काम की बात

Bullet speed: जानिए कितनी होती है बंदूक की गोली की रफ्तार, ये है नंबर वन

राइफल की गोलियों की गति अधिक होती है, जो लगभग 700 से 1000 मीटर प्रति सेकंड (m/s) या 2300 से 3300 फीट प्रति सेकंड (fps) के बीच होती है।

Bullet speed: मिलिट्री और पुलिस स्नाइपर इसे करते है ज्यादा यूज, शॉटगन की गति होती है कम


Bullet speed: क्या आपने कभी सोचा है कि बंदूक की गोली, जो चंद सेकेंड में इंसान की जान ले लेती है, उसकी स्पीड कितनी होती है? explainthatstuff के मुताबिक किसी गोली या बुलेट की स्पीड उसके प्रकार, आकार, और निर्माण के आधार पर अलग-अलग होती है।

स्नाइपर राइफल्स की बात करें तो

पहले स्नाइपर राइफल्स की बात करते हैं। अलग-अलग तरह की स्नाइपर गन में अलग-अलग कैलिबर की बुलेट यूज होती हैं। .220 बुलेट की स्पीड सबसे तेज कही जाती है। यह 1,200 मीटर प्रति सेकेंड या (4,000 फीट प्रति सेकंड) की स्पीड पकड़ सकती है। इसी तरह .338 लापुआ मैग्नम (.338 Lapua Magnum)बुलेट यूज होती है, जिसकी स्पीड 900 से 1,000 मीटर प्रति सेकंड (m/s) होती है, जो लगभग 2,953 से 3,280 फीट प्रति सेकंड के बराबर है।

मिलिट्री और पुलिस स्नाइपर इसे यूज करते है

300 विनचेस्टर मैग्नम (.300 Winchester Magnum) की स्पीड भी आमतौर पर 900 से 1,000 मीटर प्रति सेकंड (m/s) होती है। 7.62x51mm नाटो (.308 Winchester) भी एक लोकप्रिय स्नाइपर बुलेट है, जिसका उपयोग दुनिया भर में मिलिट्री और पुलिस स्नाइपर राइफल्स में किया जाता है। इसकी गति आमतौर पर 800 से 900 मीटर प्रति सेकंड (m/s) होती है, जो लगभग 2,625 से 2,953 फीट प्रति सेकंड (fps) के बराबर है।

पिस्तौल की बात करें तो

पिस्तौल की गोलियों की गति आमतौर पर 300 से 450 मीटर प्रति सेकंड (m/s) या 1000 से 1500 फीट प्रति सेकंड (fps) होती है।

राइफल की गोलियों की गति अधिक

राइफल की गोलियों की गति अधिक होती है, जो लगभग 700 से 1000 मीटर प्रति सेकंड (m/s) या 2300 से 3300 फीट प्रति सेकंड (fps) के बीच होती है।

Read More: Asian Games 2023 : भारत ने जीता पहला गोल्‍ड मेडल, निशानेबाजों ने तोड़ा चीन का वर्ल्‍ड रिकॉर्ड

शॉटगन की गति होती है कम

शॉटगन से निकले छर्रों की गति पिस्तौल की गोलियों से कम होती है, लगभग 300 से 450 मीटर प्रति सेकंड (m/s) या 1000 से 1500 फीट प्रति सेकंड (fps) तक टार्गेट हिट कर सकती है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com   

Back to top button