लाइफस्टाइल

Chhath Puja 2022 : आस्था का महापर्व छठ – शुरूआत 28 अक्टूबर से | जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

Chhath Puja 2022 : छठ 28 अक्टूबर से ,नहाय – खाय से लेकर पारण तक की तिथि और मूहूर्त जानें


Highlights –

. छठ भगवान सूर्य की उपासना का सबसे बड़ा पर्व है।

. हर साल इस चार दिवसीय महापर्व की शुरुआत कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से की जाती है।

. इस साल छठ महापर्व की शुरुआत 28 अक्टूबर को नहाय-खाय के साथ से हो रही है।

Chhath Puja 2022 : छठ भगवान सूर्य की उपासना का सबसे बड़ा पर्व है। हर साल इस चार दिवसीय महापर्व की शुरुआत कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से की जाती है। इस साल छठ महापर्व की शुरुआत 28 अक्टूबर को नहाय-खाय के साथ से हो रही है।

छठ को महापर्व का दर्जा दिया गया है। छठ का व्रत कठिन व्रतों में से एक माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि छठ पर्व में भगवान सूर्य और छठी मैया की विधिवत पूजा-अर्चना करने से हर मनोकामना पूरी होती है।

और पढ़े: दिवाली के अगले दिन क्यों की जाती है गोवर्धन पूजा? यहाँ जाने

छठ व्रत के दौरान व्रती 36 घंटों का निर्जला उपवास रखते हैं और उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण किया जाता है। आइए जानते हैं कि इस साल छठ पर्व कब से कब तक है। इस दौरान नहाय-खाय से लेकर पारण तक के लिए शुभ मुहूर्त क्या है।

इस साल छठ पर्व के लिए नहाय-खाय 28 अक्टूबर, शुक्रवार को है। मान्यता अनुसार, छठ महापर्व की शुरुआत नहाय-खास के साथ होता है। इन दिन व्रती महिलाएं शुभ मुहूर्त में स्नान-ध्यान करने के बाद शुद्ध चूल्हे पर सात्विक भोजन बनाकर उसका सेवन करती हैं।

इस बार छठ महापर्व का खरना 29 अक्टूबर, शनिवार को है।

Read More- Diwali 2022 : छोटी दिवाली मनाने के पीछे क्या कहता है हमारा शास्त्र ? इस दिवाली अपनों को भेजे ये प्यार भरे संदेश

खरना के दिन व्रती महिलाएं गुड़ का खीर बनाकर भगवान का भोग लगाकर प्रसाद के रूप में सबको बांटती हैं। इसके साथ ही इस दिन पूजा के लिए सभी सामग्रियों की व्यवस्था भी की जाती है।

छठ महापर्व का तीसरे दिन संध्याकालीन अर्घ्य का विधान है। इस दिन अस्ताचलगामी यानी डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। माना जाता है इस दिन डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देने से सूर्य देव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इस साल संध्या कालीन अर्घ्य 30 अक्टूबर को है।

छठ पर्व के चौथे यानी आखिरी दिन उगते हुए सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाता है। इस दिन व्रती महिलाएं चार दिनों के छठ व्रत का पारण करती हैं।

Chhath Puja 2021

28 अक्टूबर 2022, शुक्रवार- नहाय खाय, छठ पूजा आरंभ

29 अक्टूबर 2022, शनिवार- खरना पूजा

30 अक्टूबर 2022, रविवार – अस्ताचलगामी यानी डूबते हुए सूर्य देव को अर्घ्य

31 अक्टूबर 2022, सोमवार- उदीयमान यानी उगते हुए सूर्य को अर्घ्य, पारण, छठ पूजा का समापन

Edit- Pooja Bharti

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button