लाइफस्टाइल

World Tourism Day 2023 : आज है विश्व पर्यटन दिवस, जानें इसका महत्व और इतिहास

हर साल वर्ल्ड टूरिज्म डे टूरिज्म के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। 27 सितंबर 1970 का वो दिन था, जब यूनाइटेड नेशन वर्ल्ड टूरिज्म ऑर्गेनाइजेशन के कानूनों को अपनाया गया था।

World Tourism Day 2023 : 27 सितंबर को ही क्यों मनाते हैं विश्व पर्यटन दिवस, आइए जानें इसकी शुरुआत और इस वर्ष की थीम


हर साल वर्ल्ड टूरिज्म डे टूरिज्म के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। 27 सितंबर 1970 का वो दिन था, जब यूनाइटेड नेशन वर्ल्ड टूरिज्म ऑर्गेनाइजेशन  के कानूनों को अपनाया गया था।

आज है विश्व पर्यटन दिवस-

साल 1980 से ही विश्व पर्यटन दिवस 27 सितंबर को मनाया जा रहा है। घूमना-फिरना हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा है, इससे हम हर रोज-हर वक्त कुछ नया सीखते और दूसरों को भी सिखाते हैं। देश दुनिया की तमाम चीजों को करीब से देखते हैं, कई जगहों की स्थानीय संस्कृति, परंपरा और कलाओं को समझते हैं,ये न सिर्फ हमारे लिए, बल्कि हमारे देश और बाकी की दुनिया के लिए भी हमारा घूमना-फिरना उतना ही जरूरी है। दरअसल हमारा ये सैर-सपाटा, किसी भी देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाता है। स्थानीय लोगों को रोजगार और मेजबान समुदायों को सशक्त बनाता है।

Read more: Gandhi Jayanti 2023: पीएम मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को ‘स्वच्छांजलि’ के साथ श्रद्धांजलि देने की की अपील…

विश्व पर्यटन दिवस मनाने का उद्देश्य –

साल 1980 से ही विश्व पर्यटन दिवस मनाया जा रहा है। 27 सितंबर के दिन, विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है, जिसका मकसद पर्यटन को बढ़ावा देना, पर्यटकों को आकर्षित करना और घूमने का शौक रखने वालों को नए-नए पर्यटन स्थलों के बारे में जागरूक करना होता है। इस खास दिन के तहत अंतरराष्ट्रीय टूरिज्म को बढ़ावा देकर, तमाम देशों को आपस में जोड़ा जाता है, जिससे पर्यटक अपने देश के साथ-साथ विदेशी संस्कृति की भी जान और अच्छी तरह से समझ भी सके। मगर कई लोग इस दिन के इतिहास और इसके असल महत्व से अब तक नही जानते है तो आइए आपको बताते है इसके बारे में विस्तार से –

 विश्व पर्यटन दिवस कब और क्यों मनाया जाता है –

पूरी दुनियाभर में हर साल पर्यटन दिवस 27 सितंबर को मनाया जाता है, जो इस साल भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 27 सितंबर 2023 को ही मनाया जाएगा। हालांकि भारत अपना राष्ट्रीय पर्यटन दिवस अलग से मनाता है, जिसे हर साल 25 जनवरी को मनाया जाता है।

 विश्व पर्यटन दिवस का इतिहास –

साल 1980 में पहली बार विश्व पर्यटन दिवस मनाया गया था, जिसकी शुरुआत के पीछे संयुक्त राष्ट्र विश्व व्यापार संगठन (UNWTO) का था। इस खास दिन को मनाने के लिए 27 सितंबर की ही तारीख इसलिए चुनी गई, क्योंकि इसी दिन साल 1970 में संयुक्त राष्ट्र विश्व व्यापार संगठन को मान्यता प्राप्त हुई थी। इस कारण से संयुक्त राष्ट्र विश्व व्यापार संगठन की वर्षगांठ के मौके पर ही विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है।

इस साल की विश्व पर्यटन दिवस 2023 की थीम –

हर साल विश्व पर्यटन दिवस की एक खास थीम रखी जाती है, जिसे यथास्थिति के अनुरूप तय किया जाता है।पिछले साल की थीम तो  कोरोना महामारी और उससे हुई परेशानी के मद्देनजर  Rethinking Tourism तय की गई थी। वहीं इस बार विश्व पर्यटन दिवस 2023 की थीम Tourism And Green Investments तय की गई है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com   

Back to top button