Loretta Swit: दिग्गज हॉलीवुड एक्ट्रेस लोरेटा स्विट का निधन, टीवी शोज ने दिलाई पहचान
Loretta Swit: हॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर अमेरिकी अभिनेत्री और दो बार एमी अवॉर्ड जीत चुकीं Loretta Swit का 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है।
Loretta Swit : 7 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गईं दिग्गज अभिनेत्री लोरेटा स्विट
Loretta Swit, हॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर अमेरिकी अभिनेत्री और दो बार एमी अवॉर्ड जीत चुकीं Loretta Swit का 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। Loretta Swit ने टीवी और थिएटर जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। खासकर ‘MAS*H’ जैसे लोकप्रिय टेलीविज़न शो से उन्हें घर-घर में पहचाना गया।

टीवी शो ‘MAS*H’ से मिली सबसे ज्यादा लोकप्रियता
लोरेटा स्विट ने 1972 से 1983 तक चले अमेरिकी टेलीविजन शो ‘MAS*H’ में मेजर मार्गरेट “हॉट लिप्स” हूलिहन की भूमिका निभाई थी। यह किरदार न केवल दर्शकों को बेहद पसंद आया, बल्कि इसने उन्हें इंडस्ट्री में एक मजबूत और सशक्त महिला कलाकार के रूप में स्थापित किया। Loretta Swit ने अपने शानदार अभिनय के लिए उन्हें दो बार प्राइमटाइम एमी अवॉर्ड से नवाजा गया।
एक्टिंग का सफर और थिएटर
Loretta Swit का जन्म 4 नवंबर 1937 को न्यू जर्सी, अमेरिका में हुआ था। अभिनय में उनकी रुचि बचपन से ही थी। उन्होंने थिएटर से अपने करियर की शुरुआत की और बाद में टेलीविजन और फिल्मों की ओर रुख किया। उन्होंने कई ब्रॉडवे और ऑफ-ब्रॉडवे प्रोडक्शंस में काम किया। उनके अभिनय में गहराई, संवेदनशीलता और दमदार व्यक्तित्व की झलक हमेशा देखने को मिली।
अन्य टीवी शो और फिल्मों में भी निभाईं अहम भूमिकाएं
हालांकि ‘MAS*H’ से उन्हें सबसे ज्यादा प्रसिद्धि मिली, लेकिन उन्होंने ‘Gunsmoke’, ‘Hawaii Five-O’, ‘Mission: Impossible’ जैसे कई अन्य मशहूर टीवी शोज में भी शानदार काम किया। फिल्मों में भी उनका योगदान सराहनीय रहा, लेकिन उन्हें असली पहचान छोटे पर्दे से ही मिली।
Read More : Bigg Boss 19: सलमान खान के शो Bigg Boss 19 में नजर आएंगी चिक्की शर्मा, क्या TRP में आएगा तगड़ा उछाल?
सामाजिक कार्यों में भी थीं सक्रिय
लोरेटा स्विट केवल एक अदाकारा ही नहीं, बल्कि पशु अधिकारों की पैरोकार भी थीं। उन्होंने कई पशु कल्याण संगठनों के साथ मिलकर काम किया और ‘SwitHeart Animal Alliance’ नामक संस्था की स्थापना की। इस संस्था के ज़रिए वह जानवरों के प्रति जागरूकता फैलाने और उनकी सुरक्षा के लिए काम करती थीं।
Read More : Janhvi Kapoor: सोशल मीडिया पर बवाल, जान्हवी ने मां Sridevi के लिए रखी बात!
निधन से शोक की लहर
उनके निधन की खबर ने पूरी हॉलीवुड इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों को दुखी कर दिया है। सोशल मीडिया पर फैंस और साथी कलाकारों ने उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है। ‘MAS*H’ के को-स्टार्स ने भी उन्हें याद करते हुए कहा कि लोरेटा न केवल एक बेहतरीन कलाकार थीं, बल्कि एक शानदार इंसान भी थीं।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com