वीमेन टॉक

Karwa Chauth Mehndi Designs: बिन मेहंदी अधूरा है करवाचौथ का श्रृंगार, इसलिए इस करवा चौथ लगाए ये लेटेस्ट डिजाइंस

Karwa Chauth Mehndi Designs: इस करवा चौथ अपने हाथों पर लगाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन


Karwa Chauth Mehndi Designs: हमारे देश में करवा चौथ को सुहागिन महिलाओं का सबसे बड़ा और खास त्यौहार माना जाता है इस बार करवा चौथ 24 अक्टूबर यानि की रविवार को मनाया जाएगा। बता दें कि हर साल हमारे देश में कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को करवा चौथ मनाया जाता है। इस दिन सभी महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और उसके बाद रात को चांद देखने के बाद ही अपने पति के हाथ से पानी पीकर व्रत खोलती है।करवा चौथ को प्यार का त्यौहार भी कहा जाता है  पति की लंबी उम्र के लिए पत्नी दिनभर निर्जला व्रत रखती हैं और रात को जब पति अपनी भूखी पत्नी को अपने हाथों से पानी पिलाता है तो उनका रिश्ता और मधुर हो जाता है।

ये बात तो हम सभी लोग जानते हैं कि करवा चौथ से पहले सभी महिलाएं तमाम सुहाग कि निशानी वाली चीजें खरीदती है। इसमें साड़ी, गहने से लेकर 16 श्रृंगार का सारा सामान होता है, जैसे- बिंदी, चूड़ी, आलता आदि चीजें। कोई भी महिला अपना करवा चौथ खास बनाने के लिए कोई भी कमी नहीं छोड़ती। ये बात तो शायद आप सभी लोग भी जानते हैं कि करवा चौथ में मेहंदी बहुत ही ज्यादा खास होती है। तो चलिए आज हम आपको कुछ खास और आसान मेहंदी डिजाइन बताएंगे, जो आपकी सुंदरता में चार चांद लगा देंगे।

https://www.instagram.com/p/CTn_GeShFwS/?utm_source=ig_web_copy_link

https://www.instagram.com/p/CGj5Qijp7R_/?utm_source=ig_web_copy_link

मेहंदी में अरेबियन डिजाइन का ट्रेंड हमेशा फैशन में रहता है। यह डिजाइन आपकी हर ड्रेस के साथ मैच कर जाता है। अगर आप भी उन लोगों में से है जो अरेबियन डिजाइन के शौकीन होते हैं तो इस करवा चौध आप यह लेटेस्ट डिजाइन लगवा सकते हैं।

https://www.instagram.com/p/CUuoxbKJ_CH/?utm_source=ig_web_copy_link

जानें इस बार कब है करवा चौथ? साथ ही जाने तिथि, चांद निकलने का समय, व्रत नियम और विधि

https://www.instagram.com/p/BizgxcTDgxz/?utm_source=ig_web_copy_link

https://www.instagram.com/p/CSqhSKshuJz/?utm_source=ig_web_copy_link

आपको बता दें कि आज के समय पर अक्सर महिलाएं अपने साड़ी-लहंगे और ज्वेलरी के हिसाब से मेहंदी डिजाइन बनवाना पसंद करती है। आज के समय पर अक्सर महिलाओं को मेहंदी की फ्लोरल डिजाइन साड़ी के साथ बहुत अच्छी लगती है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button