लाइफस्टाइल

Ganesh Mantra: विघ्नहर्ता गणेश चमका देंगे आपका करियर, यह ख़ास पूजा करेगी आपकी मदद

Ganesh Mantra: भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए लगाएं उन्हें इन चीजों का भोग और पाए करियर मे सफलता


· बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है।

· भगवान गणेश को क्यों कहा जाता है विघ्नहर्ता?

Ganesh Mantra: हमारे हिन्दू पंचांग के अनुसार हफ्ते का हर दिन किसी न किसी देवी देवता को समर्पित होता है। इसी तरह बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है। बुधवार का दिन भगवान गणेश का दिन माना जाता है। ये बात तो शायद आप जानते ही होंगे कि भगवान गणेश को विघ्नहर्ता कहते हैं मतलब हमारे सारे दुखों और कष्टों को हरने वाला। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार भगवान गणेश की पूजा अर्चना करने से व्यक्ति की सब विघ्न बाधाएं हमेशा के लिए दूर हो जाती हैं।

धार्मिक ग्रंथों में बताया गया है कि किसी भी शुभ कार्य से पहले भगवान गणेश का आह्वान किया जाता है। मान्यता है कि सच्चे मन से भगवान गणपति की पूजा अर्चना करने से व्यक्ति के जीवन की सभी समस्याएं दूर हो जाती है और उससे हर कार्य में सफलता मिलने लगती है। अगर आप भी अपने जीवन में सफलता पाना करना चाहते है और अपने सभी बिगड़े कामों पूरा करना चाहते है तो आप भी बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर उन्हें प्रसन्न कर सकते है तो चलिए आज हम आपको अपने इस आर्टिकल से भगवान गणेश को प्रसन्न करने के कुछ उपाय बताएंगे।

बुधवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप

अगर आप अपने जीवन में किसी विशेष फल की प्राप्ति करना चाहते है तो आप भगवान गणेश के इस मंत्र का जाप कर सकते है।

दुर्वा करान्सह रितान मृतन्मंगल प्रदान।

आनी तांस्तव पूजार्थ गृहाण परमेश्वर।।

अगर अपने कभी अपने जीवन में किसी के साथ कुछ बुरा किया है या फिर गलत किया है तो भी आप अपने पूर्व कर्मों के बुरे फल को खत्म करने के लिए भी भगवान गणेश के इन मंत्र का जाप कर सकते है।

ओम एकदन्ताय विद्महे। वक्रतुंडाय धीमहि।

तन्नो बुद्धि प्रचोदयात।।

अगर आप अपने जीवन के समस्त दुखों को दूर करना चाहते है तो गणेश जी के इन मंत्रों का जाप करें।

ओम ग्लौम गौरी पुत्र, वक्रतुंड, गणपति गुरू गणेश।

ग्लौम गणपति, ऋद्धि पति, सिद्धि पति, मेरे कर दूर क्लेश ।।

करियर में सफलता पाने के लिए बुधवार के दिन करें ये उपाय

बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा करने से आपकी कई समस्याएं खत्म हो सकती है। माना जाता है कि बुधवार के दिन एक छोटा सा टोटका कर आप कई तरह की समस्याओं से मुक्ति पा सकते है। बुधवार के दिन किए गए टोटके से मां लक्ष्मी और भगवान गणेश बहुत ज्यादा प्रसन्न होते है। ये टोटका करने के लिए आपको बुधवार के दिन शाम के समय अपने घर के मुख्य दरवाजे पर भगवान गणेश को सिंदूर का चोला चढ़ाना होगा, इससे आपके जीतने भी कष्ट और विघ्न हैं

भगवान गणेश उन्हें खत्म कर आपके घर और परिवार की रक्षा करेंगे। साथ ही साथ आपको करियर, नौकरी और व्यापार में भी तरक्की मिलती है। अगर आप भगवान गणेश को और ज्यादा प्रसन्न करना चाहते है तो आप केले के पत्ते पर शुद्ध देशी घी से मिट्टी का दिया जलाकर भी भगवान गणेश को प्रसन्न कर सकते है। इससे भी आपको करियर में तरक्की मिलेगी।

Read More- Corona Update: कोरोना मामलों में बड़ा उछाल, क्या झेलनी पड़ेगी चौथी लहर की मार?

भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय

1. अगर आप भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करना चाहते है तो आपको सुबह सूर्योदय से पहले नाहा धो कर साफ कपड़े पहनकर तांबे के पात्र में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करनी होगी। उसके बाद आपको पूजा के स्थान पर पूर्व दिशा में मुंह कर के बैठना होगा। अगर ऐसा संभव न हो तो आप उत्तर दिशा की ओर चेहरा कर के भी भगवान गणेश की पूजा कर सकते है।

2. उसके बाद आपको पूजा के दौरान भगवान गणेश को दूर्वा की 5, 11 या 21 गांठे चढ़ानी होगी। याद रखें की आपको ये दूर्वा हमेशा उनके सिर पर ही रखनी होगी। कभी भी दूर्वा उनके चरणों में अर्पित ना करें। दूर्वा को चढ़ाते समय आपको “इदं दुर्वादलं ऊं गं गणपतये नमः” मंत्र का सही से जप करना चाहिए।

3. अगर हो सकें तो पूजा के दौरान शमी के कुछ पत्ते भी भगवान गणेश को अर्पित करें। क्योंकि मान्यता है कि शमी का पौधा भगवान गणेश को अत्यंत प्रिय है। इस लिए आपको अपने घर में धन और सुख की वृद्धि के लिए शमी का पौधा लगाना चाहिए।

4. माना जाता है कि भगवान गणेश को लाल सिंदूर बहुत ज्यादा पसंद है। इस लिए भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए आप उन्हें लाल सिंदूर का तिलक लगा सकते है। गणेश को तिलक लगाने के बाद अपने माथे पर भी सिंदूर का तिलक जरूर लगाना चाहिए इससे आप पर भगवान गणेश की कृपा बनी रहेगी।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button