लाइफस्टाइल

Dhanteras 2022 : 22 या 23 कब मनाया जाएगा धनतेरस ? इस वर्ष बन रहे हैं शुभ योग, करें इन चीजों को पूजा में शामिल

Dhanteras 2022 : धनतेरस में इन चीजों की खरीदारी करेगी आपका भाग्योदय, बिल्कुल न करें अनदेखा


Highlights –

. 24 अक्टूबर को देशभर में दिवाली मनाई जाएगी और धनतेरस की तारीख को लेकर लोगों में असमंजस बना हुआ है।

. सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर पूनम गौर के अनुसार धनतेरस यानी कि कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि 22 अक्टूबर 2022 को शाम 6 बजकर 02 मिनट से शुरू हो रही है।

. 23 अक्टूबर 2022 को त्रयोदशी तिथि का शाम 06 बजकर 03 मिनट पर खत्म होगी।

Dhanteras 2022 : दिवाली से पहले धनतेरस का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। इसी दिन से पांच दिवसीय दीपावली पर्व की शुरुआत होती है। जी हां, मान्यताओं के अनुसार दिवाली पांच दिवसीय पर्व है और धनतेरस को दिवाली की शुरुआत कहा जाता है। इस बार धनतेरस की डेट को लेकर लोगों में कंफ्यूजन बना हुआ है। कुछ लोग 22 अक्टूबर कह रहे हैं तो कुछ 23 को धनतेरस मनाने की बात कर रहे हैं।

24 अक्टूबर को देशभर में दिवाली मनाई जाएगी और धनतेरस की तारीख को लेकर लोगों में असमंजस बना हुआ है।

धनतेरस किस दिन मनाएं और इस वर्ष धनतेरस के दिन कौन से शुभ योग बन रहे हैं ये आपको हम अपनी सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर पूनम गौर के माध्यम से बताने जा रहे हैं।

और पढ़े: दिवाली के अगले दिन क्यों की जाती है गोवर्धन पूजा? यहाँ जाने

धनतेरस कब मनाया जाएगा ?

सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर पूनम गौर के अनुसार धनतेरस यानी कि कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि 22 अक्टूबर 2022 को शाम 6 बजकर 02 मिनट से शुरू हो रही है। 23 अक्टूबर 2022 को त्रयोदशी तिथि का शाम 06 बजकर 03 मिनट पर खत्म होगी। धनतेरस पर पूजा-पाठ के अलावा शुभ वस्तुओं की खरीदारी का भी विधान है। ऐसे में दोनों दिन धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा।

Read More- Diwali 2022 : छोटी दिवाली मनाने के पीछे क्या कहता है हमारा शास्त्र ? इस दिवाली अपनों को भेजे ये प्यार भरे संदेश

धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त

धनतेरस पर मां लक्ष्मी, कुबेर देवता और भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। शास्त्रों के अनुसार धनतेरस की पूजा प्रदोष काल यानी की शाम के समय की जाती है, जब स्थिर लग्न प्रचलित हो। वृषभ लग्न को स्थिर माना गया है, कहते इसमें धनतेरस पूजा की जाए तो लक्ष्मी जी घर में ठहर जाती है। चूंकि त्रयोदशी तिथि 23 अक्टूबर को प्रदोष काल शुरू होने पर ही खत्म हो रही है ऐसे में पूजा 22 अक्टूबर 2022 को ही करें। इसी दिन वृषभ लग्न है। इसमें यम के निमित्त दीपदान किया जाता है।

पूजा मुहूर्त – शाम 7 बजकर 10 – रात 08 बजकर 24 (22 अक्टूबर 2022)

प्रदोष काल: शाम 5.52 – रात 8.24 (22 अक्टूबर 2022)

वृषभ काल: शाम 7.10 – रात 09.06 (22 अक्टूबर 2022)

धनतेरस पर 22 अक्टूबर 2022 की पूरी रात और 23 अक्टूबर 2022 को त्रयोदशी तिथि समाप्त होने पर खरीदारी कर सकते हैं यानी कि दोनों दिन खरीदारी का शुभ मुहूर्त है। धनतेरस पर सोना, चांदी, वाहन, संपत्ति, जमीन, बर्तन आदि खरीदना शुभ होता है। इस बार धनतेरस पर पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है जो खरीदारी के लिए बहुत शुभ होता है। कुल मिलाकर इस साल धनतेरस पर खरीदारी के लिए पूरे 24 घंटे शुभ मुहूर्त है।

धनतेरस पर खरीदारी का मुहूर्त – 22 अक्टूबर 2022, शाम 06.02 – 23 अक्टूबर 2022, शाम 06.03

चलिए अब जानते हैं धनतेरस पर किन – किन सामानों की खरीदारी से घर में मंगल आएंगे।

पाना चाहते है धन की प्राप्ति यह सब करे जरूर :

  • पान: धनतेरस पर पूजा की सामग्री के लिए पान का इस्तेमाल जरूर करें। ऐसा माना जाता है की पान के पत्ते में देवी-देवताओं का वास होता है। इसलिए धनतेरस और दिवाली की पूजा में इसका इस्तेमाल शुभ माना जाता है।
  • सुपारी: धनतेरस की पूजा में सुपारी का इस्तेमाल के बिना पूजा शुरू ही नहीं होती है। सुपारी को ब्रह्मदेव, यमदेव, वरुण देव और इंद्रदेव का प्रतीक माना जाता है। धनतेरस के दिन पूजा में प्रयोग की गई सुपारी को तिजोरी में रखना लाभदायक होता है।
  • साबुत धनिया: धनतेरस के दिन आप साबुत धनिया खरीदकर लेकर आएं और इसे मां लक्ष्मी के सामने अर्पित करें। इससे आपकी सारी आर्थिक परेशानी दूर हो जाएगी।
  • बताशा और खील: बताशा माता लक्ष्मी का सबसे प्रिय भोग है। माता लक्ष्मी की पूजा में बताशे का प्रयोग करने से हर समस्या का समाधान होता है।
  • कपूर: मां लक्ष्मी, कुबेर और भगवान धनवंतरी की पूजा में कपूर जरूर जलाएं। कपूर जलाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा बाहर जाती है और सकारात्मक ऊर्जा घर में आती है।

धनतेरस पर इन चीज़ो की न करे खरीदारी

धनतेरस के दिन लोहा, कांच और एल्मुनियम के बर्तन नहीं खरीदना चाहिए। इससे आपके ग्रहो पर बुरा प्रभाव पड़ता है। जब भी कोई बर्तन ख़रीदे कर लाये तो उसमे कोई अन्न रख कर लेकर आये। यह बात हमेशा ध्यान दे की घर में कभी खाली बर्तन नहीं लाना चाहिए। साथ ही आपको इस दिन काले रंग से बचना चाहिए। यह अशुभ माना जाता है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button