धार्मिक

Chandra Grahan 2024: इस होली पर साल के पहले चंद्र ग्रहण का साया, इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव, जानें क्या बरतें सावधानी…

Chandra Grahan 2024: होली का त्योहार 25 मार्च को है, लेकिन इस बार होली के रंग में भंग पड़ने वाली है। क्योंकि इसी दिन साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है। वैसे तो ग्रहण एकमात्र खगोलीय घटना है, लेकिन इसे धार्मिक शास्त्रों में शुभ नहीं माना जाता है।

Chandra Grahan 2024: होली पर लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, इस दिन जरूर करें ये काम

फाल्गुन माह में शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की रात होलिका दहन किया जाता है। इसके अगले दिन होली मनाई जाती है। इस साल होली का त्योहार 25 मार्च को है, लेकिन इस बार होली के रंग में भंग पड़ने वाली है। क्योंकि इसी दिन साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है। वैसे तो ग्रहण एकमात्र खगोलीय घटना है, लेकिन इसे धार्मिक शास्त्रों में शुभ नहीं माना जाता है। कहा जाता है कि ग्रहण के दौरान कई प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा निकलती है, जिसका प्रभाव संपूर्ण ब्रह्मांड पर पड़ता है। इसलिए इस साल होली पर चंद्र ग्रहण का लगना शुभ नहीं माना जा रहा है। ऐसे में चलिए जानते हैं 25 मार्च को होली वाले दिन चंद्र ग्रहण कब लगेगा और रंगों के त्योहार पर इसका क्या प्रभाव होगा। इसलिए कुछ सावधानियां बरतनी बेहद जरूरी हैं।

होली पर चंद्र ग्रहण का साया

हर साल फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन होलिका दहन किया जाता है और फिर अगले दिन होली का त्योहार मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार इस साल होलिका दहन 24 मार्च को होगा और फिर 25 मार्च को होली मनाई जाएगी। 25 मार्च को होली के दिन ही चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है। जो कि भारतीय समयानुसार 25 मार्च को सुबह 10 बजकर 23 मिनट से शुरू होगा और दोपहर 3 बजकर 2 मिनट पर समाप्त होगा। हालांकि, भारत में यह चंद्र दिखाई नहीं देगा। जहां ग्रहण नहीं दिखाई देता वहां सूतक काल भी मान्य नहीं होता। लेकिन फिर भी इस दौरान ​नियमों का पालन करना शुभ माना जाता है।

Read More:- Ravidas Jayanti 2024: संत रविदास जयंती आज, समाज की भलाई के लिए किए कई बड़े काम, जानें उनसे जुड़ीं कुछ जरूरी बातें

चंद्र ग्रहण के दिन करें ये काम

बता दें कि चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है और चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद ही खत्म होता है। ऐसे में सूतक काल में कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए। इस दौरान भगवान के नाम का जाप करते रहना चाहिए और मन ही मन भगवान को याद करना चाहिए। यदि संभव हो तो सूतक काल के दौरान भजन आदि करते रहें। इसके अलावा ग्रहण के दौरान राहु-केतू से जुड़े मंत्रों का जाप करना भी शुभ व फलदायी माना गया है। ध्यान रखें कि सूतक काल शुरू होने से पहले तुलसी के कुछ पत्ते तोड़कर बने हुए खाने में डाल दें।

भारत में दिखाई नहीं देगा पहला चंद्र ग्रहण

हालांकि इस चंद्र ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा, जिस कारण से इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा और इसका प्रभाव भी होली के त्योहार पर नहीं होगा। इसलिए आप बिना कीसी चिंता के होली का त्योहार मना सकते हैं।

Read More:- Braj Ki Holi 2024: कान्हा की नगरी में होली का उत्सव शुरू, जानें मथुरा में 40 दिन तक कैसे मनाते हैं रंगों का त्योहार

कहां-कहां देखा जा सकेगा चंद्र ग्रहण

साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण अमेरिका, जापान, रूस के कुछ हिस्से, आयरलैंड, इंग्लैंड, स्पेन, पुर्तगाल, इटली, जर्मनी, फ्रांस, हॉलैंड, बेल्जियम, दक्षिणी नॉर्वे और स्विट्जरलैंड में दिखाई देगा।

चंद्र ग्रहण का राशियों पर प्रभाव

25 मार्च को लगने वाले चंद्र ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन कुछ राशि के जातकों पर इसका विशेष प्रभाव देखने को मिल सकता है। ज्योतिष के अनुसार, मिथुन, सिंह, मकर और धनु राशि के जातकों पर इस चंद्र ग्रहण का शुभ प्रभाव रहेगा। होली के दिन कन्या राशि में चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। इस राशि में पहले से ही राहु मौजूद है। इस वजह से चंद्र ग्रहण के दिन कन्या राशि वालों को सावधान रहने की जरूरत है। चोट लगने की संभावना बढ़ेगी और स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

18 सितंबर को आखिरी चंद्र ग्रहण

साल 2024 का आखिरी चंद्रग्रहण 18 सितंबर को होगा। यह आंशिक चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। यूरोप, एशिया, अफ्रीका, उत्तरी-दक्षिणी अमरीका, प्रशांत, अटलांटिक, हिंद महासागर, आर्कटिक और अंटार्कटिका में यह दिखेगा। चंद्र ग्रहण प्रात: 06:12 से 10:17 बजे तक है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button