लाइफस्टाइल

Onam 2022 Recipes: ओणम पर बनाएं ये डिश, परिवार और मेहमान उँगलियाँ चाटते रह जाएंगे

Onam 2022 Recipes : ओणम का त्योहार है ख़ास, ओणम मनाएं इस रेसिपी के साथ


Highlights –

.  इस साल ओणम का त्योहार 8 सितंबर, गुरुवार को मनाया जाएगा।

. ओणम का त्योहार नई फसल आने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

.  लोग इस त्योहार पर तरह – तरह के पकवान का लुफ्त उठाते हैं।

Onam 2022 Recipes : ओणम का त्योहार दक्षिण भारत में बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस साल ओणम का त्योहार 8 सितंबर, गुरुवार को मनाया जाएगा। ओणम का त्योहार नई फसल आने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इसके अलावा ओणम मनाने के पीछे एक पौराणिक कथा भी है।

हिंदू मान्यताओं के अनुसार साल में एक बार पाताल लोक से राजा बलि अपनी प्रजा से मिलने धरती लोक आते हैं और वह दिन ओणम के रूप में पूरे दक्षिण भारत में मनाया जाता है। इस दिन वामन अवतार और राजा बलि की पूजा के साथ उनका धरती लोक पर स्वागत किया जाता है, जिसकी खुशी में यह त्योहार बहुत ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। वहीं इस त्योहार का खेती से गहरा संबंध जुड़ा है। इस दिन किसान नई फसल उगने की खुशी मनाते हैं।

तिथि और मूहूर्त

पंचांग के अनुसार, थिरुवोणम नक्षत्र का प्रारंभ 7 सितंबर, बुधवार को शाम 4 बजे से हो रहा है। यह 8 सितंबर गुरुवार को दोपहर 1 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। ओणम थिरुवोणम नक्षत्र में मनाते हैं , इसलिए 8 सितंबर को ओणम का त्योहार मनाया जाएगा।

कैसे मनाते हैं ओणम?

ओणम त्योहार में भगवान विष्णु की दस दिनों तक अलग – अलग रूपों की पूजा की जाती है। जिसमें सबसे ख़ास दंसवा दिन होता है। भगवान विष्णु को समर्पित इस पूजा को इन 10 प्रकार से मनाया जाता है- 1. एथम  2. चिथिरा 3. चोधी 4. विसाकम 5. अनिजाम 6. थ्रिकेता 7. मूलम 8. पूरादम 9. उथिरादम 10. थिरुवोणम

ओणम में विशेष तौर पर खीर चावल और गुड़ का प्रसाद बनाया जाता है।  इस त्योहार में अलग अलग खाने के व्यंजन बनाए जाते हैं और केले के पत्तों में इस खाने को परोसा जाता है। इसके अलावा ऐसी बहुत सारी रेसिपी हैं जो ओणम में खासतौर पर बनाई जाती हैं।

आइए  हम आपको कुछ ओणम स्पेशल रेसिपी बताते हैं जिन्हें इस ओणम आप अपने घर पर ट्राई कर सकते हैं।

ऐरीसेरी

ऐरीसेरी दक्षिण भारत का एक प्रसिद्ध डिश है जिसे मुख्य रूप से ओणम के अवसर पर खाया जाता है। यह डिश कद्दू, लहसुन और हरी मिर्च के साथ नारियल डालकर बनाया जाता है। इन सारे इनग्रेडिएंट्स को साथ में पकाने के बाद इसमें सरसों, मिर्च और कढ़ी पत्ते का तड़का दिया जाता है। यह डिश कम सामानों के साथ कम समय में बन जाता है इसलिए भी इसका लोकप्रियता अधिक है।

ऐरीसेरी को आप इस वीडियो की मदद से भी बना सकते हैं।.

थेंगा चोरू

थेंगा चोरू बनाने के लिए चावल और नारियल की मुख्य रूप से आवश्यकता होती है। सामान्य रूप से प्रतिदिन चावल को नारियल-वाई स्पिन दें और स्वादिष्ट नारियल राइस तैयार करें। थेंगा चोरू में उड़द की दाल और काजू के साथ-साथ मसाले, मिर्च और नींबू का टैंगी स्वाद भी आता है।

डिश की रेसिपी वीडियो में देखें-

उल्ली थीयल

इस स्वादिष्ट डिश को छोटे प्याज और रोस्टेड नारियल की ग्रेवी में तैयार किया जाता है।यह खाने में टैंगी और स्पाइसी होती है।ओणम पर बनाने के लिए यह डिश अच्छा विकल्प है।

इस डिश की विधि आप वीडियो में देख सकते हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button