लाइफस्टाइल

Good Bacteria In Your Stomach :पेट में अच्छे बैक्टीरिया की ग्रोथ बढ़ेगी ये फूड्स,छूमंतर होगी पेट की हर बीमारी

जब हम अनहेल्दी चीजें खाते हैं तो पेट में कूड़ा-कचरा जमा हो जाता है,जिससे डाइजेशन होने में दिक्कत होती है और मेटाबॉलिज्म पर बुरा असर पड़ सकता है। अगर आंत में मौजूद गुड बैक्टीरिया की अगर संख्या ज्यादा होती है तो गंदगी को भस्म कर देते हैं। इसलिए पेट में गुड बैक्टीरिया की संख्या को बढ़ाना जरूरी होता है।

Good Bacteria In Your Stomach : ये 5 सुपरफूड के सेवन से डाइजेशन हो जाएगा सुपर स्ट्रांग, जानिये क्या है तरीका 

जब हम अनहेल्दी चीजें खाते हैं तो पेट में कूड़ा-कचरा जमा हो जाता है,जिससे डाइजेशन होने में दिक्कत होती है और मेटाबॉलिज्म पर बुरा असर पड़ सकता है। अगर आंत में मौजूद गुड बैक्टीरिया की अगर संख्या ज्यादा होती है तो गंदगी को भस्म कर देते हैं। इसलिए पेट में गुड बैक्टीरिया की संख्या को बढ़ाना जरूरी होता है।

आंतों में अच्छा बैक्टीरिया बढ़ाती हैं ये चीजें

आजकल गलत लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट ने पेट में गंदगी को बढ़ा रही है। ये तो सभी जानते है कि इस भोजन को पचाने में हमारी आंत में अरबों बैक्टीरिया मौजूद होते हैं। और  ये बैक्टीरिया हमारे लिए दोस्त का काम करते हैं और  इसलिए इसे गुड बैक्टीरिया या गट बैक्टीरिया कहा जाता हैं। वैसे तो  शरीर में पाचन सही से हो और पोषक तत्वों की प्राप्ति सही से हो, इसके लिए गुड बैक्टीरिया का अच्छी खासी संख्या में होना जरूरी होता है। कहा जाता है कि आंत में 40 ट्रिलियन बैक्टीरिया होते हैं। कुछ फूड ऐसे भी होते  हैं जिनसे आंत के इन बैक्टीरिया को नुकसान पहुंचता है इसलिए ऐसे फूड का सेवन करना चाहिए जो इन बैक्टीरिया की संख्या को घटा सकता है। बल्कि ऐसे फूड का सेवन करना उचित माना जाता है जो शरीर में मौजूद गुड बैक्टीरिया को बढ़ाता है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

1 साबुत अनाज – 

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार शरीर के लिए साबुत अनाज ऑवरऑल हेल्थ के लिए बेहतरीन डाइट होता  है। इसमें सॉल्युबल डाइट्री फाइबर ज्यादा होता है जो आंत की बैक्टीरिया के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है। और इससे बैक्टीरिया की वृद्धि होती है।  साबुत अनाज का मतलब है कि ऐसे अनाज जैसे कि ज्वार, बाजरा, चना, मूंग आदि।  इन्हें पानी में भिगोकर अंकुरित कर सेवन करने से बहुत फायदा होता है।

2 .फूलगोभी का सेवन – 

फूलगोभी में फाइबर के अलावा कई सारे एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो आंत की बैक्टीरिया को बढ़ाने में मददगार होते है। इसके अलावा फूलगोभी में कैंसर रोधी तत्व भी पाए जाते हैं।

Read More:- Home Made Vitamin C Serum: इन चीजों को मिलाकर घर पर बनाएं विटामिन सी फेस सिरम, पुरुषों के लिए है बेहद फायदेमंद

3 सेब – 

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार सेब के साथ-साथ ब्लूबेरी, बादाम और पिस्ता बायोफिक बैक्टीरिया की संख्या को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। बायोफिक बैक्टीरिया इंसान के लिए बहुत ही फायदेमंद बैक्टीरिया है जो आंत में सूजन को होने नहीं देता जिससे कई बीमारियों के होने का खतरा कम कर देता है।

4.फर्मेंटेड फूड – 

एक फर्मेंटेड फूड का मतलब होता है कि  छाछ, बटर,दही, किमची, आदि को प्रोबायोटिक कहते हैं।  इन चीजों में पहले से ही गुड बैक्टीरिया होते हैं जो आंत में जाकर लाभदायक बैक्टीरिया की संख्या में और बढ़ोतरी करते हैं। इसके अलावा इनमें लैक्टोबैसिलस नाम का बैक्टीरिया पाया जाता है जो इंसान के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होता है।

5 .प्लांट बेस्ड डाइट – 

आंत के बैक्टीरिया के लिए प्लांट बेस्ड डाइट बहुत ही फायदेमंद होती है। ये आंत में कई तरह के बैक्टीरिया के ग्रोथ को बढ़ावा देते हैं। और यह  कई अध्ययनों में साबित हो चुका है कि प्लांट बेस्ड डाइट से गट माइक्रोब्स हेल्दी होता है। प्लांट बेस्ड डाइट में साबुत अनाज, दालें, मटर, फल, ड्राई फ्रूट आदि आते हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button