मनोरंजन

नाराजगी भूल कर पूजा बेदी ने पिता को दी चौथी शादी की शुभकामनाएं!

बॉलीवुड़ के एक्टर ‘कबीर बेदी’ ने 15 जनवरी को ‘परवीन दुसांज’ नाम की ब्रिटिश मूल की एक्टर और मॉडल से शादी रचाई। पहले कबीर की बेटी ‘पूजा बेदी’ इस शादी से खुश नहीं थी। उन्होंने नाराजगी दिखाते हुए एक ट्वीटर भी किया था। जिसमे उन्होनें लिखा “परियों की कहानी में एक चुड़ैल या फिर बुरी सौतेली मां होती है, मेरी अब आ गई है।”

लेकिन अब उन्होंने ये ट्वीटर डिलीट कर दिया है और अपने पिता को शुभकामनाएं देते हुए नए ट्वीट में लिखा है की, “मैंने अपना पिछला ट्वीट डिलीट कर दिया है जो कबीर बेदी की चौथी शादी को लेकर था। चीजों को सकारात्मक तरीके से सोचते हैं मेरी ओर से शुभकामनाएं।”

pooja bedi

कबीर बेदी ने अपने 70वें जन्मदिन से एक दिन पहले ही अपनी करीबी दोस्त 42 साल की परवीन दुसांज से शादी की। कबीर की पहली शादी डांसर प्रोतिमा बेदी से हुई थी। जिनके दो बच्चे पूजा बेदी और सिद्धार्थ हुए। इसके बाद उन्होंने दो शादी और की जिसका रिश्ता तलाक पर जाकर ख़त्म हुआ। इन सब के बाद कबीर ब्रिटिश की अभिनेत्री परवीन दुसांज के साथ रिलेशनशिप में थे। जिसके साथ उन्होंने अब शादी कर ली।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at

info@oneworldnews.com


Back to top button