लाइफस्टाइल

World Music Day 2023: जानिए क्यों मनाया जाता है वर्ल्‍ड म्‍यूजिक डे, क्या है इस दिन का इतिहास?

21 जून 2023 को 42वां विश्व संगीत दिवस मनाया जाएगा। इस साल विश्व संगीत दिवस का थीम है “म्यूजिक एट द इंटरसेक्शन।”

World Music Day 2023: इस दिन हुई थी वर्ल्‍ड म्‍यूजिक डे की शुरुआत, 32 से भी ज्यादा देशों ने इस दिन को मनाने के लिए दिया था समर्थन

साल 1982 में पहली बार फ्रांस में वर्ल्‍ड म्‍यूजिक डे मनाया गया। वहां के तत्कालीन सांस्कृतिक मंत्री जैक लैंग ने देश में म्यूजिक के प्रति लोगों के बढ़ते क्रेज को देखा। उन्होंने वर्ल्ड म्यूजिक डे मनाने की घोषणा की। इस दिन को उस वक्त का फेटे ला म्यूजिक कहा गया था। जानकारी के अनुसार जब पहली बार फ्रांस में इस दिन को मनाया गया तो 32 से भी ज्यादा अन्य देशों में इस दिन को मनाने के लिए समर्थन दिया।

World Music Day 2023: दिलों को जोड़ता है संगीत

 हमारे जीवन में संगीत के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने और यह उजागर करने के लिए कि कैसे संगीत हमारे जीवन को सुखद बनाता है, विश्व संगीत दिवस हर साल 21 जून को पूरे विश्व में मनाया जाता है। संगीत सुनना हर उम्र के व्यक्ति को पसंद है फिर चाहे युवा हो या बुजुर्ग हम यह कह सकते हैं कि आज संगीत लोगों के जीवन का अहम हिस्सा बन चुकी है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर संगीत को एक दिन के लिए समर्पित किया गया है। जिसे विश्व संगीत दिवस के रुप में जाना जाता है। विश्व संगीत दिवस प्रत्येक वर्ष 21 जून को मनाया जाता है। प्रत्येक साल की तरह इस साल भी विश्व संगीत दिवस 21 जून को  मनाया जा रहा है।

क्या है विश्व संगीत दिवस 2023 की थीम? 

21 जून 2023 को 42वां विश्व संगीत दिवस मनाया जाएगा। हर साल विश्व संगीत दिवस का एक नया थीम तय किया जाता है। इस साल विश्व संगीत दिवस का थीम है “म्यूजिक एट द इंटरसेक्शन।”

Read More: Yoga For Increasing Height: अगर नहीं बढ़ रही है आपकी हाइट, तो करें ये योगासन

विश्व संगीत दिवस की शुरुआत कब हुई? 

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संगीत दिवस की मनाने करने का प्रस्ताव वर्ष 1981 में फ्रांस के कल्चरल मिनिस्टर मौरिस फल्यूरेट ने रखी थी। जिसके बाद फ्रांस के कल्चरल मिनिस्टर जैक लंग की पहल पर वर्ष 1982 में 21 जून को पहली बार फ्रांस Fete de la Musique में विश्व संगीत दिवस मनाया गया। दुनिया में संगीत की लोकप्रियता बढ़ती ही जा रही थी। संगीत की इस बढ़ती लोकप्रियता के मद्देनजर जल्दी ही ये दिन वर्ल्ड म्यूजिक डे के रूप में पूरी दुनिया में मनाया जाने लगा।

विश्व संगीत दिवस का महत्व 

वर्तमान समय में तनावपूर्ण जीवन में हर कोई संगीत सुनना सुनना पसंद करता है। कई शोधों में पाया गया है कि संगीत तनाव को भी दूर करता है। संगीत तनाव भरे इस जीवन में संगीत औषधि के रुप में काम करता है। संगीत मुड को बुस्ट करता है और डिप्रेशन को कम करने में भी मदद करता है। वहीं अगर संगीत दिवस की बात करें तो विश्व संगीत दिवस के जरिए विश्व के सभी संगीत कलाकारों को एक मंच पर लाया जाता है और उन्हें सम्मानित किया जाता है। इसके साथ ही लोगों की बीच संगीत का संगीत वाद्ययंत्रों का सम्मान करना सिखाया जाता है।

Read more: International yoga day 2023: क्या है इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम

जानिए वर्ल्‍ड म्‍यूजिक डे का इतिहास?

वर्ल्‍ड म्‍यूजिक डे का इतिहास फ्रांस से गहरा संबंध रखता है। साल 1982 में पहली बार फ्रांस में इसे मनाया गया। वहां के तत्कालीन सांस्कृतिक मंत्री जैक लैंग ने देश में म्यूजिक के प्रति लोगों के बढ़ते क्रेज को देखा। उन्होंने वर्ल्ड म्यूजिक डे मनाने की घोषणा की। इस दिन को उस वक्त का फेटे ला म्यूजिक कहा गया था। जानकारी के अनुसार जब पहली बार फ्रांस में इस दिन को मनाया गया तो 32 से भी ज्यादा अन्य देशों में इस दिन को मनाने के लिए समर्थन दिया। उस दौरान वहां कई सांस्‍कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया, वैसे-वैसे यह और भी लोकप्रिय होता गया। वर्तमान में भारत, अमेरिका, जापान, ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, इटली समेत कई अन्य देशों में 21 जून को वर्ल्‍ड म्‍यूजिक डे मनाया जाता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button