लाइफस्टाइल

Coconut Water Benefits In Summer: गर्मियों में सेहत का खजाना है नारियल का पानी, सही समय पर पीने से मिलेंगे फायदे ही फायदे

Coconut Water Benefits In Summer: नारियल का पानी ऐसा पेय पदार्थ है जिसके न्यूट्रिएंट्स शरीर के लिए बहुत लाभकारी साबित होते हैं। इसे अगर अपने रूटीन में शामिल कर लें तो आपको कभी भी स्किन और पेट संबंधित परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Coconut Water Benefits In Summer: किस समय पीएं कोकोनट वॉटर, ओवरईटिंग से भी बचाता है नारियल का पानी

नारियल का पानी ऐसा पेय पदार्थ है जिसके न्यूट्रिएंट्स शरीर के लिए बहुत लाभकारी साबित होते हैं। इसे अगर अपने रूटीन में शामिल कर लें तो आपको कभी भी स्किन और पेट संबंधित परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। ये ड्रिंक गर्मियों में सबसे ज्यादा पिए जाने वाला पेय है। जो ना सिर्फ आपको हाइड्रेट रखता है बल्कि पूरे दिन एनर्जेटिक बनाए रखने का भी काम बखूबी करता है। लेकिन इसको भी पीने का एक सही ढंग और सही समय होता है। आपको बता दें कि इसमें नेचुरल एंजाइम और पोटेशियम जैसे गुण पाए जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है नारियल पानी को दिन में कितने बार पीना चाहिए। अलग-अलग समय पर पीने के अलग-अलग फायदे हैं। आज हम आपको इस लेख में इस ड्रिंक के बारे में बताएंगे।

किस समय पीएं कोकोनट वॉटर

नारियल पानी में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ साथ अन्य इलेक्ट्रोलाइट्स जैसे पोटैशियम, कैल्शियम, मैंगनीज और अमीनो एसिड पाए जाते हैं। नारियल पानी में शुगर, कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी की मात्रा कम होती है। ऐसे में गर्मियों में नारियल पानी पीना शरीर को हाइड्रेटे रखने के साथ-साथ सेहत को भी फायदा पहुंचाता है। नारियल पानी पीने का सही समय सुबह का है, अगर आप सुबह के समय नारियल पानी पीते हैं या अपने दिन की शुरुआत ही नारियल पानी से करते हैं तो इससे आपको सबसे ज्यादा फायदा मिल सकता है। हालांकि, नारियल पानी दिन के समय भी लिया जा सकता है। ये हर तरह से हमारे शरीर को फायदा ही देता है।

खाली पेट करें नारियल पानी का सेवन

सुबह उठते ही खाली पेट नारियल पानी का सेवन करने से इसके कई फायदे मिल सकते हैं। नारियल पानी में लॉरिक एसिड पाया जाता है जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने के साथ ही मेटाबॉजिल्म को बढ़ाता है। इसके साथ ही वेट लॉस में भी मदद मिलती है। गर्भवती महिलाओं के लिए भी नारियल पानी का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इससे डिहाईड्रेशन और कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है। साथ ही प्रेग्नेंसी में होने वाली दिक्कतें जैसे मॉर्निंग सिकनेस और हार्टबर्न की समस्या भी दूर होती है।

Read More:- First Period After Giving Birth: डिलीवरी के कितने दिनों बाद दोबारा शुरू होते हैं पीरियड्स? जानें किन परेशानियों का करना पड़ता है सामना

वर्कआउट से पहले और बाद में

नारियल पानी को बेस्ट नेचुरल ड्रिंक माना जाता है। यह बॉडी को हाइड्रेट रखने और वर्कआउट से पहले एनर्जी को बूस्ट करने में मदद करता है। जबकि वर्कआउट के बाद, नारियल पानी इंटेंस एक्सरसाइज के बाद खोए हुए इलेक्ट्रोलाइट्स को फिर से रिस्टोर करने में मदद करता है। नारियल पानी पीने से थकान और थकावट से लड़ने में मदद मिलती है। साथ ही यह एनर्जी को बूस्ट करने के लिए काफी सही माना जाता है।

ओवरईटिंग से बचाता है नारियल का पानी

खाना खाने से पहले अगर आप नारियल पानी पीते हैं तो इससे ओवरईटिंग से बचा जा सकता है। नारियल पानी का सेवन करने से डाइजेशन सही रहता है, साथ ही इससे खाना खाने के बाद होने वाली ब्लोटिंग से बचा जा सकता है। नारियल पानी पीने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और डाइजेशन में सुधार होता है।

सोने से पहले नारियल पानी पीने के हैं फायदे ही फायदे

नारियल पानी से आने वाली खुशबू आपके दिमाग को शांत करने में मदद करती है। इससे एंग्जाइटी और हार्ट बीट को स्लो करने में मदद मिलती है। रात में सोने से पहले नारियल पानी का सेवन करने से स्ट्रेस कम होता है और दिमाग शांत रहता है। रात में सोते समय अगर आप नारियल पानी पीते हैं तो शरीर के सभी विषाक्त पदार्थ यूरिन के जरिए बाहर निकल जाते हैं जिससे यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन और किडनी से जुड़ी दिक्कतों से बचा जा सकता है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

हैंगओवर का जबरदस्त इलाज

हैंगओवर से बचने के लिए नारियल पानी बड़े काम की चीज है। शराब का सेवन करने से शरीर में डिहाइड्रेशन की दिक्कत होती है, जिससे सुबह उठने पर आपको सिर दर्द की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में नारियल पानी खोए हुए इलेक्ट्रोलाइट्स को रिस्टोर करने में मदद करता है जिससे आपको अच्छा महसूस होता है।

त्वचा में निखार लाता है कोकोनट वॉटर

हमारे शरीर को हाइड्रेट रखने के अलावा नारियल पानी पीने से यह हमारे अंगों को स्वस्थ ढंग से कार्य करने के लिए भी प्रेरित करता है। इसके सेवन से त्वचा हाइड्रेट रहती है और कई परेशानियां भी दूर होतीं हैं। नारियल पानी पीने से त्वचा में निखार आता है। इसके अलावा कई तरह की परेशानियां जैसे मुहांसे और रैशेज की दिक्कत भी दूर होती है। इसमें विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

दिल के लिए लाभकारी

नारियल के पानी में भरपूर मात्रा में पोटैशियम पाई जाती है। पोटैशियम शरीर के लिए काफी उपयोगी भी होता है। यह आपके हाई ब्लड प्रेशर और हृदय रोगों को कम करने में मददगार है। यह गर्मी में नसों को आराम दे सकता है और स्ट्रोक का खतरा कम कर सकता है। इसके अलावा इससे हाई ब्लड प्रेशर और कोरोनरी हृदय रोग का खतरा भी कम होता है। साथ ही कोलेस्ट्रोल का खतरा भी कम होता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button