लाइफस्टाइल

Worst Combination With Curd: गर्मियों में दही के साथ न करें इन चीजों का सेवन, फायदे की जगह हो सकता है भारी नुकसान

Worst Combination With Curd: गर्मी के मौसम में दही खाना आपके पेट और सेहत दोनों के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन हर चीज दही के साथ खाना नुकसानदेह हो सकता है।

Worst Combination With Curd: गर्मियों में आम के साथ बिल्कुल भी न खाएं दही, होते हैं कई नुकसान

गर्मियों के मौसम में सेहत और खानपान का ज्यादा ख्याल रखना पड़ता है। शरीर में पानी की कमी न हो, इसके लिए डाइट में लिक्विड के अलावा दही शामिल किया जाता है। इस मौसम में दही खाना आपके पेट और सेहत दोनों के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन हर चीज दही के साथ खाना नुकसानदेह हो सकता है। दही में सोडियम, पोटेशियम, फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और विटामिन डी जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। दही गुणों का भंडार है लेकिन इसके बावजूद कुछ चीजों के साथ इसे खाने से आपको यकीनन नुकसान हो सकता है। आइए जानते हैं आपको किन चीजों के साथ दही का सेवन नहीं करना चाहिए-

गुड़ और दही Worst Combination With Curd

अगर आप गुड़ और दही को मिलाकर खाते हैं तो अभी सावधान हो जाएं। क्योंकि इससे आपका वजन तेजी से बढ़ सकता है। गुड़ की तासीर गर्म होती है, जबकि दही की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में ये आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। दही और गुड़ को साथ में खाने से खांसी, जुकाम और बुखार सहित कई शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं। डॉक्टर्स भी गुड़ और दही को साथ में खाने से मना करते हैं।

दूध और दही Worst Combination With Curd

हेल्थ एक्सपर्ट मानते हैं कि दूध को कभी भी दही के साथ मिलाकर नहीं खाना चाहिए। सिर्फ दही ही नहीं बल्कि किसी भी फर्मेंटेड प्रोडक्ट को आपको दूध के साथ नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से आपको पेट दर्द के साथ साथ कई अन्य पाचन संबंधी समस्या हो सकती है।

Read More:- Almond Oil Benefits: दिल की सेहत का ख्याल रखने के साथ-साथ त्वचा को भी निखारता है बादाम का तेल, जानें और क्या-क्या हैं इसके फायदे

दही और चाय Worst Combination With Curd

दही और चाय दोनों ही विपरीत तासीर की होती है, ये कॉम्बिनेशन आपके मेटाबॉलिज्म को स्लो कर सकता है। इतना ही नहीं इससे आपका डाइजेस्टिव सिस्टम भी प्रभावित होता है। वहीं आपको कई अन्य समस्याएं भी देखने को मिल सकती हैं।

आम और दही Worst Combination With Curd

आम गर्मियों के मौसम में आने वाला मौसमी फल है। आम को दही के साथ कभी नहीं खाना चाहिए। क्योंकि आम और दही दोनों की तासीर एक दूसरे से अलग होती है। दही और आम को एक साथ खाने से त्वचा से संबंधित बीमारियां भी पैदा हो सकती हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि दही में एनिमल प्रोटीन पाया जाता है, जो फलों के साथ मिलने पर बॉडी में फर्मेंटेशन पैदा कर सकता है। ये शरीर में इनडाइजेशन, एसिडिटी और कई दिक्कतों को बढ़ावा दे सकता है।

प्याज और दही Worst Combination With Curd

गर्मी के दिनों में हमारे बड़े बुजुर्ग हमें प्याज खाने की सलाह देते हैं। क्योंकि लू से बचाव होता है। वहीं कुछ लोग प्याज और दही का सेवन एक साथ करते हैं। यदि आप भी उन लोगों में से एक हैं, तो आपको अपनी इस आदत को तुरंत बदल लें। दरअसल दही शरीर को ठंडक पहुंचाता है और प्याज की तासीर गर्म होती है। ऐसे में अगर प्याज और दही का सेवन एक साथ किया जाए तो यह हमारे शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इन दोनों चीजों को एक साथ मिलाकर खाने से पिंपल्स, त्वचा की जलन, त्वचा पर चकत्ते हो सकते हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join

दही और मछली Worst Combination With Curd

ऐसा कहा जाता है कि मछली खाने से आंखों से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। अगर कोई व्यक्ति दही के साथ मछली खाता है, तो यह उसके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। दही और मछली का सेवन एक साथ कभी नहीं करना चाहिए। अगर आप मछली खा रहे हैं, तो उस समय भूलकर भी दही ना खाएं। दही और मछली को एक साथ खाने से पेट से संबंधित अनेक समस्याएं शुरू हो सकती हैं। क्योंकि दोनों की तासीर एक दूसरे से विपरीत है।

दही और नमक Worst Combination With Curd

दही के साथ कभी भी नमक मिलाकर नहीं खाना चाहिए। इसके अलावा दही में शक्कर मिलाकर भी सेवन करने से बचना चाहिए। पेट में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया इससे प्रभावित होते हैं। दही को सादा खाना चाहिए। इससे सेहत को ज्यादा फायदे मिलते हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button