काम की बात

भारत में है दुनिया का सबसे बड़ा परिवार, जानिए कितनी है कुल सदस्यों की संख्या: Largest family in the world

अक्सर कहा जाता है कि छोटा परिवार सुखी परिवार। लेकिन आज हम आपको दुनिया के सबसे बड़े परिवार से मिलाने जा रहे हैं। भारत में दुनिया का सबसे बड़ा परिवार रहता है जिसके 167से ज्यादा सदस्य 100 कमरों के मकान में एक साथ रहते हैं।

Largest family in the world:महिलाओं का घर चलाने में बड़ा योगदान, चुनावो में इस परिवार की है बड़ी भूमिका


Largest family in the world:आपके अनुमान से एक घर में कितने लोग रह सकते हैं. 5-6 या हद से हद 9-10 लोग. लेकिन अपने देश के मिजोरम में एक व्यक्ति के साथ रहने वाले परिवार के सदस्यों की संख्या 167 है। वो शख्स दुनिया के सबसे बड़े परिवार में से एक का मुखिया था। ये परिवार इतना बड़ा है कि इसे दुनिया के सबसे बड़े परिवार का दर्जा दिया गया था, लेकिन उन्होंने विश्व रिकॉर्ड खिताब से मना कर दिया, क्योंकि वे प्रचार से दूर रहते हैं। इस असाधारण परिवार के मुखिया जियोना चाना थे, जिनकी 76 साल की उम्र में जून 2021 में मृत्यु हो गई थी। चाना एक ईसाई संप्रदाय के नेता थे, जो पुरुषों को बहुविवाह की अनुमति देता है। कुल मिलाकर परिवार में 167 सदस्य थे। परिवार 100 कमरों वाली चार मंजिला हवेली में रहता है, जो राज्य में पर्यटकों का आकर्षण का केंद्र है।

परिवार के कुल सदस्यों की संख्या

दुनिया के सबसे बड़े परिवार को चलाने वाले घर के मुखिया जिओना चाना के नाम से जाने जाते हैं। एक खबर के अनुसार जिओना की 39 पत्नियां हैं और 90 से ज्यादा उनके बच्चे हैं। जिओना के परिवार में कई बहुए और 30 से ज्यादा पोते-पोतियां हैं। हिसाब लगाया जाए तो जिओना चाना के परिवार में 167 से ज्यादा सदस्य हैं।

आखिर कहां रहता है यह परिवार

संयुक्त परिवार के साथ जिओना चाना मिजोरम के बटवंग गांव में स्थित एक बहुत बड़े से मकान में रहते हैं। जिओना चाना के मकान मे कुल 100 कमरे बने है और अपने बेटो के साथ जिओना चाना पहाड़ों के बीच बढ़ई का काम करते हैं।

इस परिवार में खाना कितनी मात्रा में बनता है

दुनिया के इस सबसे बड़े परिवार के लिए 100 कमरों के बने मकान में एक बड़ा सा किचन भी है जिसमे लगभग 200 लोगो का खाना बनता है। परिवार की महिलाएं सुबह से ही खाना बनाने की तैयारी मे लग जाती हैं। एक दिन में लगभग 25 किलो दाल, 45 किलो चावल, 30 से 40 मुर्गियां, 60 किलो सब्जियां और दर्जनों अंडे पकाए जाते हैं। जिओना चाना का यह परिवार लगभग 20 किलो फल एक दिन मे खा लेता है। जितने राशन में जिओना चाना का परिवार एक दिन का खाना बनाता है उतने राशन में नॉर्मली एक परिवार का दो महीना निकल जाता है।

चुनावो में इस परिवार की भूमिका

मिजोरम में जब भी चुनाव होते है तो यह परिवार सबसे अहम भूमिका निभाता है। चुनाव के समय इसी वजह से जिओना चाना के परिवार को काफी महत्व दिया जाता है। ये माना जाता है कि यह परिवार जिस भी पार्टी को वोट देता है उनका जीतना लगभग निश्चित हो जाता है।

Read More: अगर घर पर बनाना चाहते हैं मार्केट जैसा पनीर रैप, तो इन बातों पर दें ध्यान: Paneer Wrap Recipe

महिलाओं का घर चलाने में बड़ा योगदान

यह परिवार 100 कमरों के जिस मकान में रहता है उसमें एक बड़े से रसोईघर के अलावा सबके लिए पर्याप्त जगह है। दिवंगत जिओना अपने परिवार को बड़े अनुशासन से चलाते थे। खाना बनाने और घर के अन्य कामकाज सब मिलकर करते हैं। परिवार की महिलाएं खेती बाड़ी करती हैं और घर चलाने में योगदान देती हैं। चाना की सबसे बड़ी पत्नी मुखिया की भूमिका निभाती हैं और घर के सभी सदस्यों के कार्यों का बंटवारा करने के साथ ही कामकाज पर नज़र भी रखती हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button