लाइफस्टाइल

जानिए क्या होते है एक सुस्त व्यक्ति के लक्षण

सुस्त व्यक्ति के लक्षण


सुस्त लोगो की ज़िन्दगी बहुत ही अजीब किस्म की होती है। उनका काम बिखरा हुआ रहता है और उनकी ज़िन्दगी जितनी सुलझी हुई लगती है उयनी असल में होती है। कहते है कि आलस्य सबसे बुरी बला है। अब ये बला कितने लोगो की आदत बन चुकी है इसका अनुमान लगाना भी मुश्किल है। यही नही लोगो की बदलती जीवनशैली शैली के कारण आजकल लोगो में आलस ज़्यादा ही बढ़ गया है। लोग पहले के ज़्यादा सुस्त होने लग गए है। एक सुस्त व्यक्ति की निशानी यही होती है कि वो हर काम को टालता रहता है।

एक सुस्त व्यक्ति को पहचान ने के लिए आप उसको कुछ दो-चार काम बताए, तब आपको पता चलेगा कि वो व्यक्ति सुस्त है या फिर चुस्त है। सुस्त व्यक्ति के लक्षण होते है। अगर आप किसी में या फिर खुद में भी ये लक्षण देखें तो समझ जायेगा की आप भी सुस्त लोगो की श्रेणी में आते है।

सुस्त व्यक्ति
सुस्त व्यक्ति
  1. आप आमतौर पर सुस्त लोग काम करने से बचते है। कोई भी सुस्त व्यक्ति या तो काम को टाल देगा या फिर उस कसम को जल्दी से करने के लिए कोई शॉर्ट कट ढूंढ लेगा। और अगर इनका बस चले तो ये हर काम किसी और व्यक्ति को सौंप दें।
  2. जबभी कोई प्लान कैंसिल होता है तो आपको सबसे ज़्यादा ख़ुशी होती है। आप जब खुद भी बहाना बनाते है तब आप कुछ ज़रूरी काम का बहाना बनाते है और असल में आप पूरा समय घर में ही रहते है।
  3. यहाँ पढ़ें : 6 तरीके जो बना देंगे वृद्धावस्था को खुशहाल

  4. आपको हर काम के बीच में और उसके बाद ब्रेक लेना होता। आपको काम से कोई फर्क ही नही पड़ता। सुस्त लोग अक्सर इस बात की परवाह नही करते की काम कितमे ज़रूरी है। अगर उन्हें आराम करने के लाइट ब्रेक चाहिए तो उन्हें कोई नही रोक सकता।
  5. सुस्त लोग कभी भी, कहीं भी सो सकते है। उन्हें फर्क नही पड़ता की वो किस स्तिथि या अवस्था में है या कहाँ है या फिर वो जगह या अवस्था आरामदायक है या नही। उन्हें आराम से कोई लेना देना नही होता। उन्हें सिर्फ नींद से मतलब होता है।
  6. सुस्त लोग अक्सर इतने निकम्मे होते है कि वो एक ही घर के दूसरे कमरे में बैठे व्यक्ति से कुछ बात करने या कुछ माँगने के ये उन्हें फोन या मैसेज करते है। क्योंकि वह खुद उठकर नही जाते तो इसलिए वो खुद आवाज़ लगाने का कष्ट भी नही उठाते।
  7. सुस्त व्यक्ति कहीं भी सो सकते है
    सुस्त व्यक्ति कहीं भी सो सकते है
  8. अक्सर किसी भी आम व्यक्ति में बहुत सी चीज़ो पर काबू करने की क्षमता होती है। वो अपने गुस्से पर या अपनी भावनाओं पर काबू पा लेते हैं। पर एक सुस्त व्यक्ति तब तक पेशाब रोकता है जब तक वो रोक सकता है।सुस्त व्यक्ति इस कार्य को तब तक टालता रहता है जब तक वो टाल सकता है, फिर चाहे वो जितना भी समय हो।
  9. सुस्त लोगो की एक ख़ास बात ये होती है कि वो बहुत ही लचीले होते है। दूर गिरी हुई चीज़े वो अपने पैरों से उठाते है, वो भी लेटे लेटे। और अगर वो उस चीज़ तक नही पहुँच पाते तो वो यही समझते है कि उन्हें उसकी ज़रूरत नही है।
  10. खाना जैसा भी हो वो खा लेते है। सुस्त लोग अक्सर खाना गर्म नही करते और उसे ऐसे ही खा लेते है। उन्हें खाने के लिए जो मिल जाए वो खा लेते है। कपड़ो पर गिरे चिप्स या खाने को वो झाड़ के गिराते नही पर उसे खा लेते है।
Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button