लाइफस्टाइल

Child Care: बचपन से ही बच्चों में डालें ये आदतें, खाना खाने का सही तरीका भी सिखाएं, कभी नहीं बिगड़ेगा बच्चा

Child Care: बच्चे का पालन पोषण करना कोई आसान काम नहीं है। इसके लिए धैर्य और ढेर सारा समय चाहिए होता है। खासतौर पर नए पैरेंट्स को इन परेशानियों का सामना सबसे ज्यादा करना पड़ता है।

Child Care: बच्चों को खाते समय न दें माेबाइल, पड़ सकती है बुरी आदत

बच्चे का पालन पोषण करना कोई आसान काम नहीं है। इसके लिए धैर्य और ढेर सारा समय चाहिए होता है। खासतौर पर नए पैरेंट्स को इन परेशानियों का सामना सबसे ज्यादा करना पड़ता है। कई बार बच्चे की देखभाल में नए पैरेंट्स कुछ ज्यादा ही भावना में बह जाते हैं और कुछ गलतियां कर बैठते हैं। ये गलतियां बच्चे को शारीरिक और मानसिक तौर पर हानि पहुंचा सकती हैं। वहीं अगर आपके बच्चे बड़े हो रहे हैं तो उनमें शुरू से कुछ आदतों का डालना जरूरी होता है। ऐसे में पेरेंट्स को खुद बच्चों को सही और गलत का अंतर बताना और कुछ बातें बच्चों को जरूर बतानी चाहिए, जिससे आगे चलकर बच्चों के विकास में मदद मिलेगी और साथ ही उन्हें सही जानकारी मिलेगी। वहीं बच्चाें में खाने को लेकर भी कुछ आदतों का डालना जरूरी होता है।

खाते समय न दें मोबाइल

अधिकतर पैरेंट्स अपने बच्चों को खाना खाते वक्त मोबाइल दे देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मोबाइल देखते-देखते खाना खाना बच्चों की सेहत पर बुरा असर डालता है? जब भी बच्चा खाना खाए तो उसे मोबाइल बिल्कुल ना दें, इससे बच्चा ठीक से खाना नहीं खा पाता है और बच्चे में पोषण की कमी हो जाती है।

बच्चों को जमीन पर बैठाकर खिलाएं खाना

खाना खाते वक्त टीवी देखने की आदत बच्चों पर बुरा असर डाल सकती है। खाना खाने के बाद बच्चों को तुरंत सोने ना दें। अगर बच्चे तुरंत सो जाते हैं, तो इससे उन्हें बीमारियां हो सकती हैं। बच्चों को हमेशा जमीन पर बैठकर खाना खिलाएं। बच्चों को कम उम्र में जंक फूड न खिलाएं। इसके बदले आप उन्हें संतुलित आहार जैसे फल, सब्जियां, जूस आदि का सेवन करवाएं। इससे बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होगा।

Read More:- Boost Children Confidence: बच्चों का आत्म सम्मान बढ़ाने के लिए अपनाएं ये तरीका, हर कोई पूछेगा कौन है इस होनहार के माता पिता

इन बातों का रखें ध्यान

बच्चों में अच्छी आदत डालने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। सबसे पहले आपको अपने बच्चों के साथ बैठकर खाना खाना चाहिए। बच्चों को भोजन के लिए मजबूर ना करें। उन्हें खाना बनाने में शामिल करें। इन टिप्स को अपनाकर आप बच्चों को स्वस्थ खाने की आदत डाल सकते हैं। इन टिप्स को अपनाने के बाद भी बच्चे खाना खाने में नाटक करते हैं, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

बच्चे को सिखाएं ये सारी बातें

  • 10 साल के बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में बताए जाने की यही सही उम्र है। इसी के साथ ही उस उम्र के बच्चों को पर्सनल हाइजीन और साफ सफाई के बारे में बताना चाहिए। बच्चों को हाथ धोने और बॉडी को साफ रखने के बारे में भी जानकारी दें। बॉडी में हो रहे बदलाव के बारे में भी बच्चों को जरूर बताएं।
  • इस उम्र में आते आते पेरेंट्स बच्चों को अच्छे ग्रेड लाने पर जोर देने लगते हैं, जिस वजह से कई बार बच्चे तनाव में रहने लग जाते हैं। ऐसे में 10 साल की उम्र तक के बच्चों को ग्रेड के साथ ही नॉलेज लेना भी सिखानी चाहिए। ताकि जो आप पढ़ रहे हैं वो बच्चों को समझ भी आए।

We’re now on WhatsApp. Click to join

  • बच्चों के लिए सही दोस्त चुनना भी बेहद जरूरी है, दोस्त बहुत बड़ी भूमिका निभाते हैं, ऐसे में बच्चों को बताया जाना चाहिए कि हमेशा अच्छे दोस्त बनाने चाहिए। ऐसा दोस्त जो हमेशा आपकी समय आने पर मदद करें और आगे चलकर तरक्की के रास्ते पर ले जाएं। साथ ही उसमें बुरी आदतें ना हो. बच्चों से उसके दोस्तों के बारे में भी बातचीत करते रहना चाहिए, जिसके उनके बारे में पता चले।
  • बच्चों को सबका सम्मान करना सिखाएं। ऐसा करने से वो अच्छा व्यवहार करना सीखेंगे। बिना किसी भेदभाव के रहना सिखाएं। बच्चों को सॉरी, थैंक्यू कहना और दूसरों की प्रशंसा करना भी सिखाएं।
  • कई बार पेरेंट्स बच्चों को किसी बात को समझाने के लिए उन्हें डांट-फटकाकर समझाते हैं, लेकिन इससे उनके दिमाग और मन पर गलत असर पड़ सकता है और 10 साल की उम्र पेरेंट्स की बातों को समझने के लिए कुछ खास नहीं होती। तो ऐसे में बच्चों को गुस्से की जगह प्यार से समझाएं। अगर इसके बाद भी बच्चा आपकी बात नहीं समझ रहा तो कोशिश करें कि बच्चे को उस बात का सही उदाहरण देकर समझाएं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button