सेहत

Benefits of Crying : सेहत के लिए रोना है जरूरी,आंसू नहीं आए तो क्या हो सकती है समस्या

रोना हमारी सेहत के साथ आंखों की सफाई और तनाव में भी फायदेमंद होता है।

Benefits of Crying : बच्चों ही नहीं बड़ों का भी रोना है जरूरी,रोने से होती है कई समस्या दूर

Benefits of Crying हमारे समाज में इंसान ही एक ऐसा प्राणी है जो अपनी भावनाओं को कई तरह से व्यक्त कर सकता है। इंसान का यह गुण हमें जानवरों से अलग दिखाता है। रोना इंसान के लिए एक नेचुरल इमोशनल एक्सप्रेशन है। रोकर इंसान अपने गहरे दुख को व्यक्त कर सकता है। वह अपनी खुशी को भी व्यक्त करता है। लेकिन कई लोग इसे इंसान की कमजोरी या कायरता समझने लगते है। लेकिन विज्ञान ने भी इसे एक नेचुरल प्रोसेस कहा है जिसका हमारी सेहत पर काफी सकारात्मक असर पड़ता है। अगर हम अपनी भावनाओं को व्यक्त ना करें तो इससे कई बीमारी हो सकती है, जैसे कि हाइपरटेंशन, हाई ब्लड प्रेशर, इम्यूनिटी की कमी, हार्ट डिजीज।

रोने के होते है कई फायदे

तनाव को कम करता है: इंसान जब काफी परेशान हो जाता है तो उसे स्ट्रेस हो जाता है।हालात जब बुरे हो जाते है, तब तनाव सिर के ऊपर चला जाता है। वह अपने आप को थका हुआ महसूस करने लगता है। तब रोना आ जाता है। खुलकर रोने से आप बेहतर महसूस करते है।आपका तनाव भी कम हो जाता है।मानसिक तनाव भी कम हो जाता है।

नई ऊर्जा का संचार– जब इंसान खुलकर रो लेता है,तो उसका मानसिक तनाव अपने आप ही दूर हो जाता है।जिससे की नई ऊर्जा का संचार हो जाता है।रोने के बाद नींद भी अच्छी आती है,जिससे की आप सुबह एनर्जी से भरा महसूस करते है।

मन हल्का हो जाता है: बच्चे ही नहीं अगर बड़े भी खुलकर रो लेते है तो वें काफी हल्का फील करते है।हमारे समाज में पुरुषो का रोना अच्छा नहीं मानते।रोने वाले पुरुषों को कायर समझते है।ऐसे में पुरुष अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं कर पाते है और उनमें आक्रामक और गुस्सा हो जाते है।हिंसा करने लगते है। इसलिए हर इंसान को जब रोना आए,तो खुलकर रो लेना चाहिए।

Read More: Yoga For Increasing Height: अगर नहीं बढ़ रही है आपकी हाइट, तो करें ये योगासन

आंखों की सफाई: रोना आंखों के लिए भी अच्छा होता है। रोने से आँखों में आँसू आते है, जिससे आंखों की गंदगी साफ हो जाती है।आखों के आसपास की मसल्स भी स्ट्रेस फ्री हो जाती है।रोने से आंखों में सुधार होता है।रोने से मन शांत रहता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button