वीमेन टॉक

Karwa Chauth 2021: जाने न्यू एज हीलर ‘पूनम गौर’ से इस बार करवाचौथ पर किस राशि वाली महिलाओं को कौन सा रंग पहनना चाहिए

Karwa Chauth 2021:  इस बार करवाचौथ पर अपनी राशि के अनुसार चुनें अपने कपड़ों का रंग


Karwa Chauth 2021: हिंदू धर्म के अनुसार सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ का विशेष महत्व रखता है। हमारे यहां करवाचौथ सुहागिन महिलाओं का सबसे बड़ा त्यौहार माना जाता है। इस साल करवाचौथ 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार करवाचौथ अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाने वाला सुहागिन महिलाओं का एक सबसे बड़ा और खास व्रत होता है। बता दें कि इस व्रत में सुहागिन महिलाएं सुर्योदय से पहले सरगी खाकर पूरा दिन निर्जला और निराहार रहकर अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है। उसके बाद वो रात के समय भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती है और भगवान शिव और माता पार्वती से अपने पति के स्वस्थ, निरोगी और दीर्घायु जीवन की कामना करती है। उसके बाद महिलाएं चांद देखकर अपने पति के हाथ से पानी पी कर अपना व्रत पारण करती हैं। अब बस करवाचौथ में कुछ ही दिन बचे है तो ऐसे में आपको अपने करवाचौथ की पूरी तैयारी जल्दी ही कर लेनी चाहिए।

लेकिन क्या आपको पता है अगर आप अपनी राशि के अनुसार श्रृंगार करती है तो करवा महारानी की आप पर अपार कृपा बनी रहेगी। अगर आप भी चाहते है कि इस करवाचौथ आप अपनी राशि के अनुसार कपड़े पहना चाहते है तो न्यू एज हीलर ‘पूनम गौर’ से जाने आपको किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए।

https://www.instagram.com/p/CVHhoCgo5mz/

मेष राशि:  मेष राशि की महिलाओं को इस बार Karwa Chauth पर लाल और गोल्डन रंग की साड़ी, लहंगा या सूट पहना चाहिए और इसी रंग के कपड़े पहन कर पूजा करनी चाहिए। मेष राशि की महिलाओं के लिए ये काफी ज्यादा शुभ माना जा रहा है।

https://www.instagram.com/p/B5PCQ_jlTrw/

वृष राशि: इस राशि की महिलाओं को इस बार करवाचौथ पर सिल्वर रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इस बार ये रंग वृष राशि की महिलाओं के लिए शुभ रहेगा।

https://www.instagram.com/p/CVLV6lIvaWl/

मिथुन राशि: इस राशि की महिलाओं को इस बार Karwa Chauth पर हरा रंग जरूर पहना चाहिए। ये रंग उनके लिए शुभ है।

https://www.instagram.com/p/CU-Wk_bBFQc/

कर्क राशि: कर्क राशि की महिलाओं को इस दिन लाल रंग की साड़ी और रंग बिरंगी चूड़ियां पहनी चाहिए और इस दिन भगवान को सफेद बर्फी का भोग लगाना लाभप्रद माना जाता है।

https://www.instagram.com/p/CVMRFCGPLwe/

सिंह राशि: इस बार करवाचौथ पर सिंह राशि की महिलाओं को लाल, संतरी, गुलाबी या गोल्डन रंग के कपड़े पहने चाहिए। ये उनके लिए इस बार शुभ माना जा रहा है। कहते हैं कि इससे आपके और आपके पति के बीच प्यार हमेशा बना रहेगा

https://www.instagram.com/p/CUys6sMowbb/

कन्या राशि: इस बार करवाचौथ पर कन्या राशि की महिलाओं को लाल, हरी या गोल्डन साड़ी, लहंगा या सूट पहनना चाहिए। इससे दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

Karwa Chauth Mehndi Designs

तुला राशि: इस बार करवाचौथ पर तुला राशि की महिलाएं लाल, गोल्डन या फिर सिल्वर रंग के कपड़े पहन सकती हैं।  ये रंग इस उनके लिए शुभ माने जा रहे है।

https://www.instagram.com/p/CUot8p4oxWL/

वृश्चिक राशि: इस बार करवाचौथ पर वृश्चिक राशि की महिलाओं को लाल रंग के कपडे पहनने चाहिए। ये रंग इस राशि वाली महिलाओं के लिए सबसे अच्छे है। इतना ही नहीं इसके साथ ही महरून या गोल्डन रंग का लहंगा, साड़ी या सूट पहनकर भी पूजा कर सकती हैं।

https://www.instagram.com/p/CUsYK1qImmx/

धनु राशि: इस बार करवाचौथ पर धनु राशि की महिलाओं को आसमानी या पीले रंग के कपड़े पहनने की सलाह दी जा रही है। ज्योतिषियों के अनुसार, इस रंग के कपड़े पहन कर पूजा करने से भगवान आपकी पूजा जरूर स्वीकार करेंगे।

https://www.instagram.com/p/CUohZ-wIHfI/

मकर राशि:  इस बार करवाचौथ पर मकर राशि वाली महिलाओं को नीले रंग के कपड़े पहने चाहिए। ये उनके लिए बहेद शुभ माना जा रहा है।

जानें इस बार कब है करवा चौथ? साथ ही जाने तिथि, चांद निकलने का समय, व्रत नियम और विधि

कुंभ राशि: इस बार करवाचौथ पर कुंभ राशि की महिलाओं को नीले रंग या सिल्वर रंग के कपड़े पहने चाहिए। करवाचौथ पर इस रंग को धारण करना शुभ माना जाएगा।

https://www.instagram.com/p/CT6VAl5o8V-/

मीन राशि: इस राशि की महिलाओं को पीले या गोल्डन या फिर दोनों रंग के कपड़ों को मिला-जुला कर धारण करना चाहिए। इससे उनकी सभी मनोकामना पूरी होगी।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button