लाइफस्टाइल

Kidney Damage : किडनी को बहुत बुरी तरह डैमेज करती हैं ये 5 चीजें, आज ही बना लें इन खराब चीजों से दूरी

कुछ ऐसी चीजें होती है जो किडनी को कमजोर बना सकती हैं, अगर इन्हें जल्दी से अवॉइड नहीं किया जाए तो आगे चलकर ये परेशानी का सबब बन सकती हैं।

Kidney Damage : अगर आप खाते है ये फूड्स तो खुद को सड़ा रहे है, हो जाइए सावधान इन चीजों से कर ले तौबा

कुछ ऐसी चीजें होती है जो किडनी को कमजोर बना सकती हैं, अगर इन्हें जल्दी से अवॉइड नहीं किया जाए तो आगे चलकर ये परेशानी का सबब बन सकती हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join

किडनी को कमजोर करती है ये चीजें –

जब भी हम डाइट प्लान बनाते है तो सेहत के बारे में तो सोचते है लेकिन हम अपनी किडनी हेल्थ पर ध्यान नही देते है। जबकि हम डाइट में ऐसी चीजों को अक्सर शामिल कर लेते हैं जो किडनी को डैमेज कर सकती हैं। जाने अनजाने में किडनी हम ऐसी चीजों का सेवन कर लेते हैं जो किडनी को नुकसान पहुंचाते हैं। किडनी मानव शरीर में सबसे जरूर अंग होती हैं। ये शरीर से गंदगी को फिल्टर करने का काम करती हैं। वे हमारे खून में पानी, नमक और मिनरल्स का हेल्दी बैलेंस बनाए रखने में भी मदद करती हैं, जो हेल्दी रहने के लिए जरूरी है। अगर आप अपनी किडनी को हेल्दी रखना चाहते हैं तो यहां कुछ फूड्स हैं जिन्हें आपको खाना बंद कर जरुरी हो जाता है-

read more : Vegetable Soup recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसा वेजिटेबल सूप, सेहत रहेगी तरोताजा!

1. फ्रेंच फ्राइज –

कुछ तला भुना हमारी किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है फ्रेंच फ्राइज, हैश ब्राउन, पोटैटो चिप्स या पोटैटो पैनकेक जैसी चीजें खाने से किडनी को नुकसान हो सकता है। आलू में पाया जाने वाला पोटेशियम किडनी की सेहत के लिए खतरनाक होता है। वैसे भी डीप फ्राइड फूड किडनी की सेहत के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं होते हैं।

2. सोया सॉस –

सोया सॉस में बहुत ज्यादा मात्रा में सोडियम होता है। इसका ज्यादा मात्रा में सेवन किडनी को अंदर से खोखला कर सकता है। अगर आप अपने खाने में सोया सॉस का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो इसे आज से ही खाना बंद कर देना चाहिए।

3. प्रोसेस्ड चिकन –

प्रोसेस्ड चिकन में भी सोडियम की मात्रा  होती है जो किडनी के लिए नुकसानदायक माना जाता है। अगर ज्यादा मात्रा में सोडियम का इस्तेमाल किया जाए तो यह किडनी को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है।

4. फ्रोजन पिज्जा –

अगर आप पिज्जा खाने के शौकीन हैं तो आपको इससे दूरी बना लेनी चाहिए। व्हाइट ब्रेड, हाई सोडियम टमाटर सॉस, पनीर और प्रोसेस्ड मीट से तैयार पिज्जा किडनी की सेहत को बिगाड़ने का काम कर सकता है।

5. सूप –

अगर आप सूप को हेल्दी मानकर इसका ज्यादा मात्रा में सेवन करते हैं तो जान लें कि ये किडनी की सेहत के लिए अच्छी होती है। हर सूप में मौजूद नमक शरीर में सोडियम के लेवल को बढ़ाने का काम कर सकता है और इसलिए भी ये किडनी के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं माना जाता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button