लाइफस्टाइल

Fruits For Skin: गर्मी में चेहरे को दाग धब्बों ने घेर रखा है तो रोजाना करें इन फलों का सेवन, आएगा नेचुरल निखार

Fruits For Skin: लोगों की जैसे जैसे उम्र बढ़ती जाती है वैसे ही सेहत से संबंधित कई परेशानियां शुरू हो जाती हैं। किसी को डार्क सर्कल की समस्या होती है तो किसी को झाइयां, पिंपल, रिंकल से परेशानी होने बूलगती है। ऐसे में चेहरे से रौनक गायब होने लगती है। और त्वचा बूढ़ी होती नजर आती है।

Fruits For Skin: अनार में छुपा है खूबसूरती का राज, केले में भी है जादू

लोगों की जैसे जैसे उम्र बढ़ती जाती है वैसे ही सेहत से संबंधित कई परेशानियां शुरू हो जाती हैं। किसी को डार्क सर्कल की समस्या होती है तो किसी को झाइयां, पिंपल, रिंकल से परेशानी होने बूलगती है। ऐसे में चेहरे से रौनक गायब होने लगती है। और त्वचा बूढ़ी होती नजर आती है। इसके साथ ही जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, बालों में सफेदी, दांतों में सड़न आदि समस्याएं लोगों को घेर लेती हैं। इन सबका एक ही इलाज है कि हमारा खान पान सही हो। जब हम हेल्दी चीजें खाएंगे तो हमारी स्किन में कसाव आएगी। साथ ही चमक भी बरकरार रहेगी। आज हम आपको इस लेख में ऐसे फल के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके सेवन से आपका चेहरा चमकदार बनेगा। साथ ही दाग धब्बों से भी निजात मिलेगी।

केले में है जादू

केले में पोटैशियम का स्तर बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है। आयरन और विटमिन्स से भरपूर होने के कारण यह फल जितना अच्छा पेट के लिए होता है, उतना ही त्वचा के लिए भी प्रभावी होता है। आप अपने स्किन केयर रेजीम के साथ अपनी डेली डायट में भी कम से कम एक केला जरूर ऐड करें। यह आपकी त्वचा के पीएच वैल्यू को बनाए रखता है। हर दिन एक केला खाने का असर आपको अपनी त्वचा पर खुद महसूस होने लगेगा।

अनार में छुपा है खूबसूरती का राज

अनार का सेवन आपकी त्वचा के लिए बहुत अधिक लाभकारी होता है। अनार में भी केले की तरह पोटैशियम और आयरन के साथ कई तरह के विटमिन्स और पोषक तत्व पाए जाते हैं। आप हर दिन एक बडे़ आकार के अनार का सेवन करके अपनी त्वचा को जवां और रेडिएंट ग्लो वाला बना सकती हैं।

संतरा

यह फल जो विटामिन सी का उच्च स्रोत है। ये आपको कई लाभ प्रदान कर सकता है। आप इसे कच्चा खा सकती हैं या इसे फेस पैक के रूप में इस्तेमाल कर सकती हैं। एक कटोरी संतरों का रस निकाल लीजिए और इससे अपने चेहरे पर ऊपर की तरफ मसाज कीजिए। ऐसा करना आपकी त्वचा को विटामिन सी का पोषण देने के साथ ही आपकी त्वचा के कील मुंहासों को दूर करने में भी मदद करेगा।

Read More:-  Ice Apple Benefits For Summer: गर्मियों में जरूर खाएं ये फल, शरीर को रखेगा हाइड्रेटेड, नहीं असर करेगी गर्मी

चुकंदर है ग्लो की चाबी

हर दिन मध्यम आकार के एक चुकंदर की सलाद खाना, जूस पीना या फिर चुकंदर को कच्चा खाना आपकी त्वचा को ग्लोइंग रखने के लिए काफी है। यह ग्लो भी साधारण ग्लो नहीं होता बल्कि रेडिऐंट ग्लो होता है। आप चुकंदर को डायट में शामिल करने के साथ ही इसे अपने स्किन केयर रेजीम में भी शामिल करें। इसका जूस त्वचा पर लगाएं या फिर इसकी स्लाइस को काटकर स्किन पर रगड़ें। इसमें पोटैशियम के साथ ही फोलेट और आयरन अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसलिए यह त्वचा के लिए वरदान होता है।

पपीता है सेहत का खजाना

पपीता आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। इसका सेवन रोजाना करना चाहिए। यह फल न केवल पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है, बल्कि विटामिन ए, के, सी, और ई, कैल्शियम, फास्फोरस, बी विटामिन और अन्य खनिजों को समृद्ध बनाता है। फल में मौजूद पपैन एक एंटी-इंफ्लेमेटरी के रूप में कार्य करता है जो शरीर की मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाने में मदद करता है।

गर्मियों में रोजाना खाएं खीरा

खीरे में पानी अधिक मात्रा में होता है, इसे सेहत और त्वचा के लिए लाभकारी माना जाता है। आप खीरे को खा सकते हैं, साथ ही इसे त्वचा पर भी लगा सते हैं। खीरे में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स होते हैं। चेहरे से एक्ने, कील-मुहांसों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप खीरे का सेवन भी कर सकते हैं। खीरा खाने से त्वचा में नमी बनी रहती है, त्वचा हाइड्रेट रहती है। अगर आप नियमित रूप से खीरा सलाद के तौर पर खाते हैं, तो इसका असर आपकी त्वचा पर भी देखने को मिलेगा। इसके अलावा आप चाहें तो खीरे के रस को अपने चेहरे पर भी लगा सकते हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join

ग्लोइंग स्किन के लिए फलों का ऐसे करें उपयोग

  • घरेलू फेस मास्क बनाने के लिए आप फलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए केला, एवोकाडो या स्ट्रॉबेरी को मैश कर लें, इसमें शहद, दही या दलिया मिला सकती हैं। मास्क को अपने चेहरे पर लगाएं और इसे 10-15 मिनट के लिए छोड़ दे। कुछ देर बाद गुनगुने पानी से धो लें।
  • त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने के लिए दैनिक आहार में पपीता, जामुन, संतरा, कीवी, अमरूद और तरबूज जैसे फलों को शामिल कर सकते हैं। ये विटामिन और एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो आपकी त्वचा को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।
  • स्किन की चमक बरकरार रखने के लिए ताजे फलों का जूस लगा सकती हैं। इसके लिए आप संतरे के जूस को चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। इसमें मौजूद विटामिन सी त्वचा की दाग-धब्बों को कम करने में मदद कर सकता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button