सेहत

Heat Stroke Ayurvedic Treatment : गर्मियों में हीट स्ट्रोक से बचना है तो ये 5 जड़ी-बूटियां हैं बेस्ट,आयुर्वेदाचार्य से जानें इस्तेमाल का तरीका

आजकल गर्मियों में लू लगने का खतरा बढ़ता ही जा रहा है,इसे हीटवेव या हीट स्ट्रोक भी कहा जाता है। गर्मी में लू लगने से शरीर का तापमान तेजी से बढ़ जाता है, जिससे हीट स्ट्रोक जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

Heat Stroke Ayurvedic Treatment :  ये 5 जड़ी-बूटियां शरीर की ऊर्जा को भी करेंगी बूस्ट, साथ ही हीट स्ट्रोक का खतरा होगा कम

आजकल गर्मियों में लू लगने का खतरा बढ़ता ही जा रहा है,इसे  हीटवेव या हीट स्ट्रोक भी कहा जाता है। गर्मी में  लू लगने से शरीर का तापमान तेजी से बढ़ जाता है, जिससे हीट स्ट्रोक जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

गर्मी में हीट स्ट्रोक खतरा –

अभी गर्मी का सीजन चल रहा है और गर्मी अपने जुल्मों सितम पर आ चुकी है।इस समय  चिलचिलाती धूप लोगों को पसीना-पसीना करने पर है, इससे लोगों को स्किन से जुड़ी तमाम बीमारियां होने का खतरा रहता है, साथ ही गर्मी से थकावट और हीट स्ट्रोक का भी खतरा बढ़ता जाता  है। वैसे तो यह तब होती है जब हवा का तापमान अत्यधिक गर्म हो जाता है और आमतौर पर 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक तापमान होने पर होता है। 

We’re now on WhatsApp. Click to join

हीट स्ट्रोक क्या होता है –

आमतौर पर हीट स्ट्रोक का खतरा तब अधिक होता है, जब आप लंबे समय तक गर्मी के संपर्क में रहते है,और उस समय शरीर का तापमान 104 एफ या इससे अधिक हो जाता है।  इस स्थिति में बुखार आना, पसीना न आना, मतली और गंभीर मामलों के अलावा शरीर के अंगों को भी नुकसान पहुंचाता है। इसलिए सभी को हीट स्ट्रोक से बचाना बेहद जरूरी होता है। वैसे तो हर कोई हीट स्ट्रोक से बचने के लिए तमाम उपाय करते हैं, लेकिन इस परेशानी से आपको आपका हेल्दी खानपान बचा सकता है। और इसलिए गर्मियों में कुछ ऐसी चीजों का सेवन जरूर करना चाहिए जो आपके शरीर में एक औषधि की तरह काम कर सकती हैं। आइए जानते है ऐसे ही ये 5 तरह के जड़ी-बूटियों के बारे में जानते है जिसकी सलाह आयुर्वेदाचार्य भी देते है।

Read More:- World Liver Day 2024: सेहतमंद रहने के लिए लिवर का रखें विशेष ध्यान, भूलकर भी न करें ये गलतियां

पुदीने का पत्ता का उपयोग  –

इस तपतपाती गर्मी में पुदीने के पत्ते एक बड़ी औषधि की तरह ही काम करते हैं। पुदीने के पत्ते में मौजूद गुण हीट स्ट्रोक के जोखिम को कम करने में काफी प्रभावी होते हैं, इसके अलावा इन पत्तों में विटामिन सी, मेंथॉल के गुण भी पाए जाते हैं, जो शरीर की ऊर्जा को बूस्ट करने की मदद करते हैं। वैसे तो  आप पुदीना के पत्तों का सेवन कई तरह के ड्रिंक्स और चटनी के रूप में कर सकते हैं। 

इमली का प्रयोग – 

अगर आपको लंबे समय तक गर्मी के संपर्क में रहने से हीट स्ट्रोक का जोखिम बढ़ता है,तो इससे बचने के लिए इमली का प्रयोग किया जा सकता है। जानकारी के लिए आपको  बता दें कि, इमली में कुछ ऐसे गुण पाए जाते हैं जो आपके शरीर के तापमान को कम करने की क्षमता रखते हैं। इसके लिए आप इमली के गूदे को निकालकर माथे पर रख सकते है। या फिर आप इमली की चटनी, जूस इत्यादि का भी सेवन कर सकते हैं।

प्याज का पेस्ट –

गर्मियों में हीट स्ट्रोक से बचने के लिए प्याज का पेस्ट का इस्तेमाल भी असरदार होता  है। दरअसल इस पेस्ट में कूलिंग एजेंट मौजूद होता है और इसके साथ ही एंटी -इंफ्लेमेटरी  और एंटी-एलर्जिक गुण भी पाए जाते हैं, जो हमारी शरीर की कोशिकाओं को लू से बचाने का काम करते हैं। अगर आप चाहें तो इस पेस्ट का प्रयोग आप कान के पीछे और छाती पर भी कर सकते हैं। ऐसा करने से शरीर का तापमान कम करने में मदद मिल सकती है। 

एलोवेरा जूस –

वैसे तो एक्सपर्ट के मुताबिक, गर्मियों में हीट स्ट्रोक के जोखिम को कम करने के लिए एलोवेरा जेल भी काफी प्रभावी माना जाता है। आपको बता दें कि यह पेस्ट सन स्ट्रोक  से क्षतिग्रस्त कोशिकाओं को ठीक करने में असरदार साबित हो सकता है। इसके लिए एलोवेरा के गूदे का सेवन स्मूदी और स्नैक्स के रूप में किया जा सकता है। हालांकि आप चाहें तो एलोवेरा जेल को प्रभावित हिस्से पर भी लगाया जा सकता हैं।

मेथी का पानी – 

मेथी का पानी भी हीट स्ट्रोक के खतरों को कम करने के लिए फायदेमंद हो सकता है। यह शरीर के तापमान को कंट्रोल कर सकता है। बस इसके लिए मेथी के बीजों को रातभर पानी में भिगोकर रख दें। इसके बाद इस पानी का रोजाना सेवन कर सकते है।  इसके अलावा मेथी के पेस्ट को आप माथे पर लगा सकते हैं। ऐसा करने से आपको काफी राहत मिल सकती है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button