हॉट टॉपिक्स

Pragya Thakur: राजनाथ सिंह की अगुवाई वाली रक्षा कमेटी में साध्वी प्रज्ञा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Pragya Thakur: साध्वी प्रज्ञा को मिली रक्षा कमेटी खास जगह


Pragya Thakur: मध्य प्रदेश  के भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को रक्षा मंत्रालय की कमेटी मे एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। साध्वी प्रज्ञा को रक्षा मंत्रालय की कमेटी का सदस्य बनाया गया है, इस कमेटी की अगुवाई रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कर रहे हैं। साध्वी प्रज्ञा हमेशा अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में बनी  ही रहती है, इन सब के बाद भी उन्होंने भोपाल से काफी अच्छी जीत हासिल की थी, लोकसभा चुनाव में उनके कई बयानों पर विवाद भी हुआ था।

कमेटी में लोग:

डिफेंस कमेटी में कुल 21 सदस्य है, जिसमें साध्वी प्रज्ञा का नाम भी शामिल है। कमेटी में चेयरमैन राजनाथ सिंह के अलावा फारुक अब्दुल्ला, ए. राजा, सुप्रिया सुले, मीनाक्षी लेखी, राकेश सिंह, शरद पवार, जेपी नड्डा आदि सदस्य भी हैं।

और पढ़ें: पाकिस्तान में दुल्हन ने पहने टमाटर के गहने, भाव पहुंचा 300 के पार

साध्वी प्रज्ञा के बयान:

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को जब से लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया गया था, तभी से उनके बयान सुर्खियों में बने रहे थे। फिर चाहे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताना ही क्यों ना हो। हर बार भारतीय जनता पार्टी की ओर से उनके बयान पर सफाई दी जाती है और उन्हें चेतावनी भी दी जाती है।  इसके अलावा उन्होंने हेमंत करकरे को लेकर भी विवादित बयान दिया था। आपको बता दें कि साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर 2008 मालेगांव विस्फोट मामले में आरोपी हैं और जमानत पर बाहर हैं।  अभी भी ये मामला अदालत में भी चल रहा है।  भोपाल में हुए मुकाबले में प्रज्ञा ठाकुर ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को मात दी थी।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button