लाइफस्टाइल

दुनिया की सबसे पॉपुलर ड्रिंक बनी मैंगो लस्सी, Taste Atlas ने जारी की लिस्ट: Mango Lassi

भारत अपनी संस्कृति और परंपराओं के अलावा अपने खानपान के लिए भी दुनियाभर में जाना जाता है। यहां मिलने वाले पकवानों का स्वाद देश ही नहीं विदेश में भी काफी पसंद किया जाता है। इसी बीच अब एक बार फिर भारतीय खानपान में दुनियाभर में शोहरत हासिल की है।

Mango Lassi: जारी हुई बेस्ट बेवरेज की लिस्ट, पहला स्थान हासिल करते हुए मैंगो लस्सी में मारी बाजी


Mango Lassi:भारत अपने खानपान के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। यहां हर राज्य का अपना अलग स्वाद होता है, जिसे चखने के लिए दूर-दूर से लोग हमारे देश आते हैं। इसी बीच अब एक बार फिर भारतीय फूड ने दुनियाभर में अपना डंका बजा दिया है। दरअसल, हाल ही में जारी हुई एक सूची में एक नहीं, बल्कि तीन भारतीय ड्रिंक ने अपनी जगह बनाई है। टेस्ट एटलस द्वारा जारी की गई दुनिया के टॉप बेवरेज की लिस्ट में भारत के तीन ड्रिंक्स ने जगह बनाई है।

जारी हुई बेस्ट बेवरेज की लिस्ट

फूड बेस्ड मैगजीन टेस्ट एटलस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर टॉप बेवरेज की लिस्ट में शेयर की है। टेस्ट एटलस दुनिया भर के स्ट्रीट फूड पर विस्तृत समीक्षा और जानकारी देती है। इसी क्रम में इसकी तरफ से दुनिया के टॉप 16 बेस्ट बेवरेज की लिस्ट जारी की गई है। इस लिस्ट में पहला स्थान हासिल करते हुए मैंगो लस्सी में बाजी मारी है। वहीं, लिस्ट में मैंगो लस्सी के बाद स्पेन और चिली की ड्रिंक्स ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है। इसके अलावा लस्सी और मीठी लस्सी क्रमशः चौथे और पांचवें पायदान पर रही।

आखिर क्यों खास है लस्सी

लस्सी एक पारंपरिक भारतीय स्मूदी होने के नाते ये भारतीयों की काफी पंसदीदा ड्रिंक्स होती है, जिसे पंजाब के किसान दूध को चीनी और दही के साथ मिलाते थे और इस मिश्रण को मिट्टी के बर्तनों में रखते थे। आज के समय में इसे देशभर में बड़े ही चाव के साथ पिया जाता है। लेकिन, गर्मियों में इसे पीने का गजब ही स्वाद आता है, ये लस्सी हमारे शरीर को हाइड्रेट करने के मदद करता है।

मैंगो लस्सी बनाने का जानिए क्या है तरीका

लस्सी का नाम सुनते ही हर किसी के मुंह में पानी आ जाता हैं। भारत में कई तरह की लस्सी मिलती हैं, हालांकि, इसके दिवाने देशभर में कम नहीं हैं। जिसमें मैंगो लस्सी सबसे लोकप्रिय है। इसमें दही और ताजा आम शामिल किया जाता है। इसमें आमतौर पर इलायची, पानी और कभी-कभी चीनी भी मिलाई जाती है। इन सभी सामग्रियों को तब तक मिलाया जाता है, जब तक ड्रिंक मलाईदार और झागदार न हो जाए। मैंगो लस्सी को हमेशा ठंडा सर्व करके पिया जाता है।

Read More: फरवरी में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, इस तारिक से पहले निपटा लें अपना काम : Bank Holiday In February 2024

कई सारे विटामिन पाए जाते है

आपको बता दें कि आम मिनरल्स का रिच सोर्स माना जाता है। इसमें आयरन के साथ-साथ कैल्शियम और जिंक मौजूद होता है जो हड्डियों और मसल्स को मजबूत बनाता है। इसके अलावा, लस्सी में फाइबर और कई सारे विटामिन पाए जाते हैं। इन दोनों का कॉम्बिनेशन बेहद फायदेमंद है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button