लाइफस्टाइल

Summer Drinks: रिकॉर्ड तोड़ गर्मी ने चूस ली है आपके बॉडी की एनर्जी? बॉडी को तुरंत ठंडा कर देंगी ये देसी ड्रिंक्स, नहीं होंगी गर्मी से होने वाली बीमारियां

Summer Drinks: गर्मी के मौसम में कई सीजनल फल, सब्जियों की भरमार होती है। इनके सेवन से आप गर्मी के मौसम में होने वाली समस्याओं से बचे रह सकते हैं। इसके साथ ही हेल्दी ड्रिंक्स पीने से लू, डिहाइड्रेशन से भी बचाव होता है। सत्तू ड्रिंक, नारियल पानी, छाछ, बेल का शरबत कुछ ऐसे लिक्विड पेय पदार्थ हैं, जो आपको गर्मी में अंदर से कूल रखेंगे।

Summer Drinks: गर्मी में ये ड्रिंक्स पीने के हैं फायदे ही फायदे

गर्मियां आ गई हैं, ऐसे में सभी को ऐसे ड्रिंक्स की तलाश होती है, जो आपको ठंडा रखने के साथ ताजगी से भर दें। हालांकि फल और ग्रीन सैलेड इसमें कुछ हद तक सफल रहते हैं, लेकिन इन्हें हर समय खाना संभव नहीं है। ऐसे में तरोताजा और एनर्जेटिक रहने के लिए नेचुरल और देसी ड्रिंक्स से बेहतर कुछ भी नहीं। जी हां नेचुरल व देसी ड्रिंक्स, हम आपके दादा-दादी के समय से भी पहले से चल रहे हैं। इन ड्रिंक्स के फायदे हजार हैं और नुकसान करने जैसा कुछ भी नहीं। हाल ही में पोषण विशेषज्ञ ने इंस्टाग्राम पर गर्मियों के लिए कुछ बेहतरीन ड्रिंक्स को साझा किया है। ये सभी ड्रिंक्स पूरी तरह देसी ड्रिंक्स (Desi Drinks) हैं, जिन्हें गर्मी के महीनों में पिया जा सकता है। ये ड्रिंक्स प्राकृतिक रूप से ठंडे होते हैं, जो शरीर को हाइड्रेटेड और ऊर्जावान बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अपने देश के हर रसोई में इन ड्रिंक्स की पहुंच है। पोषण विशेषज्ञ ने वीडियो पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, “हम गर्मियों का स्वागत करते हैं, आइए गर्मी को मात देने के लिए हम कुछ बेहतरीन गर्मियों के पेय पदार्थों के साथ अपने शरीर को तरोताजा और फिर से भर दें।”

ये हैं वो ड्रिंक्स जिसे पीने के बाद नहीं असर करेगी गर्मी

नींबू पानी

विटामिन सी से भरपूर नींबू का पानी गर्मियों में काफी लोकप्रिय होता है। लोग अकसर तरोताजा रहने और गर्मियों से बचने के लिए इसे पीना पसंद करते हैं। समर सीजन में धूप और लू के बचाने के साथ ही यह हार्ट डिजीज, डायबिटीज, कैंसर और मोटापे जैसी स्वास्थ्य समस्याओं से भी बचाता है। शोध के मुताबिक रोजाना नींबू पानी पीने से वजन घटाने, मानसिक स्वास्थ्य, पाचन स्वास्थ्य और एनर्जी लेवल को बनाए रखने में मदद मिलती है।

गन्ने का रस

गर्मियां आते ही हर तरफ गन्ने का जूस मिलने लगता है। इस मौसम में लोग इसे बड़े चाव से पीते हैं। इस देसी ड्रिंक के कई फायदे होते हैं। इसमें ग्लूकोज और इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद करते हैं और हमें दिनभर एनर्जी से भरपूर रखते हैं। इतना ही नहीं यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी सुरक्षित है, क्योंकि इसमें चीनी की तुलना में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है। इसके अलावा, यह किडनी, पाचन तंत्र और त्वचा को भी हेल्दी बनाता है।

Read More:- Summer Drink For Glowing Skin: गर्मियों में दमकती हुई त्वचा चाहिए तो रोजाना पिएं डाइजेस्टिव ड्रिंक, पाचन भी रहेगा दुरुस्त

छाछ

भारत में छाछ भी काफी लोकप्रिय पेय है। यह गर्मियों में सबसे अच्छा माना जाता है, क्योंकि यह पूरे सीजन आपको हाइड्रेटेड रखता है। कैल्शियम से भरपूर छाछ एक डेयरी प्रोडक्ट है, जो हमारी हड्डियों को मजबूत रखता है। इसमें पानी, लैक्टोज, कैसिइन और लैक्टिक एसिड भी होता है, जो गट में बैड बैक्टीरिया के बढ़ने को रोकता है। बीते कई समय से लोग गर्मियों में डिहाईड्रेशन से बचे रहने के लिए इसे पी रहे हैं।

