लाइफस्टाइल

Hartalika Teej 2022: अखंड सुहाग के लिए हरतालिका तीज पर करें ये 5 चीजें दान, माँ पार्वती का मिलेगा आशीर्वाद

Hartalika Teej 2022 : हरतालिका तीज पर दान करें ये पाँ चीजें, माँ लक्ष्मी आएंगी आपके द्वार


Highlights –

. हरतालिका तीज इस साल 30 अगस्त यानी की मंगलवार को मनाया जाएगा।

. यह व्रत सुहागनें अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं।

. इस व्रत में दान का बड़ा महत्व है।

Hartalika Teej 2022 :हरतालिका तीज इस साल 30 अगस्त यानी की मंगलवार को मनाया जाएगा। इसे हरतालिका व्रत भी कहते हैं। यह व्रत सुहागनें अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। हरतालिका व्रत निराहार और निर्जला किया जाता है। इस दिन सुहागनें माँ पार्वती और शिव की पूजा करती हैं।

महत्व – सुहागन महिलाएं अपने सुहाग को अखंड बनाए रखने के लिए हरतालिका तीज का व्रत रखती हैं। हरतालिका तीज के दिन अविवाहित लड़कियाँ भी मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए उपवास रखती हैं।

इस दिन माँ पार्वती और भगवान शिव की पूजा – अर्चना करने का प्रावधान है। ऐसी मान्यता है कि माता पार्वती ने ही सबसे पहले हरतालिका तीज का व्रत करते भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त किया था। माँ पार्वती  का अनुसरण करते हुए महिलाएं शिवजी और गौरी जैसा दांपत्य जीवन पाने की कामना करती हैं।

हरतालिका तीज के दिन विधिवत पूजा कर महिलाएं मनचाहा फल प्राप्त करती हैं। इसके अलावा इस दिन दान का भी बड़ा महत्व हैं। इस दिन शुभ फल पाने के लिए दान करनी चाहिए लेकिन कुछ ऐसी चीजें हैं जिनके दान से सुख – समृद्धि का वास सीधा आपके घर में होता है उन्हें एक बार जरूर जानलें।

वस्त्र का दान –

हरतालिका तीज पर महिलाओं को वस्त्रों का दान देना चाहिए खासकर के किसी गरीब महिला को। तीज की मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से घर में सुख – समृद्धि का वास होता है।, माँ लक्ष्मी पसंद होती है और घर में किसी भी सदस्य को किसी प्रकार की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है। वस्त्र दान शास्त्रों में भी बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। वस्त्रों के साथ ही अगर महिलाएं श्रृंगार की चीजें भी दान करती हैं तो ये बेहद फलदायी होता है।

चावल –

अन्न का दान वैसे भी सबसे बड़ा दान होता है। हरतालिका तीज के दिन अन्न के दान को विशेष महत्व दिया गया है। इस दिन अगर आप ख़ास करके चावल का दान करते हैं तो यह बेहद फलदायी होता है। चावल को हिंदू धर्म में अक्षत कहा जाता है और इसका दान करने से अक्षय फल प्राप्त होता है। ऐसी मान्यता है कि चावल का दान करने से स्वयं शिव – पार्वती आपकी मनोकामना पूर्ण करते हैं।

Read more: Festive Vibes 2022 : त्योहार के मौसम में घर में लाएं इस तरह से रौनक, बदल जाएगी तकदीर

गेहूँ –

गेहूँ भी मुख्य अनाज की श्रेणी में आता है। गेहूँ के दान को भी महादान कहा जाता है। हरतालिका तीज के दिन व्रती को गरीबों में गेहूं का दान करना चाहिए। इसके साथ ही अगर संभव हो सके तो जौ का भी दान करना चाहिए। जौ को बहुत शुभ माना जाता है। गेहूं और जौ के दान से घर में शुभ फल आने के दरवाजे सदैव खुले रहते हैं।

फल –

हरतालिका तीज के दिन फलों का दान भी लाभकारी माना गया है। फल को व्रत का एक मुख्य अंग कहा गया है। माता पार्वती की उपासना में जो – जो चीजों की आवश्यकता होती है उसमें फल भी एक मुख्य किरदार निभाता है। फल को अनंत काल से पूजा – अर्चना में भोग के रूप में शामिल करने की प्रथा है। व्रती महिलाओं को इस दिन फल का अवश्य ही दान करना चाहिए। यह दान आप किसी गरीब को देकर कर सकती हैं या किसी मंदिर में चढ़ावे के रूप में चढ़ा सकती हैं।

उड़द – चने की  दाल –

हरतालिका तीज के दिन उड़द और चने की दाल भी दान करना बेहद शुभ माना गया है। ऐसी मान्यता है कि उड़द – चने के दाल दान करने से जीवन में सुख – शाँती का आगमन होता है और घर में खुशहाली आती है। दान का महत्व बहुत है। व्रती महिलाएं  इस दिन दान के बाद ही जल ग्रहण करें।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button