लाइफस्टाइल

Solo Trip For Women: इंडिया की 5 जगह, जहाँ सोलो ट्रिप पर जा सकती हैं महिलाएं

Solo Trip For Women: सोलो ट्रिप पर महिलाओं के लिए, सुरक्षा भी है जरूरी 

Highlights

  • महिलाओं को सोलो ट्रिप पर घूमने के लिए कुछ जगह
  • महिलाओं की सेफ्टी का ध्यान रखना है जरूरी
  • इंडिया में घूमने के लिए है बेस्ट टूरिस्ट स्पॉट्स

Solo Trip For Women: महिलाओं ने हौसलों की उड़ान को न सिर्फ भरा है बल्कि आज वो हर मुकाम को अकेले अपने दम पर हासिल कर रही हैं। आज की महिलाओं में आत्मविश्वास कूट-कूट कर भरा है। वो आत्मनिर्भर हैं और इंडिपेंडेंट होकर ही लाइफ में आने वाले हर चैलेंज को असेप्ट कर रही हैं। महिलाओं में सबसे बड़ी बस अपनी सुरक्षा (सेफ्टी) को लेकर होता है। देश-विदेश में कई लड़कियां अकेले ही टूअर पर जाती हैं और उनमें से ढ़ेरों ऐसी महिलाएं हैं जो अकेले (सोलो) ट्रिप करने के साथ-साथ टूअर ब्लॉगिन व यूट्यूब विडियोज बनाकर अच्छा-खासा अर्निंग (कमाई) भी कर रही हैं। सोलो ट्रिप करने की इच्छुक महिलाओं के लिए हम कुछ स्पेशल जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां सोलो ट्रिप करने में सुविधा होगी।

नैनीताल ( उत्तराखंड)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hushstays | Vacation Homes (@hushstays)


कहते हैं कि देवभूमि उत्तराखंड में नैनीताल में पूरे साल दुनियाभर से टूरिस्टों का आगमन होता रहता है। यह एक नैचुरल जगह है। यहां की सर्द हवाएं और हरियाली की बात कुछ और ही है। सबसे बड़ी बात कि यहां के खूबसूरत नजारों को देखने के हर मौसम में पर्यटक उमड़ते हैं। सोलो ट्रिप करने की इच्छुक महिलाओं के लिए नैनीताल एक सेफ डेस्टिनेशन है। यहां कई लोग अपने परिवार के साथ भी घूमने के लिए आते हैं। इस शहर में महिलाएं अकेली भी सुरक्षित महसूस करती हैं। यही वजह है कि हर साल ढ़ेरों महिलाएं नैनीताल में अकेले भी घूमने के लिए आती हैं।

वाराणसी (बनारस) या काशी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by 𝐃𝐞𝐞𝐩𝐚𝐤 𝐒𝐚𝐢𝐧𝐢 (@its_deepak_3879)

इंडिया में जब कभी सबसे एंसियंट शहरों का नाम आता है तो उसमे वाराणसी का नाम सबसे पहले आता है। वाराणसी को ही बनारस या काशी नाम से पुकारा जाता है। बनारस में घूमने के लिए मां गंगा का दर्शन हो या गंगा तट पर स्थापित ढ़ेरों सुंदर घाट। बनारस को आस्था की नगरी कहा जाता है। यहां देश-विदेश से सैलानियों का तांता लगता है। बनारस में बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर से लेकर काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव, संकट मोचन मंदिर के अलावा मां दुर्गा की प्रसिद्ध दुर्गाकुंड मंदिर भी है। काशी हमेशा जागे रहती है। सोलो ट्रिप पर हर साल ढ़ेरों महिलाएं यहां आती रहती हैं। कोई भी महिला जो बनारस में अकेले घूमना चाहती है वो अफॉर्डेबल खर्च में वाराणसी को आराम से घूम सकती है।

शिमला (हिमाचल प्रदेश)

हिमाचल प्रदेश की राजधानी है शिमला। शिमला अंग्रेजी हुकूमत के दौर से ही सैलानियों का फेवरिट प्लेस रहा है। यहां ब्रिटिश पीरियड की झलक कुछ कॉलोनी को देखकर मिल जायेगी। शिमला को प्रकृति ने खुलकर वरदान दिया है, तभी तो इस शहर की खूबसूरती सदा जवां रहती है।बर्फ से ढ़के पहाड़ियों, हिस्टोरिकल संग्राहलयों और कुदरती वातावरण में शिमला स्वर्ग लगता है। यहां पूरी दुनिया से टूरिस्ट आते हैं। सोलो ट्रिप पर घूमने के लिए जो भी महिला कहीं जाना चाहती है, उन्हें शिमला पसंद आएगा।

Read more: Hottest Songs Of Bollywood: बॉलीवुड के ये गानें, चर्चित हुए बोल्ड सीन के कारण

मसूरी ( उत्तराखंड)

मसूरी उत्तराखंड का बहुत ही सुंदर जगह है। इसे देखकर ऐसा लगता है मानो नेचर के साथ गले मिल रहे हैं। जो भी पर्यटक उत्तराखंड आता है, वो मसूरी जरूर आता है। यह उत्तराखंड के बिल्कुल शांत वादियों में बसा हुआ शहर है। यहां बेहतरीन हिल स्टेशन के साथ कैम्पटी फॉल, गन लेक और मसूरी लेक जैसी खूबसूरत जगहों के अलावा और भी प्लेस हैं जहाँ महिलाएं आराम से सोलो ट्रिप करती हैं। यहां सोलो ट्रिप करने में कोई दिक्कत नहीं है।

जैसलमेर (राजस्थान)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hotels and resorts (@desert_tour_15)

वैसे तो राजस्थान की खूबसूरती और खासियत शायद ही किसी सैलानी से छिपी हो। राजस्थान में घूमने के लिए जगह की कमी नहीं है। वहां जयपुर, उदयपुर से लेकर कई ऐसे स्थान हैं जहां हर साल टूरिस्ट ट्रिप पर अपने बैग को पैक कर निकल लेते हैं। राजस्थान के एक शानदार शहर जैसलमेर को हम ‘गोल्डन सिटी’ के नाम से भी जानते हैं। बता दें कि जैसलमेर अपनी राजस्थानी संस्कृति के साथ रेगिस्तान और मार्केट के लिए भी फेमस है। यहां ऊंटों की सवारी, हिस्टोरिकल पैलेस और लोकल कल्चर बहुत प्रभावित करते हैं। राजस्थान में हर वर्ष टूरिस्टों का आगमन होता है और उनमें से कुछ सोलो वूमन भी ट्रिप पर घूमने के लिए आती हैं। यहां पर आराम से महिलाएं घूम सकती हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button