लाइफस्टाइल

जानिए ज़िन्दगी में कैसे लोगो से बच कर रहना चाहिए

ऐसे लोगो से बच कर रहना!


ज़िन्दगी में समझदार और मूर्ख, दोनों ही प्रकार के लोग मिलते है पर ये हम पर निर्भर करता है कि हम कैसे इन मूर्ख को पहचान कर, इनको अपनी ज़िन्दगी से दूर रखते है। बेवकूफ और मूर्ख लोगो के लिए किसी भी प्रकार का तर्क काम का नहीं होता। वो ना तो सही बात में विश्वास करते है और ना ही तर्कों में। ऐसे लोगो को समझना और कुछ समझाना, दोनों ही बहुत मुश्किल होता है। ऐसे लोगो से बच कर रहना ही बेहतर होता है।

अगर आपका कभी भी ऐसे लोगो से पाला पड़ता है, तो याद रखिए, ऐसे लोगो के साथ आप अपना कीमती समय बर्बाद कर रहे है। जितना जल्दी हो सके इनसे पीछा छुड़ाए और अपनी ज़िन्दगी में आगे बढे। अब अगर इन लोगो को पहचानना हो, तो वो कुछ इस प्रकार होते है:

  • घमंडी

ऐसे लोगो को अपनी हर बात का बहुत घमंड होता है। आप अपनी किसी भी सफलता के बारे में उन्हें बताएँगे तो वो आपकी तुलना अपनी किसी कहानी से करेंगे। उन्हें खुद पर बहुत घमंड होता है।

जानिए ज़िन्दगी में कैसे लोगो से बच कर रहना चाहिए
लोग हो सकते है खतरनाक
  • बातूनी

बातूनी से हमारा मतलब वो नहीं जो बहुत बाते करता हो, पर उन लोगो से है जो दूसरों की ज़िंदगी के बारे में आपसे बात करते रहे। ऐसे लोग बेसिर-पैर की बाते करते है और उन्हें हर किसी की ज़िन्दगी में हो रहे हर चीज़ की जानकारी रखनी होती है और यही जानकारी ये सबके साथ बाँटते फिरते है।

  • ईर्षालु

जो लोग दूसरों से ईर्ष्या करते है वो कभी किसी के नहीं हो पाते। वो दुसरो के कारण नही पर अपने आपसे परेशान होते है। वो खुद से और  खुद की ज़िन्दगी से कभी संतुष्ट नहीं हो पाते। उनकी नज़र दुसरो के काम पर होती है खुद पर नहीं।

  • झूठे

झूठ बोलने से आज तक कभी किसी का फायदा नहीं हुआ है। और जो लोग झूठ बोलते है वो सबसे खतरनाक होते है। जो लोग झूठ बोलने के आदि होते है वो अक्सर लोगो का भरोसा तोड़ते है। उन पर यकीन कभी नहीं करना चाहिए और उनसे दूर ही रहना चाहिए।

जानिए ज़िन्दगी में कैसे लोगो से बच कर रहना चाहिए
ऐसे लोगो से बच कर रहे
  • विपत्ति ग्रस्त

ऐसे लोगो से ज़िम्मेदारी की कोई उम्मीद नहीं की जा सकती। ऐसे लोग कभी अपनी गलती कबूल नहीं करते और हमेशा दूसरों पर ऊँगली उठाते है। वो हमेशा खुद को लाचार और निर्दोष प्रस्तुत करते है पर असल में गलती उन्ही की होती है।

  • नियंत्रक

नियंत्रक वो होते है जो हर चीज़ को अपने बस में करना चाहते है। उनको हर काम, हर व्यक्ति और हर छोटी बड़ी चीज़ अपने काबू में करनी होती है। वो खुद को सर्वाधिक महत्वपूर्ण समझते है, तभी वो हर चीज़ अपना नियंत्रण करना चाहते है।

जब भी किसी व्यक्ति से आपको नकारात्मकता मिले या महसूस हो, तब समझ जाइयेगा की वो व्यक्ति आपकी ज़िन्दगी और खुशियों के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसे लोगो से बच कर रहना चाहिए। ऐसे लोगो का व्यक्तित्व ही उनका चरित्र दर्शा देता है। इसलिए सावधान रहे और हर व्यक्ति को अपनी ज़िंदगी में महत्व ना दे। लोगो की भोली सूरत के पीछे अक्सर शैतान छुपा होता है, जो ना चाहते हुए भी आपकी ज़िन्दगी के लिए अच्छा नहीं होता।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button