World Healing Day: विश्व हीलिंग दिवस 2025, मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए एक नई शुरुआत
World Healing Day: विश्व उपचार दिवस हर वर्ष अप्रैल महीने के अंतिम शनिवार को मनाया जाता है। यह दिन पूरी दुनिया में शांति, स्वास्थ्य और मानसिक व शारीरिक उपचार को समर्पित होता है।
World Healing Day: स्वास्थ्य की ओर एक कदम, विश्व हीलिंग दिवस 2025
World Healing Day: विश्व उपचार दिवस हर वर्ष अप्रैल महीने के अंतिम शनिवार को मनाया जाता है। यह दिन पूरी दुनिया में शांति, स्वास्थ्य और मानसिक व शारीरिक उपचार को समर्पित होता है। यह दिन न केवल बीमारियों से मुक्ति पाने की भावना को बढ़ावा देता है, बल्कि मानवता को एकजुट करने का भी संदेश देता है।
इस दिन की शुरुआत
इस दिन की शुरुआत अमेरिका से हुई थी, जब स्वास्थ्य विशेषज्ञों और योग, ताई ची, ध्यान (मेडिटेशन) जैसे वैकल्पिक उपचार विधियों के समर्थकों ने यह महसूस किया कि केवल आधुनिक चिकित्सा ही नहीं, बल्कि प्राचीन और प्राकृतिक उपचार पद्धतियां भी मनुष्य के स्वास्थ्य को सुधारने में अत्यंत प्रभावी हैं। इसके बाद यह दिन धीरे-धीरे विश्व भर में लोकप्रिय हो गया।
Read More : English Language Day 2025: अंग्रेज़ी भाषा, ज्ञान, संचार और संस्कृति का संगम, अंग्रेज़ी भाषा दिवस 2025
विश्व उपचार दिवस का महत्व
विश्व उपचार दिवस का मुख्य उद्देश्य यह है कि लोग अपने शरीर, मन और आत्मा के उपचार की आवश्यकता को समझें और जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाएं। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग मानसिक तनाव, चिंता और अवसाद से जूझ रहे हैं। ऐसे में यह दिन उन्हें अपने अंदर झांकने और आत्मचिंतन करने का अवसर प्रदान करता है।
Read More : World Book Day: पढ़ो, बढ़ो और सोचो, विश्व पुस्तक दिवस की प्रेरणा
विश्व उपचार दिवस की विशेषता
भारत में यह दिन विशेष महत्व रखता है क्योंकि यहाँ योग और आयुर्वेद जैसी प्राचीन चिकित्सा पद्धतियां सदियों से लोगों के जीवन का हिस्सा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत के बाद से ही भारत ने पूरी दुनिया को यह दिखा दिया कि प्राकृतिक और वैकल्पिक चिकित्सा कितनी प्रभावशाली हो सकती है। विश्व उपचार दिवस हमें यह भी सिखाता है कि उपचार केवल शारीरिक नहीं, बल्कि मानसिक और आत्मिक भी होता है। जब हम अपने विचारों को सकारात्मक रखते हैं, प्रकृति के करीब रहते हैं और नियमित व्यायाम करते हैं, तो हमारा शरीर स्वयं को स्वतः ही उपचारित करने लगता है। यही प्राकृतिक चिकित्सा का मूल सिद्धांत है।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com