हॉट टॉपिक्स

KaamKiKhabar : देश और दुनिया की लेटेस्ट खबरें – 13th october

देश और दुनिया की लेटेस्ट खबरें


1. PM मोदी की भतीजी का छीना गया पर्स और मोबाइल फ़ोन, सोनीपत से गिरफ्तार हुआ स्नैचर:

देश की राजधानी नई दिल्ली में पीम मोदी की भतीजी दमयंती मोदी के साथ हुई झपटमारी के मामले में पुलिस ने सोनीपत से स्नैचर को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि झपटमारी की इस घटना में नोनू नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और पीएम मोदी की भतीजी का सारा सामान भी बरामद कर लिया गया है।

2. मोहन भगवत ने कहा – भारत  मुसलमान है सबसे ज़्यादा खुश:

प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि दुनिया में सबसे ज़्यादा खुश मुसलमान भारत में मिलते हैं। इसके लिए उन्होंने हिंदू संस्कृति को धन्यवाद दिया। मोहन भागवत ने शनिवार को बुद्धिजीवियों की एक सभा में ये बातें कहीं।

3. महाराष्ट्र में आज भिड़ेंगे मोदी और राहुल, हरियाणा में BJP जारी करेगी घोषणा पत्र:

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर दोनों पार्टियां कमर कस चुकी हैं। दोनों पार्टियों के दिग्गज नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी महाराष्ट्र में रैलियों को संबोधित करेंगे और इस दौरान एक दूसरे पर निशाना साधते नजर आएंगे।

4. वक्फ संपत्तियों पर योगी सरकार की नजर, सीबीआई से जांच की सिफारिश:

उत्तर प्रदेश सरकार ने शिया वक्फ और सुन्नी वक्फ बोर्ड द्वारा अनियमित खरीद-बिक्री और ट्रांसफर की गई संपत्तियों की जांच के लिए सीबीआई जांच की सिफारिश की है।

5. पंजाब एंड सिंध बैंक को भी लगाया मेहुल चोकसी ने चूना, 44.1 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का खुलासा:

पंजाब एंड सिंध बैंक ने शनिवार को खुलासा किया कि भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक से 44.1 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है।

6. पेट्रोल-डीजल के रटे में आज फिर हुआ बदलव:

पेट्रोल-डीजल के दाम में 2 दिन की गिरावट के बाद आज कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। शनिवार को दिल्ली में पेट्रोल के रेट में 10 पैसे और डीजल में 14 पैसे प्रति लीटर की कमी आई थी।

7. मोदी से मुलाकात के बाद जिनपिंग ने बोले – भारत और चीन के संबंध नहीं है किसी भी स्थिति में कमजोर:

भारत और चीन के रिश्ते हो अच्छा बनाने के लिए दीर्घकालिक योजना का प्रयोग किया गया है। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भारत दौरे से लौटने के बाद कहा कि भारत और चीन के संबंधों को किसी भी स्थिति में ‘कमजोर’ नहीं होने दिया जायेगा।

Read more: देश और दुनिया की लेटेस्ट खबरें

8. जापान में ‘हेजिबीस’ का आतंक, 60 साल के सबसे खतरनाक तूफान, 73 लोगो को किया गया शिफ्ट:

जापान में भीषण तूफान हेजिबीस ने तबाही मचाना शुरू कर दिया है हालांकि सरकार ने पहले ही बंदोबस्त किए हैं। यह 60 वर्षों का सबसे शक्तिशाली तूफान है। 1958 में आए तूफान में लगभग 1200 लोग मारे गए थे।

IND VS SA: मैच के चौथे दिन कप्तान विराट कोहली ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले वो पहले कप्तान बन गए है:

भारत-दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पुणे में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के चौथे दिन टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अपनी कप्तानी में नया कीर्तिमान रच दिया है। पहली पारी में भारतीय टीम ने कप्तान कोहली के दोहरे शतक की
मदद से 601 रन का विशाल स्कोर बना दिया। जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम 275 रन पर सिमट गई।  

10. लखनऊ के विमान में यात्रिओ ने बताया बम, उड़े सुरक्षा एजेंसियों के होश:

लखनऊ एयरपोर्ट पर एक यात्री अजीबोगरीब हरकत कर रहा था, जिसको देखकर सीआईएसएफ टीम को आशंका हुई। इसके बाद सीआईएसएफ के जवानों ने उसको हिरासत में लिया और पूछताश की।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button