भारत

मुंबई में आज से ऑटोवाले करेंगे हड़ताल!

सोमवार की शुरूआत मुंबई वालों के लिए कुछ परेशानी भरी हो सकती है, क्योंकि आज से मुबंई के लाखों ऑटो रिक्शा चालक हड़ताल पर हैं। मुबंई की सबसे बड़ी यूनियन ‘मुंबई ऑटो रिक्शा मेंस यूनियन’ ने इसका ऐलान किया।

क्यों है यह हड़ताल…

1

ऑटो रिक्शावाले की यह हड़ताल निजी टैक्सी कंपनियों के परिचालन और परमिट शुल्क में बढ़ोतरी के खिलाफ है, उनका आरोप है कि यह उबर और ओला कंपनिया अवैध तरीके से यात्रियों को यात्रा करती हैं। इसी कारण उनपर प्रतिबंध लगाया जाए।

वहीं इसके साथ-साथ यूनियन ने मांग की है कि ऑटो चालको को दिए जाने वाले परमिट पर सरकार ने 15 हजार का शुल्क बढ़ा दिया है, ऐसे में उनकी समस्या और बढ जाएंगी, इसलिए सरकार उसे वापस ले।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button