भारत

Sonipat News: राहुल गांधी आज पहुंचे सोनीपत, किसानों के साथ मिलकर लगाई धान

कांग्रेस नेता राहुल गांधी शिमला के दौरे पर जाते हुए सोनीपत में रुक कर किसानों के मिलकर धान रोपाई किया और ट्रैक्टर भी चलाया।

Sonipat News: राहुल गांधी ने सोनीपत के खेतों में चलाया ट्रैक्टर, किसानों से किया बातचीत

भारत जोड़ो यात्रा के बाद से राहुल गांधी की छवि में काफी सुधार हुआ है।आम जनता के बीच पहुंचकर उनसे बात करने की राहुल गांधी की कोशिश को लोग काफी पसंद करते हैं,कर्नाटक चुनाव में भी कुछ ऐसा ही देखा गया था।राहुल गांधी का शिमला दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब शुक्रवार को मानहानि मामले में गुजरात हाई कोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका को खारिज कर दिया था और उनकी 2 साल की सजा को बरकरार रखा। इसके बाद कई राज्यों में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया, शिमला में भी राहुल गांधी के समर्थन में जमकर नारेबाजी की गई और बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए गए।

कांग्रेस नेता राहुल नें लगाया धान

कांग्रेस नेता राहुल गांधी शिमला के दौरे पर रवाना हुए हैं।रास्ते में वह सोनीपत भी रुके और अचानक खेतों में काम कर रहे किसानों के बीच पहुंच गए।इस दौरान उन्होंने किसानों और मजदूरों से बात की और उनके मन की बात जानने की कोशिश भी किया।राहुल गांधी शनिवार सुबह लगभग 6:15 बजे गोहाना के गांव मदीना अचानक पहुंच गए। उन्होंने गांव भैंसवान खुर्द और मदीना के बीच में अचानक अपना काफिला रुकवाया और खेत में पहुंच गए।वहां एक किसान खेत में धान की रोपाई की तैयारी कर रहा था। राहुल गांधी ने उनसे आग्रह करके ट्रैक्टर का स्टेयरिंग संभाला और खेत को धान की रोपाई के लिए तैयार किया। उन्होंने खेत में ट्रैक्टर चलाकर गाढ लगाई। इसके बाद किसानों और कामगारों के साथ मिलकर के धान की रोपाई की।खेत में राहुल गांधी और उनके साथ सात पुरुष और एक महिला कामगार ने धान की रोपाई की। राहुल गांधी ने किसानों और कामगारों से उनकी समस्याएं भी जानी। इसके बाद उन्होंने खेत में ही कामगारों और किसानों के साथ बैठकर सुबह का भोजन भी किया।

Read more: PM Modi Visit Gorakhpur: पीएम मोदी आज गोरखपुर समेत इन जगहों का करेंगे दौरा, देंगे करोड़ो की सौगात

शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन –

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी भी किया।इस दौरान सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की बात भी कही गई।मानहानि मामले में राहुल गांधी को 2 साल की सजा सुनाये जाने के बाद राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई थी।कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार ईडी और सीबीआई के जरिए विपक्ष को निशाना बना रही है। इसी के साथ ये भी कहा कि पार्टी नेता हर हाल में राहुल गांधी के साथ खड़े रहेगें।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button