali: पूर्णिमा के दिन करें खास पूजा, बेड पर बिछाना शुरू कर दें सफेद चादर

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का बहुत अधिक महत्व है। यह ग्रह व्यक्ति के जीवन को सकारात्मक या नकारात्मकता से प्रभावित करते हैं। ग्रहों की अनुकूलता जीवन को सफलता की ओर ले जाती है, यही नहीं ग्रहों की प्रतिकूलता की स्थिति में व्यक्ति परेशान रहता है। जिस तरह से सात ग्रहों और दो छाया ग्रह में सूर्य का सबसे अधिक महत्व है। चंद्रमा काे भी उसी तरह से महत्व दिया गया है। आपको बता दें कि चंद्रमा की पूजा शास्त्रों में बहुत ही शुभ मानी गई है। सोमवार के दिन भगवान चंद्र देव की पूजा होती है। ऐसा माना जाता है कि चंद्रमा की पूजा करने से जीवन की सभी मुश्किलें समाप्त हो जाती हैं। साथ ही मानसिक बीमारियों से छुटकारा मिलता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिनकी कुंडली में चंद्रमा की स्थिति अच्छी रहती है उन्हें बड़ा पद, ऐशोआराम, मां का सुख आसानी से मिल जाता है। वहीं जिनकी कुंडली में चंद्रमा की स्थिति खराब होती हैं, उन्हें कई प्रकार की समस्याओं से गुजरना पड़ता है। तो आइए जानते हैं चंद्रमा की स्थिति खराब होने के लक्षण क्या हैं?

कुंडली में चंद्रमा खराब होने के लक्षण

किसी भी व्यक्ति की कुंडली में चंद्रमा की कमजोर स्थिति उसमें फैसले लेने की क्षमता में कमी लाती है। वह व्यक्ति अनिर्णय की स्थिति में अधिक रहता है। ऐसे में उस व्यक्ति का मानसिक तौर पर परेशान होना स्वाभाविक है, कमजोर चंद्रमा बड़े विषयों में नहीं बल्कि छोटे-छोटे मामलों में परेशान करता है। चंद्रमा की अति कमजोर स्थिति प्रभावित व्यक्ति को मानसिक रूप से अशांत रखती है। इन्हें मानसिक शांति नहीं मिल पाती है। रोगों के संबंध में चंद्रमा सर्दी जनित रोगों को जन्म देता है, मौसम के जरा से नरम होते ही जुकाम, खांसी और बुखार आदि हो जाता है। कुल मिलाकर जिनकी कुंडली में चंद्रमा अशुभ स्थान पर होता है, तो उन जातकों का किसी भी कार्य में मन नहीं लगता है। इनके अंदर आलस्य का स्तर बहुत ज्यादा हो जाता है। ऐसे लोगों को दिन रात नींद आती रहती है। इसके अलावा कार्य कितना भी अच्छा क्यों न हो, उसमें इनका मन नहीं लगता है।

Read More:- April Panchak Date 2024: अप्रैल में कबसे शुरू हो रहा पंचक? जानें किन नियमों का पालन करना है जरूरी

मोती रत्न धारण करने के लाभ

चंद्रमा के नकारात्मक प्रभाव को कम करने के लिए अथवा चंद्रमा की कमजोरी को दूर कर उसे पॉवर देने के लिए प्रभावित व्यक्ति को चांदी में मोती धारण करना चाहिए। मोती एक ऐसा रत्न है जो चंद्रमा की किरणों को सीधे सोख कर उसे धारण करने वाले व्यक्ति के शरीर में प्रवेशित कराता है। इसके परिणाम स्वरूप व्यक्ति को चंद्रमा की कमजोरी से होने वाली परेशानी कम होने लगती है। चांदी भी चंद्रमा की धातु मानी जाती है इसलिए यदि कोई प्रभावित व्यक्ति रत्न पहनने से परहेज करता है या फिर किसी अन्य कारण से मोती नहीं धारण करना चाहता है तो उसे चांदी का कड़ा अंगूठी आदि धारण करना चाहिए। आपने देखा होगा कि कुछ बहुत छोटे बच्चों चांदी के बर्तन में भोजन, हाथ में कड़ा और छोटी बच्ची को पैजनिया अर्थात पायल पहनते हैं, यह पायल चंद्रमा की कमी को भी दूर करती है।

पूर्णिमा के दिन करें खास पूजा

अगर आप अपनी कुंडली में चंद्रमा को मजबूत करना चाहते हैं, तो आपको खाने-पीने में चांदी की कटोरी और चांदी के चम्मच का उपयोग करना चाहिए। इसके साथ ही पूर्णिमा के दिन जब चंद्र देव अपनी 16 कलाओं से परिपूर्ण होते हैं, तब उन्हें जल में दूध, अक्षत, सफेद फूल मिलाकर जल देना चाहिए। साथ ही चांद की रोशनी में बैठकर कुछ देर उनका ध्यान करना चाहिए और उनके वैदिक मंत्रों का जाप करना चाहिए। इसके अलावा सफेद रंग की चादर और तकिए का उपयोग करना चाहिए। ऐसा करने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

कुंडली में कमजोर चंद्रमा को मजबूत करने के उपाय

  • नियमित रूप से बरगद के पेड़ की जड़ में पानी डालें और पूजा करें।
  • ज्योतिष की सलाहनुसार मोती धारण कर सकते हैं।
  • चंद्रमा को मजबूत करने के लिए हाथ में चांदी का कड़ा, अंगूठी, चांदी की चेन या चांदी की पायल भी धारण कर सकते हैं।
  • चंद्रमा मजबूत करने के लिए देर रात तक न जागें। कुंडली में कमजोर चंद्रमा के लोगों को देर रात नहीं जागना चाहिए।
  • पूर्णिमा के दिन शिव जी को खीर या रबड़ी का भोग लगाएं।
  • घर की नींव बनवाते समय उसमें थोड़ा-सा चांदी का टुकड़ा दबाने से चंद्रमा मजबूत होता है।
  • मान्यता है कि चारपाई या जिस पलंग पर आप सोते हैं, उसके चारों पैरों पर चांदी की कीले लगाने से भी लाभ होता है।
  • मातृ पक्ष यानी मां, मामा द्वारा चांदी के बर्तन गिफ्ट में मिलने से लाभ होता है।
  • सफेद चीजों जैसे पानी, दूध और चावल जैसी चीजों का दान करें।
  • सोमवार के दिन बच्चियों को खीर खिलाएं। नौ बच्चियों को खीर खिलाने से चंद्र मजबूत होता है।
  • रात के समय दूध और खीर का सेवन न करें।
  • चांदी का चकोर टुकड़ा अपने पेट या पर्स में रखें।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button