लाइफस्टाइल

घर में रह रहकर अगर आप बोर हो गया है तो, पौड़ी गढ़वाल वीकेंड पर घूम आएं

वीकेंड हॉलिडे के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है पौड़ी गढ़वाल


ये बात तो हम सभी लोग जानते है कि उत्तराखंड को देव भूमि के नाम से जाना जाता है।
इसलिए हर साल हजारों की संख्या में श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखंड जाते है। उत्तराखंड जा कर वो केदारनाथ, बद रीनाथ, यमुनोत्री जैसे कई धार्मिक स्थलों पर जाते है और भगवान के दर्शन
करते हैं। आपको बता दे कि उत्तराखंड के कई धार्मिक स्थल हैं,  जो की अपनी विशेषता के लिए पूरी दुनियाभर में प्रसिद्ध है। अगर आप घूमने फिरने के शौकीन है और कोरोना के  दौरान भी वीकेंड हॉलिडे पर जाना चाहते है तो उत्तराखंड एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। आप इसके लिए उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जा सकते हैं। तो चलिए विस्तार से जानते है पौड़ी गढ़वाल के बारे में

कंडोलिया देवता: आपको बता दे कि उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल से महज 2 किलोमीटर की दूरी पर कंडोलिया
देवता स्थित है। यह मंदिर भगवन शिव समर्पित के लिए जाना जाता है। मान्यताओं के अनुसार किकंडोलिया पौड़ी की देवी के
संरक्षक है। इस मंदिर को काफी ज्यादा पावन माना जाता है। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के स्थानीय लोगों की
कंडोलिया देवता को लेकर अगाध श्रद्धा है। आपको बता दे कि इस मंदिर से आप पूरे शहर का दीदार कर सकते हैं।

खिर्सू: आपको बता दे कि खिर्सू वीकेंड हॉलिडे के लिए  एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है। खिर्सू की ऊंचाई समुद्र तल से 1900 मीटर है। यहाँ से आप 180 डिग्री कोण में हिमालय का दीदार कर सकते हैं। इतना ही नहीं आपको बता दे कि इस जगह पर उत्तम प्रकार के सेब का उत्पादन होता है।

और पढ़ें: क्या आप जानते हैं इन पांच नमक के बारे में, जो आपकी सेहत के लिए फायदेमंद

रामगंगा बांध: अगर आपको घूमने फिरने का बहुत ज्यादाशौकीन है तो आप रामगंगा बांध जा सकते है अगर आप वीकेंड हॉलिडे के लिए जा ऱह है और आप  यात्रा के दौरान पिकनिक मनाना चाहते हैं, तो रामगंगा
बांध इसके लिए एक परफेक्ट जगह है। रामगंगा बांध उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क की सीमाओं के भीतर स्थित है। अगर आप एक दिन का प्लान बना रहे है तो रामगंगा  बांध और जिम कार्बेट आपके लिए बिलकुल परफेक्ट जगह है।

चौखम्बा व्यू पॉइंट: आपको बता दें कि चौखम्बा व्यू पॉइंट उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल से  महज 4 किलोमीटर की दुरी पर स्थित है। आप चाहे तो पौड़ी बस स्टैंड से बस पकड़कर चौखम्बा व्यू पॉइंट पहुंच सकते है। आपको बता दे कि चौखम्बा व्यू पॉइंट को चार स्तंभों का पर्वत भी कहा जाता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button