लाइफस्टाइल

जानिए पूरी और पराठें में कौन है ज्यादा फायदेमंद? क्या है इसके खासियत? :poori vs paratha

अगर आपको रोजाना पराठा और पुरी खाने का शौक है, तो जरूर जानिए कि आपकी सेहत के लिए दोनों में से कौन सा ज्यादा बेहतर है।

जानिए पूरी और पराठें में अंतर और समानताएं… :poori vs paratha


poori vs paratha:पूरी और पराठा दोनों ही नाश्ते में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। दोनों का अपना ख़ास स्वाद होता है। जहां कुछ लोगों को गरमागरम पूरियां ज्यादा पसंद हैं, वहीं कुछ को सुबह के नाश्ते में पराठे खाना अधिक भाता है, पर जब सवाल आता है सेहत का, तो आखिर इन दोनों में से कौन सा विकल्प ज्यादा फायदेमंद है?

पराठे की खासियत

इसे अंग्रेजी में फ्लैट ब्रेड भी कहते हैं। हालांकि पराठे को केवल भारत में ही नहीं, बल्कि अन्य देशों में भी पकाया जाता है। बता दें कि इसका नाम पराठा परात और अट्टा से मिलकर बना है। मुख्य रूप से पराठे को गेहूं के आटे का उपयोग करके बनाया जाता है। बंगाली और मलयालम भाषाओं में लोग इसे पोरोटा कहते हैं। वहीं असमिया में इसे पोरोथा कहा जाता है। श्रीलंका मालदीव और मॉरीशस में लोग इसे फरोटे के नाम से जानते हैं। वहीं बर्मा में यह पलटा के नाम से मशहूर है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

पूरी की खासियत

पूरी तेल में डीप फ्राई करके बनाई जाती है। भारत के अलावा पूरी बांग्लादेश, नेपाल, बर्मा, सिंगापुर और मलेशिया में बहुत फेमस है। बेशक यह पूरी तरह से तेल में फ्राई होती है, लेकिन फिर भी इसे हल्का भोजन माना जाता है। आमतौर पर लोग इसे नाश्ते और खाने में करी या भाजी के साथ खाना पसंद करते हैं। यही कारण है पूरी सब्जी का कॉम्बिनेशन भारत के कई हिस्सों में मशहूर है।

पराठा और पूरी में समानताएं

इससे पहले कि हम इन दोनों के बीच अंतर बताएं, पहले दोनों के बीच कुछ समानताएं जान लेते हैं। पराठा और पूरी दोनों को ही तेल का उपयोग करके बनाया जाता है। पराठे और पूरी दोनों की कई वैरायटीज हैं। जैसे आलू पराठा, गोभी पराठा , पनीर पराठा, मटर, मेथी पराठा, प्याज पराठा के अलावा और भी न जाने कितने तरह के पराठे उपलब्ध हैं। वहीं मेथी की पूरी, मिसी पूरी , मटर पूरी कई जगह फेमस है।

पराठा और पूरी में अंतर

पूरियां गर्म तेल में डुबोकर फ्राई की जाती हैं, जिससे वे कम तेल अवशोषित करती हैं। वहीं दूसरी तरफ, पराठों को धीमी आंच पर पकाया जाता है जिससे वे अपनी परतों के बीच ज़्यादा तेल सोख लेते हैं।

Read More: कोहरे की वजह से लेट से चल रही 26 ट्रेनें, आईएमडी ने दिया कोल्ड डे का अलर्ट: Weather Report

पौष्टिकता की बात करें तो

पराठा और पूरी दोनों में कार्बोहाइड्रेट और कैलोरीज की मात्रा लगभग बराबर होती है। लेकिन तेल के अवशोषण के कारण, पराठे में फैट और कोलेस्ट्रॉल ज्यादा होता है। इसलिए स्वास्थ्य के लिहाज से पूरियां पराठों की अपेक्षा थोड़ी ज्यादा फायदेमंद मानी जाती हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com 

Back to top button