लाइफस्टाइल

Ice Apple Benefits For Summer: गर्मियों में जरूर खाएं ये फल, शरीर को रखेगा हाइड्रेटेड, नहीं असर करेगी गर्मी

Ice Apple Benefits For Summer: आइस एप्पल सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इस फल को ताड़गोला के नाम से भी जाना जाता है। आइस एप्पल में फाइबर प्रोटीन विटामिन-ए विटामिन-के जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

Ice Apple Benefits For Summer: पोषक तत्वों से भरपूर है आइस एप्पल, गर्मी में खाने से मिलेंगे फायदे ही फायदे

गर्मियों में कई ऐसे फल मिलते हैं, जो शरीर को ठंडक पहुंचाने का काम करते हैं। ताड़गोला या आइस एप्पल भी ऐसा ही एक फल है। यह फल सबसे ज्यादा दक्षिण भारतीय राज्यों में गर्मी के दिनों में मिलता है। यह दिखने में काफी हद तक लीची की तरह लगता है। जबकि इसका स्वाद नारियल जैसा होता है। ताड़गोले के फल की तासीर काफी ठंडी होती है। इसमें पानी अधिक मात्रा में होता है, इसलिए यह शरीर को हाइड्रेटेड रखने का काम करता है। इसमें विटामिन बी, विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम जिंक, पोटेशियम और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाते हैं। ताड़गोले का सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और शरीर को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। तो आइए, विस्तार से जानते हैं ताड़गोला खाने के फायदों के बारे में –

पोषक तत्वों से भरपूर है Ice Apple

इन दिनों सोशल मीडिया पर भी Indian Ice Apple के शॉर्ट वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं, जिसमें गर्मियों में इसके सेवन के काफी फायदे बताए जा रहे हैं। Ice Apple पोषक तत्वों से भरपूर होता है और विशेषकर विटामिन C और विटामिन B कॉम्प्लेक्स के साथ-साथ पोटेशियम, कैल्शियम और फास्फोरस जैसे खनिजों का एक समृद्ध स्रोत हैं। Ice Apple फाइबर से भी भरपूर होता है, जो पाचन में सहायक होता है। आंतों को हेल्दी बनाकर रखता है।

क्यों नाम पड़ा Ice Apple

डौब पाम एक फल के रूप में विभिन्न चरणों से गुजरता है। अलग-अलग स्तर पर इसके स्वाद में भी बदलाव होता है। परिपक्व अवस्था में यह बर्फ के समान दिखाई देता है। इसलिए सामान्य बोलचाल में बर्फ का सेब भी कहा जाता है। यह फल स्वाद में काफी मीठी होता है। आमतौर पर इस फल को सलाद या डेजर्ट जैसे व्यंजन के रूप में खाया जाता है। डौब पाम फल रेशेदार और शुष्क हो जाता है, जो दिखने में नारियल जैसा दिखता है। इसका अंदरूनी हिस्सा काफी ठोस होता है और इसमें हल्की मिठास होती है। पीले रंग का द्रव निकाला जाता है और विभिन्न तरीकों से उपयोग किया जाता है, जिसमें जैम, जेली, सिरप और यहां तक ​​कि किण्वित पेय भी शामिल हैं।

आइस एप्पल खाने के हैं ये फायदे

Read More:- Summer Foods: गर्मियों में ट्राई करें चावल की ये डिशेज, बनाने में है बेहद आसान, शरीर को देगा ठंडक

शरीर को रखता है हाइड्रेट

गर्मी के चिलचिलाते दिनों में काफी परेशानी होती है, जो हमारे शरीर में डिहाइड्रेशन का कारण बनती है। ऐसी स्थिति में, आइस एप्पल शरीर को ठंडा रखता है और इसके सेवन से प्राकृतिक रूप से डिहाइड्रेशन से निपटने में मदद मिल सकती है।

इम्यून सिस्टम को देता है बढ़ावा

हमारे इम्यून सिस्टम को अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने और बीमारियों से दूर रहने के लिए विटामिन और खनिजों की आवश्यकता होती है। इसके लिए आइस एप्पल एक बढ़िया विकल्प है क्योंकि यह विटामिन से भरपूर होता है, जो इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करता है।

वजन कम करने में सहायक

आप इस फल को वेट लॉस डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है। इससे आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे आपको भूख भी नहीं लगती। इसके अलावा, इसमें कैलोरी भी बहुत कम होती है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

लिवर को स्वस्थ रखे

Ice Apple का सेवन लिवर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का काम करता है। इसे खाने से लिवर की फंक्शनिंग को सुधारने में मदद मिलती है। इसमें पोटैशियम पाया जाता है, जो लिवर को डैमेज होने से बचाता है।

शरीर को देता है एनर्जी

गर्मी के मौसम में शरीर से ज्यादा पसीना निकलने के कारण थकान और कमजोरी महसूस होती है। ऐसे में Ice Apple के सेवन से शरीर के एनर्जी लेवल को बूस्ट करने में मदद मिल सकती है। इसमें कई जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स के साथ ही अधिक मात्रा में कैलोरी मौजूद होती है। इससे यह तुरंत एनर्जी देने के साथ ही शरीर को फ्रेश रखने में मदद करता है।

पाचन संबंधी समस्याओं को रखे दूर

Ice Apple का सेवन पेट के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसमें फाइबर काफी मात्रा में पाया जाता है, जो कब्ज की परेशानी को दूर करने में मदद करता है। इसके अलावा, इसमें विटामिन बी12 मौजूद होता है, जो एसिडिटी की समस्या को दूर करता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button