लाइफस्टाइल

इस वीकेंड बनाइएं अपने छुट्टियों का प्लान, ये है दिल्ली के आस-पास घूमने के बेस्ट पैलेस: February long weekend 2024

फरवरी में 7 से 14 वैलेंटाइन वीक मनाया जाता है। कुछ लोग छुट्टियां मनाने के लिए अपने साथी के साथ किसी खूबसूरत वादियों में निकल पड़ते हैं। ऐसे में इस महीने में कितनी छुट्टियां मिल रही हैं आपको बताने जा रहे हैं, ताकि आप इस महीने अपने लव पार्टनर के साथ यादगार पल बिता सकें।

February long weekend 2024: जानिए इस महीने कब बना सकते हैं घूमने की योजना, फरवरी में मिल रही है इतनी छुट्टियां


February long weekend 2024: फरवरी प्यार का महीना है। इस महीने में वैलेंटाइन वीक मनाया जाता है। प्रेमियों का उत्सव सात दिनों तक चलता है, जो 7 फरवरी से शुरू होता है और 14 फरवरी, वेलेंटाइन डे तक जारी रहता है। इस दौरान लोग अपने पार्टनर के साथ बाहर जाते हैं। इन्हें अपने पार्टनर के साथ समय बिताने के लिए छुट्टियों की जरूरत होती है। ऐसे में अगर आप फरवरी महीने में अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो सबसे पहले यह जान लें कि इस महीने में कब-कब छुट्टियां आ रही हैं। बैंक की छुट्टी कब है और वीकेंड कितना लंबा है? हालाँकि, यह महीना यात्रा करने के लिए भी एक अच्छा समय है। आइए जानते हैं फरवरी में आपको कब छुट्टी मिल रही है और आप कहां घूमने जा सकते हैं।

फरवरी में बैंक अवकाश

इस महीने में कोई त्यौहार या राष्ट्रीय अवकाश नहीं है, इसलिए फरवरी महीने में बैंकों में कोई छुट्टी नहीं है। आपको ऑफिस या कॉलेज से छुट्टी लेनी पड़ेगी। अगर आप दो दिन की यात्रा पर जाना चाहते हैं तो वीकेंड यात्रा एक बेहतर विकल्प है। फरवरी में वीकेंड यात्रा पर जा सकते हैं।

फरवरी में वीकेंड

फरवरी में दो दिन शनिवार और रविवार को आप आसपास के पर्यटक स्थलों या हिल स्टेशनों पर जा सकते हैं। इसके अलावा 10 और 11 फरवरी, 17-18 फरवरी और 24-25 फरवरी को दो दिवसीय वीकेंड ट्रिप पर जा सकते हैं।

फरवरी में वीकेंड ट्रिप पर कहां जाएं?

फरवरी में बैंकों की कोई छुट्टी नहीं है। ऐसे में अगर आपको शनिवार और रविवार की छुट्टी मिले तो आप वीकेंड ट्रिप पर जा सकते हैं। आप एक दिन की छुट्टी लेकर तीन दिन शुक्रवार, शनिवार और रविवार को बाहर जा सकते हैं। दिल्ली के आसपास कई पर्यटन स्थल हैं, जहां आप जा सकते हैं। दो दिनों में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के हिल स्टेशनों का दौरा किया जा सकता है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

शिमला-मनाली

आप हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर घूमने के लिए दो दिन की यात्रा पर जा सकते हैं। शिमला या मनाली जा सकते हैं। आप कुल्लू की यात्रा पर भी जा सकते हैं।

ऋषिकेश-मसूरी

उत्तराखंड में भी कई हिल स्टेशन हैं जहां आप वीकेंड ट्रिप पर जा सकते हैं। कम बजट में दो दिनों में घूमने के लिए ऋषिकेश और मसूरी सबसे अच्छी जगहें हैं। मसूरी और ऋषिकेश देहरादून रेलवे स्टेशन से कुछ घंटों की दूरी पर हैं।

अयोध्या

राम मंदिर की प्रसिद्धि के बाद अयोध्या में पर्यटन बढ़ गया है। अगर आपके पास कुछ दिनों की छुट्टी है तो आप फरवरी में अयोध्या में राम मंदिर और हनुमान गढ़ी के दर्शन के लिए भी जा सकते हैं। हालाँकि, अयोध्या में घूमने के लिए कई अन्य धार्मिक स्थल और ऐतिहासिक स्थान भी हैं।

Read More: यूपी के इस मंदिर में प्रसाद में चढ़ाई जाती हैं घड़ियां, वर्षों पुरानी है ये परंपरा: Braham Baba Mandir

जयपुर या आगरा घूमने का भी प्लान बना सकते हैं

दिल्ली से जयपुर या आगरा घूमने का भी प्लान बना सकते हैं। एक दिन का ट्रिप आप जयपुर और आगरा में भी मना सकते हैं। इसके लिए आपको रात में दिल्ली से ट्रेन लेनी होगी। जयपुर और आगरा के लिए आपको कई ट्रेन मिल जाएगी। दिल्ली से आगरा आप 2 से 3 घंटे में ट्रेन से पहुंच जाएंगे। आप चाहें तो आप वीकेंड में रात की ट्रेन लेकर आगरा पहुंच सकते हैं और रात होटल में गुजार सकते हैं। इसके बाद आप पूरे दिन आगरा घूमने के बाद वापस रात में दिल्ली आ सकते हैं। अगर आप जयपुर जा रहे हैं, तो आपको दिल्ली से यहां पहुंचने में 4 घंटे लगेंगे।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button