सत्तू शरबत

सत्तू खासतौर पर गर्मियों में ज्यादा पाया जाता है। यूं तो इसे पूरे देश में पसंद किया जाता है, लेकिन बिहार में यह ज्यादा लोकप्रिय है। इसे जौ और चने जैसे अनाजों से तैयार किया जाता है। यह शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद करता है और अन्य ड्रिंक्स की तुलना में ज्यादा पौष्टिक भी होता है। इसे ड्रिंक के अलावा पराठा, पूरी या लिट्टी में भरकर भी खाया जाता है।

नारियल पानी

सिर्फ एक ग्लास नारियल पानी से आप गर्मियों को मात दे सकते हैं। स्वादिष्ट होने के साथ ही यह सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। यह एक नेचुरल ड्रिंक है, जो शरीर में पानी की कमी दूर कर इलेक्ट्रोलाइट लेवल को बहाल करने में मदद करता है। इतना ही नहीं यह थकान से लड़ने में मदद करता है और आपको पूरे दिन एक्टिव रखता है।

कच्चे आम का पन्ना

कच्चे आम का पन्ना लू और गर्मी से तो राहत पहुंचाता ही है, इसके अलावा आम में मौजूद विटामिन सी आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करता है। कच्चे आम का पन्ना बनाने के लिए आम को उबालकर इसका पल्प निकाल लें। इसके बाद इसमें भुना हुआ जीरा पाउडर, काला नमक और गुड़ मिक्स कर लें और फिर आराम से इस स्वादिष्ट ड्रिंक को एंजॉय करें।

पान का पत्ता

पान के पत्ते में ना केवल कैलोरी ज़ीरो होती है, बल्कि इसमें पानी की मात्रा भी अच्छी होती है। गर्मियों में पान के पत्ते के सेवन को फायदेमंद बताया गया है। वैसे तो इसकी तासीर गर्म होती है, लेकिन अगर आप इसमें गुलकंद, नारियल और सौंफ मिलाकर लेते हैं, तो यह आपके शरीर को काफी ठंडक पहुंचा सकता है। इसके अलावा पान के पत्ते, पुदीना और सौंफ के बीज का उपयोग कर एक अच्छी ड्रिंक भी बनाई जा सकती है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

खीरा, पुदीना ड्रिंक

खीरा और पुदीना से तैयार ड्रिंक भी गर्मी में पीना एक बेहतरीन और कूलिंग, रिफ्रेशिंग पेय है। यह अपनी कूलिंग क्षमता से हीट स्ट्रोक की संभावना को कम कर सकता है। साथ ही शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता है, क्योंकि खीरा में पानी की मात्रा अधिक होती है।

बेल का शरबत

बेल एक ऐसा फल है, जो भीषण गर्मी के दिनों में एनर्जी बूस्टर की तरह काम करता है। बेल का शरबत पीने से शरीर को ठंडक मिलती है। बेल का रस राइबोफ्लेविन से भरा होता है। साथ ही इसमें बी-विटामिन भी होता है, जो गर्म दिनों के दौरान शरीर की ऊर्जा आपूर्ति को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रतिदिन आप गर्मी में एक गिलास ठंडा बेल से तैयार शरबत का सेवन करें। इसमें फाइबर होता है, जो कब्ज की समस्या को दूर करने के साथ ही पाचन को भी दुरुस्त बनाए रखता है।

जौ से बनी ड्रिंक

जौ पोषक तत्वों से भरपूर अनाज है। इसमें मौजूद अमीनो एसिड शरीर में ऊर्जा का स्तर तेजी से बढ़ाता है। जौ उबालकर उसके पानी में शहद और नींबू का रस मिलाकर पीने से मांसपेशियों की जकड़न दूर होती है और थकान तेजी से दूर होती है। जब भी कहीं तेज धूप से आए हैं तो तुरंत ये एनर्जी ड्रिंक पी लें, फायदा होगा।

तुलसी ड्रिंक

यह ड्रिंक स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छी है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले तरबूज के रस में तुलसी और चूने का रस मिला लें। ग्लास में बर्फ के टुकड़े के साथ इस मिक्सचर को डालकर अच्छे से शेक कर लें। इसके बाद इसमें टोनिक वॉटर डालें।

एप्पल शेक

एप्पल में काफी एनर्जी होती है, लेकिन जब हम इसका शेक बनाते हैं तो इसकी ये एनर्जी और भी ज्यादा डबल हो जाती है। एप्पल शेक असरदार एनर्जी ड्रिंक्स में से एक है। सेब को दूध में मिलाकर शेक पीने से तुरंत एनर्जी मिलती है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button